- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (1 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
1 फरवरी, रविवार को मेष राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है और उपलब्धि मिल सकती है। वृष राशि वालों की गलतफहमियां दूर होंगी। मिथुन राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है।
तुला राशि वालों के प्रॉपर्टी या गोल्ड में निवेश करने के योग हैं। धनु राशि वालों को उधार पैसा या रसूखदार व्यक्ति की मदद मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- रिश्तों में चल रहा तनाव किसी की मध्यस्थता से हल होगा और आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। पारिवारिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। नेगेटिव- खर्चों की अधिकता बनी रहेगी और इस पर कटौती करना अभी संभव नहीं होगा। किसी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी न दें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। समय नष्ट न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रुका हुआ आय का स्रोत फिर शुरू हो सकता है, इसलिए भरपूर मेहनत करें। किसी भी कागजी काम या ऑर्डर को पूरा करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई रुका हुआ काम अचानक बन सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की परेशानी रहेगी, जिससे आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- अपने कार्यों को नियत समय पर करने का लिया गया संकल्प पूरा करने में सक्षम होंगे। किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंध फिर मधुर हो जाएंगे। किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- अन्य संभावनाओं पर भी ध्यान रखें। कभी-कभी किसी एक ही मुद्दे पर ज्यादा सोच-विचार करने से दूसरी उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना आपा खोना ठीक नहीं है। धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी। नई योजनाओं पर भी काम शुरू होगा। फिलहाल आय की स्थिति यथावत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लव- कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत करने से बहुत खुशी महसूस होगी। प्रेम साथी को कोई उपहार जरूर दें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई घरेलू समस्या रहेगी, लेकिन जल्दी ही उसका समाधान भी मिल जाएगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको मानसिक सुकून देगा। किसी शुभचिंतक की मदद से लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य और मान-सम्मान का ध्यान रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। कहीं भी पैसा उधार देते समय सावधान रहें, क्योंकि वापसी की संभावना कम है। समय का उचित सदुपयोग करना भी जरूरी है।
व्यवसाय- व्यावसायिक कामकाज का दबाव बना रहेगा, जिसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। युवा अपने करियर में जिस मुकाम को पाना चाहते हैं, उसके लिए पूरे मन से प्रयास करें। सफलता के योग हैं। नौकरी में मनचाहा कार्यभार मिलना संभव है। लव- परिवारजनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बढ़ सकता है, जिससे घर का वातावरण भी बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बेहतर करें। स्वास्थ्य- चिंता और तनाव जैसी स्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें। गैस और बदहजमी से राहत पाने के लिए खानपान संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर जरूर विचार कर लें। थोड़ी सी सावधानी से कई चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। यह समय चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने और बड़े कार्य करने का है। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके काम में अड़ंगा डाल सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। मनःस्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। विवादित मामलों से दूर रहें।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। पार्टनरशिप व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें, अन्यथा गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। ग्राहकों और पार्टियों के साथ संबंध खराब न करें। लव- परिवार के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और परिजनों का सहयोग तथा स्नेह बना रहेगा। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन की संभावना है। प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें। भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- लक्ष्य हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। रुकी हुई भुगतान राशि मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सुकून पाने के लिए कुछ समय कलात्मक और मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे ऊर्जा बनी रहेगी। नेगेटिव- आत्मावलोकन करते रहें। कभी-कभी जिद की वजह से अपना नुकसान हो सकता है। मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। आयकर, ऋण आदि से संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। किसी अनुभवी की मदद लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल करने के लिए मेहनत जरूरी है। सही समय पर सही निर्णय आपको सफल बनाएगा। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह न रहें। लव- व्यस्तता की वजह से घर-परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में समय और पैसा व्यर्थ हो सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी हो सकती है। लक्ष्य हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। रिश्तों की मजबूती बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- जोखिम वाले कार्यों में रुचि न लें, क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। बिना अनुभव के कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाना भी आवश्यक है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं को लागू करने में अभी जल्दबाजी न करें। नौकरी में टारगेट पूरा करने में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगपूर्ण संबंध रहेंगे। परिवार के साथ लंबी ड्राइव पर जाने से सबका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा थकान की वजह से सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों और ध्यान में समय देना आपको सुकून देगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- घर की सुख-सुविधाओं को लेकर खर्च की स्थिति रहेगी, लेकिन घर के सदस्यों की खुशी प्राथमिकता रहेगी। प्रॉपर्टी, गोल्ड आदि में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। युवाओं को करियर से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। नेगेटिव- भविष्य संबंधी निर्णय लेते समय वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। युवा लोग जल्दी कामयाबी के चक्कर में गलत रास्ता न चुनें और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। तनाव भरे माहौल से खुद को दूर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी कई संभावनाएं सामने आएंगी। आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो सही साबित होंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें। नौकरी या कामकाज की परेशानी किसी सीनियर की मदद से हल हो सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से घर में बेहतर व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में लापरवाही ठीक नहीं है। वातावरण के अनुसार आहार-विहार रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- बच्चों के भविष्य को लेकर कोई योजना सफल होने की उम्मीद है, जिससे राहत मिलेगी। जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में प्रगति आएगी। स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा। रुचि के कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। नेगेटिव- मनोवृत्ति सकारात्मक रखें। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा होना ठीक नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को करियर को लेकर मार्गदर्शन की जरूरत है, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली में नवीनीकरण या बदलाव संबंधी निर्णय सफल रहेंगे। व्यवसाय और नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें। किसी पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। सीनियर्स के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है। स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। वर्तमान मौसम से बचाव जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- किसी विशेष प्रयोजन के लिए उधार लेने की योजना है, तो काम आसानी से हो सकता है और किसी रसूखदार व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। नजदीकी संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर करने का अच्छा समय है। नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार अपने ऊपर न लें और व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। किसी नजदीकी मित्र या भाई के साथ संबंधों में खटास हो सकती है। शांति और सहजता बनाए रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर काफी समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम आज किसी की मदद से हल हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित उचित डील हो सकती है, लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। सरकारी नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। लव- जीवनसाथी का पारिवारिक देखभाल और सामंजस्य बनाए रखने में समर्पण रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या तथा योग-व्यायाम आपको ऊर्जावान रखेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- मिले-जुले प्रभाव वाली ग्रह स्थिति है। किसी भी परेशानी में घबराने के बजाय सामंजस्य बनाकर हल निकालेंगे तो परिस्थितियां जल्दी अनुकूल हो जाएंगी। परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करके तरोताजा महसूस करेंगे। नेगेटिव- अपनी कमियों पर विचार करें और उन्हें सुधारने का प्रयास करें। समस्या आने पर किसी विश्वसनीय व्यक्ति से विचार-विमर्श करें, इससे उचित समाधान मिलेगा। आज निवेश करना नुकसानदायक रह सकता है।
व्यवसाय- व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। कुछ खास अनुबंध मिल सकते हैं। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को उम्मीद नजर आएगी। सरकारी सेवारत लोगों को नए कार्यभार की वजह से परेशानी हो सकती है। लव- घर में बेहतरीन तालमेल रहने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी बनी रह सकती है। थोड़ी सावधानी और आयुर्वेद अपनाने से आप स्वस्थ हो जाएंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। मनपसंद कार्यों को प्राथमिकता देते हुए दिन व्यतीत करें। मेलजोल बढ़ेंगे और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। मन को शांति मिलेगी। फाइनेंस से जुड़ा कोई काम भी आज संपन्न हो सकता है। नेगेटिव- मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। अहम की वजह से भाइयों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन व्यवहार कुशलता से समाधान भी निकल जाएगा।
व्यवसाय- नया काम शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आपका प्रबंधन कौशल सराहनीय रहेगा। निश्चित रणनीति के साथ काम करने से बेहतरीन संभावनाएं मिलेंगी। ऑफिस में आपके प्रदर्शन से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम साथी के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम बनाएं या लंबी ड्राइव पर जाएं। स्वास्थ्य- खानपान के प्रति लापरवाही न बरतें। मौसम के अनुसार दिनचर्या रखें और जरूरत हो तो उपचार कराएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन हार न मानें, क्योंकि सफलता के योग बन रहे हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपको समस्या का समाधान निकालने की क्षमता भी देगी। विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से सीखने और आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत होगी। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच-विचार करके निर्णय लें। विवादित मामले शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएं। नया काम शुरू करते समय उससे संबंधित पूरी जांच जरूर करें, क्योंकि धोखा होने की आशंका भी है।
व्यवसाय- नई व्यावसायिक पार्टियां बनेंगी, जो लाभदायक रहेंगी। कार्यक्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था नियंत्रित रखें। मेडिकल क्षेत्र से संबंधित कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को बेहतरीन कार्यप्रणाली के कारण सराहना मिलेगी। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन व्यायाम और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.