
- कॉपी लिंक

ब्लैक बॉक्स को 13 जून को मेडिकल हॉस्टल की छत से बरामद किया गया था।
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के अगले दिन ब्लैक बॉक्स मेडिकल हॉस्टल की छत से ब्लैक बॉक्स बरामद कर दिया गया था।
हादसे की असल वजह जानने के लिए अब ब्लैक बॉक्स की जांच की जाएगी। इसके बारे में 4 ग्राफिक्स और 6 सवाल-जबाव में जानिए सबकुछ




ब्लैक बॉक्स से संबंधित 6 जरूरी सवाल-जवाब
1. इसे ब्लैक बॉक्स क्यों कहते हैं?
“ब्लैक बॉक्स” नाम को लेकर कई बातें कही जाती हैं। एक मान्यता है कि पहले इसके अंदर का हिस्सा काला होता था, इसलिए इसे यह नाम मिला। दूसरी राय यह है कि हादसे के बाद आग से जलकर इसका रंग काला हो जाता है, इसलिए लोग इसे “ब्लैक बॉक्स” कहने लगे।
2. ब्लैक बॉक्स दिखता कैसा है?
ब्लैक बॉक्स असल में ओरेंज रंग का होता है और बॉक्स जैसा नहीं दिखता। यह अलग-अलग आकार का हो सकता है—जैसे गोल, बेलनाकार या गुंबद जैसा। इसका आकार इतना बड़ा होता है कि प्लेन के मलबे में आसानी से मिल सके।
3. ब्लैक बॉक्स को हादसे के बाद कैसे खोजते हैं?
अगर विमान पानी में गिरता है तो ब्लैक बॉक्स का अंडरवाटर बीकन पानी छूते ही सिग्नल भेजना शुरू कर देता है। अगर हादसा जमीन पर होता है तो इसका चमकीला नारंगी रंग इसे ढूंढने में मदद करता है।
4. कैसे बचाता है डेटा?
ब्लैक बॉक्स को विमान के सबसे सुरक्षित हिस्से, आमतौर पर टेल सेक्शन में रखा जाता है। यह टाइटेनियम या स्टेनलेस स्टील से बना होता है। 1100 डिग्री सेल्सियस तापमान व समुद्र की गहराई में दबाव को झेल सकता है। पानी में गिरने पर यह 14,000 फीट गहराई तक से सिग्नल भेज सकता है।
5. ब्लैक बॉक्स मिलने में समय लग सकता है?
कुछ हादसों में ब्लैक बॉक्स ढूंढने में बहुत समय लगता है। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि नहीं मिले। उदाहरण:
- श्रीविजया एयर जेट (9 जनवरी 2021): करीब 3 दिन में मिल गया।
- एयर फ्रांस 447 (1 जून 2009): 699 दिन बाद मिला।
- मलेशिया एयरलाइंस 370 (8 मार्च 2014): अब तक नहीं मिला।
5. भारत में जांच कहां होती है?
दिल्ली में हाल ही में DFDR & CVR लैब की शुरुआत हुई है, जहां ब्लैक बॉक्स से डाटा निकाला और एनालिसिस किया जा सकता है। यहीं पर इस ब्लैक बॉक्स की जांच भी की जाएगी।
—————————
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की ये खबर भी पढ़ें…
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का VIDEO बनाने वाले का इंटरव्यू:17 साल का आर्यन बोला- पहली बार नजदीक से प्लेन देखा; अब जिंदगीभर हवाई सफर नहीं करूंगा

17 साल का आर्यन असारी, जो प्लेन क्रैश के दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब एक घर की छत पर था। आर्यन ने एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के क्रैश का जो वीडियो बनाया, वह वायरल हो गया। हादसे के बाद शुरुआत में इसी वीडियो से पता चला था कि इस विमान के साथ आखिर क्या हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.