
- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (29 June 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक

29 जून, रविवार को मेष राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे होंगे और इन्हें अच्छी खबर भी मिलेगी। वृष राशि वाले नई जानकारी प्राप्त करेंगे। कर्क राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।
सिंह राशि वालों को सम्मान मिलेगा। कन्या राशि के लिए आत्म विश्लेषण का दिन है। मकर राशि वालों के लिए भ्रम की स्थिति बन सकती है। कुंभ राशि वालों को दूसरों से सहयोग मिलेगा। मीन राशि के लोग मानसिक उलझनों में घिरे रह सकते हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – किंग ऑफ वॉन्ड्स |
आप पूरे आत्मविश्वास और जोश में रहेंगे। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह से कोई फायदेमंद फैसला हो सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर या चिंता का समाधान होगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की जिद्द परेशानी दे सकती है। व्यापारिक मामलों में नई योजना बन सकती है। आर्थिक रूप से कोई नई शुरुआत या लेन-देन हो सकता है। परिवार में किसी कार्यक्रम या छोटी यात्रा की योजना बनेगी।
करियर: बड़े अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। सरकारी नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। तबादले की संभावना है, खासकर जिनका स्थान बदलने की कोशिश चल रही थी। तकनीक, प्रशासन या शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों को कोई नई सफलता मिल सकती है। इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा देने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लव: प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप साथी के प्रति ज्यादा ध्यान देंगे। पुराने रिश्ते में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है। दांपत्य जीवन में एकता रहेगी, लेकिन आपकी व्यस्तता दूरी ला सकती है। किसी और की बातों में न आएं। अकेले लोगों को किसी दोस्त के जरिए प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में सच्चाई बनाए रखें। आपसी मतभेद आज खत्म हो सकते हैं। हेल्थ: ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन जल्दी थकावट हो सकती है। ज्यादा चलने-फिरने से पैरों या पीठ में दर्द हो सकता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को सावधान रहना चाहिए। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, खानपान में सुधार करें। योगा और ध्यान से मानसिक संतुलन बना रहेगा। लकी रंग – मेरून, लकी नंबर – 3
वृषभ – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन नई जानकारी और विचारों से भरा रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर साफ-साफ बात करनी पड़ सकती है। युवा सदस्य की जानने की इच्छा आज चर्चा में रहेगी। बड़ों की कोई सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ा फैसला हो सकता है। घर के माहौल में सच्चाई और स्पष्टता जरूरी रहेगी। पैसे से जुड़े मामलों में जल्दीबाजी न करें। किसी यात्रा या खरीदारी की योजना बन सकती है। पुराने मामलों पर बातचीत से समाधान हो सकता है।
करियर: सीखने और समझने के नए मौके मिलेंगे। किसी नई परियोजना में शामिल होने का प्रस्ताव मिल सकता है। खोज, लेखन, पत्रकारिता या कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सक्रिय रहना होगा। टीम में साफ-साफ बातचीत बनाए रखना जरूरी होगा। तरक्की की बजाय नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लव: रिश्तों में सच्चाई की जरूरत है। शक या ज्यादा सवाल रिश्तों में दूरी बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंधों में नई सोच आ सकती है। अकेले लोग किसी समझदार व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन बातचीत से सुलझ भी जाएगी। किसी पुराने दोस्त से फिर से जुड़ाव हो सकता है। हेल्थ: मानसिक थकावट और बेचैनी महसूस हो सकती है। आंखों में जलन या सिरदर्द हो सकता है, स्क्रीन पर समय कम करें। युवा लोगों को माइग्रेन या ध्यान लगाने में कमी महसूस हो सकती है। योगा और ध्यान फायदा देंगे। लकी रंग – पीला, लकी नंबर – 3
मिथुन – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन सावधानी और गोपनीयता का रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार में उलझन हो सकती है। किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। बड़ों से सलाह लेने में संकोच न करें। बच्चों से जुड़ी कोई बात छिपाई जा सकती है, खुलकर बात करें। आर्थिक मामलों में सच्चाई रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी रिश्तेदार से जुड़ी जानकारी आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। घर के माहौल में सावधानी और समझदारी बनाए रखना जरूरी है।
करियर: कोई सहकर्मी आपकी योजना का फायदा उठा सकता है, इसलिए अपने विचार बताने से पहले सोचें। प्रशासन, सुरक्षा या गुप्त कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। तबादले की खबर छिपकर दी जा सकती है। नए प्रस्तावों को तुरंत मानने से पहले जांच लें। तकनीक या विश्लेषण के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन मुश्किल भरा लेकिन फायदेमंद रहेगा। लव: रिश्तों में शक या छिपाव परेशानी बढ़ा सकता है। कोई पुराना राज सामने आ सकता है, जिससे गलतफहमी हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से दूरी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों को आपस में बातचीत करते समय ध्यान रखना चाहिए। अकेले लोगों को ऑनलाइन बातचीत में सावधान रहना होगा। झूठ या छिपाव रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ: मानसिक बेचैनी और थकावट महसूस हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्या जैसे गैस या बदहजमी हो सकती है। कुछ लोगों को नसों में खिंचाव या पीठ में अकड़न महसूस हो सकती है। अपनी दिनचर्या को ठीक रखना फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – नीला, लकी नंबर – 7
कर्क – ऐट ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन मेहनत, लगन और धैर्य का रहेगा। परिवार में आपके काम और तरीके की तारीफ होगी। बड़ों से कोई उपयोगी सलाह मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई या कला से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर के कामों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। पैसे से जुड़े मामलों में मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। कोई पुराना कर्ज चुकाने की योजना बन सकती है। परिवार का सम्मान बढ़ सकता है। मेहनत से जुड़ी छोटी सफलता भी घर का माहौल अच्छा बना सकती है।
करियर: आपके काम और कुशलता से बड़े अधिकारी खुश हो सकते हैं। कोई नया काम सीखने या ट्रेनिंग में भाग लेने का मौका मिलेगा। शिक्षा, डिजाइन, तकनीक, बैंकिंग और निर्माण के क्षेत्र के लोगों के लिए आज तरक्की का दिन है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। किसी काम में आपकी बारीकी से की गई मेहनत तारीफ दिला सकती है। लव: प्रेम संबंधों में स्थिरता और लगन महसूस होगी। आपसी समझ बेहतर होगी लेकिन ज्यादा काम भावनात्मक दूरी ला सकता है। अकेले लोगों को कार्यस्थल या पढ़ाई की जगह पर कोई खास व्यक्ति पसंद आ सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच सहयोग और साथ में कोई योजना बनाने की बात होगी। रिश्ते को सुधारने के लिए आप कोशिश करते रहेंगे। धैर्य और लगन रिश्ते को मजबूत बनाएगा। हेल्थ: शारीरिक रूप से स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन ज्यादा मेहनत से थकावट हो सकती है। समय पर खाना और पर्याप्त नींद जरूरी है। पुरानी सेहत से जुड़ी आदतों में सुधार लाना जरूरी होगा। मानसिक रूप से ध्यान बना रहेगा। ध्यान और हल्के व्यायाम से आराम मिलेगा। लकी रंग – भूरा, लकी नंबर – 8
सिंह – सिक्स ऑफ वॉन्ड्स |
आज का दिन मान-सम्मान, सफलता और तारीफ से जुड़ा रहेगा। परिवार में आपकी सफलताओं की बात होगी। किसी सदस्य द्वारा आपकी मेहनत की तारीफ की जाएगी। बड़ों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों को भी आपकी प्रेरणा से फायदा होगा। आर्थिक रूप से कोई सफलता या पहले से बनाई योजना का अच्छा फल सामने आ सकता है। घर में कोई छोटा कार्यक्रम या सम्मान समारोह की बात हो सकती है। किसी पुराने झगड़े में जीत मिल सकती है, जिससे आपका हौसला बढ़ेगा।
करियर: जो लोग नेतृत्व या प्रबंधन के पद पर हैं, उन्हें खास पहचान मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन या इनाम मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। मीडिया, शिक्षा, प्रशासन और कला के क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक प्रशंसा मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी छवि अच्छी और प्रेरणा देने वाली बनी रहेगी। लव: प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास और तालमेल बना रहेगा। आपका साथी आपकी किसी सफलता पर गर्व कर सकता है। आप दोनों मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन आपसी सहयोग और सामाजिक सफलता से भरा हो सकता है। अकेले लोगों को किसी प्रशंसक से प्रस्ताव मिलने की संभावना है। रिश्तों में एक नई शुरुआत या अगले स्तर पर जाने का संकेत है। हेल्थ: ऊर्जा और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पुरानी बीमारियों में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। व्यायाम या किसी फिटनेस प्रोग्राम में भाग लेने का मन बनेगा। आपका हौसला ऊंचा रहेगा, जिससे छोटी बीमारियां परेशान नहीं करेंगी। लकी रंग – लाल, लकी नंबर – 9
कन्या – जजमेंट |
आज का दिन खुद को जांचने और सोच-समझकर फैसला लेने का रहेगा। परिवार में किसी जरूरी विषय पर बात हो सकती है, जिसमें आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। बड़ों से कोई पुरानी बात फिर से सामने आ सकती है, जिससे भावनाएं जुड़ सकती हैं। बच्चों के भविष्य या पढ़ाई से जुड़ा कोई फैसला लिया जा सकता है। आर्थिक रूप से पुरानी योजनाओं को देखकर फायदे की ओर बढ़ेंगे। परिवार के किसी झगड़े का सही समाधान हो सकता है। पहले किए गए कामों का नतीजा आज देखने को मिल सकता है।
करियर: फिर से मूल्यांकन और नई दिशा की शुरुआत हो सकती है। किसी पुराने आवेदन का जवाब मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उन्हें कोई प्रस्ताव मिल सकता है। परीक्षा परिणाम या इंटरव्यू का फैसला आने का समय हो सकता है। शिक्षा, चिकित्सा, न्याय या सलाह देने के क्षेत्र में काम करने वालों को कोई बड़ा काम मिल सकता है। तबादला या नई जगह पर नियुक्ति हो सकती है। लव: प्रेम संबंधों में कोई पुराना मुद्दा फिर से सामने आ सकता है। आज माफी, सुधार और फिर से जुड़ने का समय है। अकेले लोगों को किसी पुराने जान-पहचान वाले से प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में पुराने फैसलों पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। कोई जरूरी बात दोनों के बीच साफ हो सकती है। रिश्तों को लेकर एक नया नजरिया बनेगा। हेल्थ: पेट, थायरॉइड या रीढ़ से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। मानसिक रूप से भी खुद को जांचने की जरूरत रहेगी। ध्यान और सलाह से मानसिक शांति मिलेगी। लकी रंग – सफेद, लकी नंबर – 6
तुला – नाइन ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन आत्मनिर्भरता, आराम और संतोष से जुड़ा रहेगा। परिवार में आपकी समझदारी और आर्थिक ज्ञान की तारीफ होगी। बड़ों से आत्मनिर्भर जीवन के अनुभव सुनने को मिल सकते हैं। बच्चों को आपकी सफलताओं से प्रेरणा मिलेगी। घर में सजावट, आराम या शांति की ओर ध्यान जाएगा। किसी आर्थिक योजना में सफलता मिलने के संकेत हैं। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार में कोई छोटी यात्रा या निजी उपहार से खुशी का माहौल बनेगा।
करियर: अपने तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी। जो लोग अपना काम करते हैं या फ्रीलांसिंग करते हैं, उन्हें खास फायदा मिल सकता है। ऊंचे पद पर बैठे लोगों को सम्मान और संतोष मिलेगा। वित्त, फैशन, कला और सलाह देने के क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी बड़े अधिकारी द्वारा आपके काम करने के तरीके की तारीफ हो सकती है। लव: रिश्तों में भावनात्मक संतुलन और आत्मविश्वास रहेगा। आप अपनी बात अच्छे से कह पाएंगे। शादीशुदा लोगों को साथी से सहयोग और भावनात्मक सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता और समझ बनी रहेगी। अकेले लोग खुद पर ध्यान देंगे, जिससे उनका आत्मसम्मान बढ़ेगा। कोई रिश्ता धीरे-धीरे गहरा हो सकता है। रिश्तों में उम्मीदों की जगह समझदारी का भाव रहेगा। हेल्थ: मानसिक रूप से आप शांति और सुकून का अनुभव करेंगे। योगा, ध्यान या संगीत से मानसिक संतुलन बेहतर होगा। जो लोग थकावट या तनाव से परेशान थे, उन्हें आराम मिल सकता है। खाने-पीने और अपनी सुंदरता पर खास ध्यान देंगे। लकी रंग – सुनहरा, लकी नंबर – 3
वृश्चिक – टू ऑफ वॉन्ड्स |
आज का दिन योजना बनाने, आगे देखने और नए अवसरों की ओर इशारा करता है। परिवार में भविष्य से जुड़ी कोई जरूरी बात हो सकती है। किसी सदस्य की शिक्षा या करियर को लेकर फैसला लिया जा सकता है। बड़ों से अपने विचार बताने पर आपको मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई योजना बन सकती है, जैसे घूमना या एडमिशन। घर में जगह बदलने या फिर से सब कुछ ठीक करने की बात हो सकती है। आर्थिक रूप से कोई बड़ा फैसला लेने की स्थिति बन सकती है।
करियर: आप नई दिशा या अवसरों की तलाश में रहेंगे। जो लोग विदेश या किसी दूर जगह पर नौकरी की योजना बना रहे थे, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार बढ़ाने, नई डील करने या साझेदारी की बातचीत शुरू हो सकती है। तकनीक, सामान पहुंचाने या प्रोजेक्ट संभालने से जुड़े लोगों को दूर की योजनाओं में सफलता मिल सकती है। इंटरव्यू, ऑनलाइन मीटिंग या वर्चुअल काम से नए मौके बनेंगे। लव: प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर बात होगी। आप और आपका साथी मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। अकेले लोगों को किसी दूर रहने वाले व्यक्ति से लगाव हो सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच यात्रा या जगह बदलने की बातचीत हो सकती है। रिश्तों में सच्चाई जरूरी होगी, नहीं तो उलझन बढ़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से फिर से बात हो सकती है। हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकावट या गुस्सा आ सकता है। अगर यात्रा की योजना बन रही हो तो आराम और खाने-पीने का ध्यान रखें। मानसिक रूप से आप योजनाओं में व्यस्त रहेंगे, जिससे नींद कम हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्या या गैस की शिकायत हो सकती है। ध्यान और टहलने से आराम मिलेगा। लकी रंग – नारंगी, लकी नंबर – 4
धनु – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन भावनात्मक उलझन और मन की परेशानियों से भरा हो सकता है। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से दूरी या कड़वाहट महसूस हो सकती है। बड़ों से नाराजगी या अनदेखी महसूस हो सकती है। बच्चों की किसी बात से मन दुखी हो सकता है। घर के माहौल में उदासी या गंभीरता रह सकती है। किसी पुराने झगड़े या अधूरे वादे की बात फिर से हो सकती है। दिल की बात कहने में मुश्किल होगी, लेकिन चुप रहना नुकसानदायक हो सकता है।
करियर: कोई असफलता, रुका हुआ प्रमोशन या गलत प्रतिक्रिया आपको दुख पहुंचा सकती है। सहकर्मियों या बड़े अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी बदलने या कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। शिक्षा, मीडिया, या रचनात्मक क्षेत्र के लोग खुद को जांचने की स्थिति में होंगे। टीम में मनमुटाव से दूरियां बढ़ सकती हैं। लव: प्रेम संबंधों में निराशा, दूरी या गलतफहमी हो सकती है। दिल टूटने जैसा महसूस हो सकता है। अकेले लोगों को किसी की ओर से अस्वीकृति का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों में किसी तीसरे व्यक्ति या पुराने झगड़े से तनाव बढ़ सकता है। आपस में बातचीत में कड़वाहट आने से स्थिति बिगड़ सकती है। अपनी भावनाओं को ठीक करने के लिए समय दें और जल्दी में कोई फैसला न लें। हेल्थ: ज्यादा सोचने से बेचैनी, नींद न आना या थकावट हो सकती है। पीठ दर्द, सांस की तकलीफ या छाती में भारीपन हो सकता है। पुरानी चोट या सेहत से जुड़ी निराशा फिर से सामने आ सकती है। ध्यान, प्राणायाम और सकारात्मक सोच से आराम मिलेगा। भावनात्मक रूप से स्थिर रहना जरूरी है। लकी रंग – स्लेटी, लकी नंबर – 7
मकर – द मून |
आज का दिन भ्रम, शक और भावनाओं में अस्थिरता से जुड़ा रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर साफ-साफ बात न हो पाए। किसी सदस्य का व्यवहार अजीब लग सकता है, जिससे चिंता बढ़ सकती है। बड़ों से कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई बात छिपाई जा सकती है या आप उस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी या अधूरी जानकारी से नुकसान हो सकता है। घर में भावनात्मक दूरी या छुपी हुई बातें तनाव ला सकती हैं।
करियर: किसी योजना को लेकर साफ दिशा नहीं मिल पाएगी। सहकर्मियों या बड़े अधिकारियों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल सकती है। जिन लोगों का कार्य कला, खोज या फिल्म/डिजाइन के क्षेत्र में है, उन्हें अपनी समझ पर भरोसा करना होगा। नई नौकरी या प्रमोशन को लेकर भ्रम या देरी हो सकती है। किसी प्रस्ताव की सच्चाई को परखने की जरूरत है। लव: प्रेम संबंधों में असुरक्षा और भावनाओं में उतार-चढ़ाव रहेगा। आप या आपका साथी कोई बात छुपा सकता है, जिससे अविश्वास हो सकता है। शादीशुदा लोगों को रिश्तों में गहराई से समझने की जरूरत है। अकेले लोगों को किसी रहस्यमयी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है, लेकिन सावधान रहें। पुराने रिश्ते से जुड़ी कोई बात मन को व्यथित कर सकती है। हेल्थ: मानसिक थकावट, तनाव और डर की स्थिति हो सकती है। त्वचा या एलर्जी से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। आंखों में जलन या देखने में परेशानी हो सकती है। ध्यान, संगीत और पानी से जुड़े काम आराम देंगे। लकी रंग – ग्रीन, लकी नंबर – 5
कुम्भ – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन संतुलन, सहयोग और विनम्रता का रहेगा। परिवार में किसी की मदद करने या मदद लेने की संभावना है। बड़ों की सेवा या आर्थिक मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों को भी आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है, खासकर पढ़ाई या सेहत को लेकर। आर्थिक रूप से आप दूसरों पर दया करेंगे, किसी को उधार या उपहार देने का मन करेगा। परिवार में किसी की तरक्की या जरूरत में साथ देने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विनम्रता और सेवा का भाव घर में अच्छा माहौल बनाएगा।
करियर: बड़े अधिकारियों से मार्गदर्शन या आर्थिक मदद मिलने के संकेत हैं। कोई पुराना सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। जो लोग सामाजिक कार्य, एनजीओ, सलाह देने या स्वास्थ्य सेवा में हैं, उन्हें अच्छा महसूस होगा। ऑफिस में किसी जूनियर की मदद करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नए मौके दूसरों की तारीफ से मिल सकते हैं। लव: प्रेम संबंधों में संतुलन और भावनात्मक सहारा मिलेगा। आप अपने साथी की मदद या सहारा बन सकते हैं। कुछ जातकों को अपने रिश्ते में आर्थिक या मानसिक सहयोग की जरूरत महसूस होगी। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। अकेले लोग किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं जो मददगार और स्थिर स्वभाव का हो। रिश्तों में बराबरी और देने-पाने की भावना आवश्यक रहेगी। हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी, लेकिन दूसरों की सेवा या ज्यादा जिम्मेदारियों से थकावट हो सकती है। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को नियमित जांच करवानी चाहिए। खाने-पीने और आराम में संतुलन जरूरी रहेगा। आयुर्वेदिक या प्राकृतिक उपाय फायदेमंद होंगे। लकी रंग – ब्लैक, लकी नंबर – 8
मीन – एट ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन मानसिक उलझनों और सीमित सोच से भरा हो सकता है। परिवार में किसी विषय पर आप खुलकर अपनी बात नहीं रख पाएंगे। बुजुर्गों से दूरी या बातचीत की कमी महसूस हो सकती है। बच्चों से जुड़ी चिंता या उलझन की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। घरेलू वातावरण में कुछ अनकहे तनाव या दबाव रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में निर्णय लेने में झिझक हो सकती है। किसी पारिवारिक मुद्दे पर स्पष्टता न होने से मन घबराया रह सकता है। आज आत्मविश्वास और साहस बनाए रखना जरूरी है।
करियर: कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां ज्यादा होंगी लेकिन खुलकर फैसले लेने में मुश्किल आएगी। किसी अवसर को अपनाने से पहले डर या हिचकिचाहट रहेगी। जो लोग नई नौकरी या बदलाव की सोच में हैं, उन्हें अभी धैर्य रखने की जरूरत है। कागजी कार्रवाई, एग्रीमेंट या अनुमति से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। तकनीकी क्षेत्र या कानून से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। लव: प्रेम संबंधों में असहजता और अनिश्चितता बनी रह सकती है। अपने मन की बात कहने में कठिनाई होगी। शादीशुदा लोगों के बीच कोई पुराना मुद्दा दूरी बढ़ा सकता है। अकेले लोग किसी गलतफहमी या डर के कारण प्रस्ताव रखने से बच सकते हैं। साथी की ओर से जैसी उम्मीद थी वैसी प्रतिक्रिया न मिलने पर मन उदास हो सकता है। आज रिश्तों में खुलापन और बातचीत जरूरी है। हेल्थ: जो लोग पहले से डिप्रेशन या चिंता से परेशान हैं, उन्हें खास ध्यान देने की आवश्यकता है। गर्दन, कंधे या कमर में जकड़न महसूस हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्रकृति से जुड़ाव फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 6
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.