- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (31 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
31 जनवरी, शनिवार को मेष और तुला राशि वालों को निवेश से फायदा हो सकता है। वृष राशि वालों को नए कॉन्टैक्ट से आर्थिक परेशानी दूर होगी। मिथुन राशि वालों को पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े काम में मौके मिल सकते हैं और नई तकनीक समझकर आगे बढ़ेंगे। धनु राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- परिजनों के साथ किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा होगी। बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य निपटने से प्रसन्नता और सुकून रहेगा। इस समय निवेश करना आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में घर में मेहमानों का आगमन भी संभव है। नेगेटिव- अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए फोकस बनाए रखना जरूरी है। नकारात्मक लोगों के संपर्क में आने से बचें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को आज टालना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में कोई सौदा पक्का करना हो तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें। मशीनरी और तेल से संबंधित काम में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। हर काम में कागजी प्रक्रिया व्यवस्थित रखें। अचानक कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। लव- पारिवारिक सुख-शांति और सुकून बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में दिन आपके पक्ष में रह सकता है। स्वास्थ्य- गुस्से और जल्दबाजी पर काबू रखें। इसका नकारात्मक असर स्वास्थ्य और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- दिनचर्या में नयापन लाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों पर समय दें। इससे मन प्रसन्न रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और उनके मार्गदर्शन से आर्थिक परेशानी कम हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- अन्य गतिविधियों के साथ अपने व्यक्तिगत कामों में भी खुद को व्यस्त रखें और दूसरों के मामलों में न उलझें। किसी भी बहस की स्थिति में गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। धैर्य और संयम से काम आसान हो जाएगा।
व्यवसाय- काम में कुछ चुनौतियां रहेंगी, पर सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और पेमेंट वसूली में लगेगा। सरकारी सेवा में लोग किसी अनचाहे काम के मिलने से चिंतित रह सकते हैं। लव- परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान रह सकती है। इससे शारीरिक कार्य क्षमता में कमी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन – पॉजिटिव- वर्तमान समय का भरपूर उपयोग करें। दोपहर बाद अचानक सकारात्मक स्थिति बन सकती है। संतुलित सोच और सही कार्यप्रणाली से आप योजनाबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ाएंगे। नेगेटिव- व्यक्तिगत मामलों में दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। अपनी योग्यता और सही निर्णय से काम पूरा करें। अभिभावक बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। युवा वर्ग कोई बात रखने से पहले उसका सही आकलन जरूर करें।
व्यवसाय- भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नई तकनीक और आधुनिक कामों की समझ बढ़ाना जरूरी रहेगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े काम में ध्यान दें। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। लव- पारिवारिक गतिविधियों में योगदान दें। बच्चों की किसी समस्या को लेकर घर में हल्की नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम की वजह से हल्की हरारत रह सकती है। आराम लें और लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी महसूस होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है, बस पूरी जानकारी लेकर ही कदम उठाएं। नेगेटिव- काम बीच में अधूरा न छोड़ें। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा साफ रखें। जल्दबाजी में लिए फैसले नुकसान दे सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लें और ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।
व्यवसाय- लाभ के अवसर मिलेंगे और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग और वाहन से जुड़े व्यवसाय लाभ में रह सकते हैं। मौके का फायदा समय पर उठाएं। सरकारी सेवा में जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। लव- विपरीत परिस्थितियों में परिवार का सहयोग मनोबल बनाए रखेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को भी नजरअंदाज न करें। थोड़ी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- दिन मनपसंद कामों और मनोरंजन में बीतेगा। पारिवारिक गतिविधियां सुचारू रखने में आपका योगदान रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ कोई पुराना विवाद सुलझने से संबंधों में मिठास आएगी। नेगेटिव- कोई नजदीकी व्यक्ति वादा करके मुकर सकता है। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें और निर्णय खुद लें। कभी-कभी लगेगा कि खुशियों पर नजर लग गई है, पर यह केवल मन का भ्रम हो सकता है।
व्यवसाय- व्यापार विस्तार की योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखने से अच्छे अनुबंध मिलेंगे। कुछ छोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। ऑफिस में मुश्किल लक्ष्य मिल सकता है। लव- पति-पत्नी में सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- प्रदूषण और भीड़भाड़ से बचें। खांसी-जुकाम जैसा संक्रमण हो सकता है। इस समय घरेलू या परंपरागत इलाज लाभ दे सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- संपर्क बढ़ाने पर जोर दें, यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। पुरानी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों को उपलब्धि मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- हर स्थिति में शांत रहें। तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। लंबित व्यक्तिगत काम पूरे करने के लिए जरूरत हो तो मदद लेने में संकोच न करें।
व्यवसाय- नए बिजनेस की शुरुआत की योजना है तो सफलता की संभावना बन रही है। कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिसियल टूर का प्रोग्राम बन सकता है और यह यात्रा फायदेमंद रहेगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में छोटी लापरवाही से दूरी बढ़ सकती है, सावधान रहें। स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी से परेशानी बढ़ सकती है। हल्का भोजन लें। योग और ध्यान भी लाभ देंगे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
तुला – पॉजिटिव- भूमि या पॉलिसी में पैसा लगाने की योजना है तो दिन अनुकूल है। नजदीकी संबंधी के साथ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी और अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में बच्चे से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची हो सकती है। कोई बड़ा झूठ बोलना भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों का समय दोस्तों में ज्यादा जाने से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। किसी बदलाव से पहले घर के वरिष्ठों की राय जरूर लें।
व्यवसाय- पूरा फोकस व्यवसाय पर रखें, अच्छे अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा संभव है। बाजार में फंसी पेमेंट वसूल करने का समय है। सरकारी सेवा में किसी खास अधिकार की संभावना है। लव- घर में अनुशासन और शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर बेवजह चिंता से नींद प्रभावित हो सकती है। ध्यान करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मुश्किल स्थिति में भी आप समाधान निकाल लेंगे। सकारात्मक सोच घर और व्यवसाय में संतुलन बनाए रखेगी। प्रॉपर्टी के लेनदेन की कोई योजना बन सकती है। नेगेटिव- नकारात्मक स्थिति बने तो संयम रखें और दूसरों के मामलों में दखल न दें। लेनदेन में भरोसे से ज्यादा लिखित काम करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- विस्तार की योजना को लागू करने से पहले और जानकारी लें। कोई सौदा पक्का करते समय सूझबूझ जरूरी है। नौकरी में स्थितियां आपके पक्ष में बन रही हैं। लव- घर का माहौल सुखद रखने में आपका योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जरूरत पड़ने पर दोस्तों की मदद भी मिलेगी। अपने प्रयासों से आप परिस्थितियां अपने पक्ष में करेंगे। किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत लाभ दे सकती है। नेगेटिव- आवेश और जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। अच्छे व्यवहार से माहौल बेहतर रखें। फिजूल बातों को दिनचर्या में जगह न दें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर अमल करें।
व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक बातें अपरिचित व्यक्ति से साझा न करें। आंख मूंदकर भरोसा नुकसान दे सकता है। बहुत ज्यादा लाभ की उम्मीद में समय न गंवाएं, काम समय पर पूरा करें। सरकारी सेवा में अतिरिक्त काम से परेशानी रह सकती है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आत्मविश्वास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों में दर्द रह सकता है। नियमित व्यायाम करें और जरूरत हो तो इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
मकर – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधियों से मेल-मुलाकात होगी। कोई खास मुद्दा आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर में बदलाव की योजना है तो उसे लागू करने पर चर्चा होगी। नेगेटिव- जल्दी सफलता के चक्कर में गैरकानूनी कामों से दूर रहें। व्यर्थ बहस और नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी काम बेहतर रहेंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह से समाधान मिलेगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े काम में लाभ के संकेत हैं। ऑफिस में किसी भी विवाद से दूर रहें। लव- घर की व्यवस्था को लेकर हल्की तनातनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। स्वास्थ्य- मौसम के कारण शरीर में दर्द और हल्का बुखार रह सकता है। संतुलित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की रूपरेखा बना लें तो व्यवस्था अच्छी रहेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मन शांत और हल्का महसूस होगा। आपकी अधिकारपूर्ण भाषा कुछ लोगों को प्रभावित करेगी। नेगेटिव- दैनिक कामों के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी संतुलन रखें। पारिवारिक बहस रोकने का प्रयास करें। भावनात्मक परेशानी हो सकती है। किसी खास मित्र के साथ या किसी धार्मिक स्थल पर समय बिताने से सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाना एक काम रहेगा। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद काम निपटाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा नुकसान दे सकता है। नौकरी में स्थिरता रहेगी और टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव- घर के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि से उदासी रह सकती है। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ेगी। व्यस्तता रहेगी, पर अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- असमंजस हो तो वरिष्ठों की मदद लेना बेहतर रहेगा। बहस से बचें, इससे समस्या नहीं सुलझेगी और तनाव बढ़ेगा। आत्ममंथन के लिए भी समय निकालें।
व्यवसाय- कारोबार में बदलाव की योजना है तो उसे लागू करना अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति जरूरी है। फोन से कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों से संबंध बिगड़ने न दें। ऑफिस में कोई विशेष अधिकार मिल सकता है। लव- परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से नजदीकियां बढ़ेंगी और घर का माहौल खुशनुमा होगा। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण सिरदर्द और माइग्रेन परेशान कर सकता है। योग और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.