अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। इसी बीच आमिर खान उनसे मिलने पहुंचे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में से एक में आमिर खान पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही लोग दोनों की मुलाकात की वजह भी जानना चाहते हैं। वीडियो में आमिर खान को पतंग उड़ाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर की टीम भी उनके साथ मौजूद नजर आ रही है। इसके अलावा दूसरे वीडियो में आमिर खान को कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर पैपराजी का अभिवादन करते नजर आए। एक और वीडियो है, जिसमें वो अपनी कार में बैठे हैं और फोटोग्राफर्स उनकी एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि आमिर खान सिंगर को मनाने आए हैं, ताकि वह अपना फैसला बदल दें। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों की मुलाकात की असल वजह क्या है। दरअसल, अरिजीत सिंह का घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में है। कलकत्ता टाइम्स के मुताबिक, आमिर खान दो दिन के लिए जियागंज में ही रुकेंगे, जहां वह कथित तौर पर अरिजीत सिंह के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.