- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (3 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
3 फरवरी, मंगलवार को मेष राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। वृष राशि वालों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। मिथुन राशि वालों को मार्केटिंग से फायदा मिल सकता है।
तुला राशि वालों को प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। धनु राशि के लोगों को कामकाज में बदलाव से फायदा हो सकता है। मकर राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- घर में मांगलिक काम की योजना बन सकती है। अचानक शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। यात्रा के योग हैं, जिससे कमाई बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा पढ़ाई व करियर में ढिलाई न करें। रिश्तेदारी से जुड़ी कोई अप्रिय खबर मन भारी कर सकती है, इसलिए मनोबल बनाए रखें।
व्यवसाय- कारोबार में आपकी पकड़ बनी रहेगी और चुनौतियों का हल आप खुद निकाल लेंगे। साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है। खानपान से जुड़े व्यवसाय में मुनाफे के संकेत हैं। लव- पति-पत्नी आपसी मनमुटाव का असर घर-परिवार पर न पड़ने दें। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने से बचें। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से दूर रहें। चोट या दुर्घटना जैसी स्थिति बन सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- किसी खास काम में किए प्रयास सफल हो सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार-विमर्श जरूर करें। रुका पैसा मिल सकता है, जिससे घर की देखरेख से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- किसी भी महत्वपूर्ण काम से पहले योजना पर दोबारा सोचें। दोहरे स्वभाव वाले लोगों पर भरोसा न करें। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ जरूरी जानकारी और कौशल भी बढ़ाएं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया परेशानी दे सकता है, इसलिए काम अपनी निगरानी में कराएं। आय बढ़ेगी, पर खर्च भी रहेंगे। बॉस और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव- संबंधियों के आने से घर में हल्का-फुल्का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के लिए समय निकालेंगे तो नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अधिक मेहनत से सिरदर्द और माइग्रेन बढ़ सकता है। पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- सक्रिय और सकारात्मक रहकर आप दिनचर्या व्यवस्थित कर लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय जाएगा और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। रुका आय का स्रोत शुरू हो सकता है। नेगेटिव- सहकर्मी और पड़ोसियों से संबंध संभालकर रखें। छोटी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। उधार या उधारी का लेनदेन अभी न करें, वरना बजट बिगड़ सकता है। यात्रा में सामान संभालकर रखें।
व्यवसाय- मार्केटिंग से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन लाभ फिलहाल सामान्य रह सकता है। नई योजना में निवेश अभी रोकें। सरकारी काम बन सकते हैं, बस वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल अच्छा रखें। लव- घर में मांगलिक काम को लेकर चर्चा होगी। युवा प्रेम संबंधों के कारण करियर से समझौता न करें। स्वास्थ्य- घुटनों और टांगों में दर्द बढ़ सकता है। गैस बनाने वाली चीजों से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- लक्ष्य के लिए की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। विद्यार्थियों को रिसर्च और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- कुछ बातों में आपके विचार दूसरों से अलग हो सकते हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण कामों में देरी हो सकती है। खरीदारी में बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अधिक समय देना पड़ेगा। कर्मचारियों में तनाव से व्यवस्था बिगड़ सकती है। संपर्क बढ़ाने के लिए प्रयास करें। नौकरी में किसी अहम व्यक्ति के कारण समस्या बन सकती है, सतर्क रहें। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है। बातचीत से मामला संभालें। लव पार्टनर के साथ समय जरूर दें। स्वास्थ्य- पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। समय पर सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- आज आप खुद को अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे। आपका रहन-सहन और बोलचाल लोगों को प्रभावित करेगा। युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। निजी काम से यात्रा हो सकती है। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या जमीन के कागज अच्छी तरह जांचें। कोई नजदीकी व्यक्ति भरोसा तोड़ सकता है। विपरीत स्थिति में अपने दम पर समाधान निकालना होगा।
व्यवसाय- नई तकनीक और हुनर से काम में सुधार आएगा और उत्पादन बढ़ सकता है। व्यवसाय स्थल को नया रूप देने की योजना बनेगी। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन व शॉपिंग में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- मौसम के कारण लापरवाही ठीक नहीं। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- जरूरी काम समय पर पूरे होंगे तो राहत मिलेगी। भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। शुरुआत में कुछ दिक्कतें रहेंगी, पर मित्र से सलाह लेने पर समाधान मिलेगा। युवा परिवार की मदद से बड़ा फैसला ले सकते हैं। नेगेटिव- संयम रखें और गलत कामों से दूर रहें। अपमानजनक स्थिति बन सकती है। मुश्किल समय में घर के वरिष्ठों की सलाह पर चलें।
व्यवसाय- निजी कामों के कारण व्यवसाय पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, फिर भी काम चलता रहेगा। ऑफिस में पेपरवर्क में गलती से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- शांति के लिए थोड़ा समय एकांत, ध्यान या आध्यात्मिक गतिविधियों में दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- मुश्किल समय में भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह से समस्या सुलझेगी। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। पिछली गलतियों से सीखकर आप काम करने का तरीका बेहतर करेंगे। नेगेटिव- फिजूल खर्च से तनाव बढ़ सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर की मरम्मत या देखरेख की योजना है तो अभी उस पर और सोचें।
व्यवसाय- नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग होगी और जरूरी जानकारी मिल जाएगी। काम शांतिपूर्वक निपटेंगे। सरकारी नौकरी में मन के विपरीत कार्यभार मिल सकता है। लव- जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकी बढ़ाने का प्रयास करें। घर का माहौल अनुशासित और ठीक रहेगा। स्वास्थ्य- गर्दन और कंधों में दर्द बढ़ सकता है। योग और व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- रिश्तेदारी से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी और आपकी राय को महत्व मिलेगा। मनचाही पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर के रखरखाव की चीजों की खरीदारी का योग है। नेगेटिव- जरूरी चीजों की संभाल खुद करें। कभी-कभी लगेगा कि स्थिति हाथ से निकल रही है, पर धैर्य से आप संभाल लेंगे। व्यस्तता के कारण खुद पर ध्यान कम रहेगा।
व्यवसाय- किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर असमंजस रह सकता है। बड़ा फैसला लेने से पहले घर के वरिष्ठों से सलाह लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए माहौल ठीक रहेगा। लव- परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। पुराने मित्र से मिलकर अच्छी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- नियमित जांच कराते रहें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले विशेष सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- नए संपर्क बनेंगे और मन को खुशी मिलेगी। पुरानी मेहनत का परिणाम आज मिल सकता है। रुकावटों के बावजूद जरूरी काम पूरे होंगे। नेगेटिव- किसी संबंधी से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। पड़ोसियों से तनाव संभव है, धैर्य से काम लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बदलाव की योजना है तो लाभ मिल सकता है। काम करने का तरीका अच्छा रहेगा। कागजी काम में बहुत सावधानी रखें, गलती से नुकसान हो सकता है। युवाओं को प्रोजेक्ट में सीनियर का मार्गदर्शन चाहिए होगा। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय दें। युवाओं के प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार बचाव रखें और खानपान संभालें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- पुश्तैनी जमीन-जायदाद का रुका काम आगे बढ़ सकता है। घर में मांगलिक काम की योजना बनेगी और रिश्तों में मिठास आएगी। रुके सरकारी काम का हल भी निकल सकता है। नेगेटिव- युवा अपेक्षित परिणाम न मिलने से उदास हो सकते हैं, पर प्रयास जारी रखें। विरोधी पक्ष परेशानी खड़ी कर सकता है, सतर्क रहें।
व्यवसाय- खुद को साबित करने के लिए मेहनत बढ़ानी पड़ेगी। चुनौतियां रहेंगी, पर आप समाधान निकाल लेंगे। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल हो सकता है, इसलिए अपने काम पर फोकस रखें। लव- पति-पत्नी मनमुटाव का असर घर पर न होने दें। प्रेम संबंधों में समय और ऊर्जा सोच-समझकर लगाएं। स्वास्थ्य- बदहजमी और गैस हो सकती है। भारी भोजन से बचें और हल्का खाना लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- नया वाहन लेने की योजना है तो आगे बढ़ सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक परेशानी कम होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- पैसों का लेनदेन अभी टालें। नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, पर अतिरिक्त बोझ से निजी काम प्रभावित होंगे। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें।
व्यवसाय- प्रतिस्पर्धा बढ़ने से दबाव रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से समाधान निकालें। लेनदेन से जुड़ी गतिविधियां फिलहाल रोकें। लव- घर का माहौल शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य- एलर्जी के कारण गला खराब, खांसी-जुकाम हो सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लाभ देगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- फंसा हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। आपका साफ और सिद्धांत वाला नजरिया सम्मान दिला सकता है। नेगेटिव- जरूरी वस्तु चोरी होने या रखकर भूलने का योग है, इसलिए संभाल खुद करें। जायदाद से जुड़े कामों में देरी हो सकती है, पर धैर्य रखें। परिवार के कामों में अपना योगदान दें।
व्यवसाय- काम में प्रगति के संकेत हैं। नए काम पर विचार हो सकता है। ऑफिस में पेंडिंग काम समय पर पूरा करें, आगे प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। व्यस्तता में भी भोजन और दिनचर्या संभालें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.