
इन चार मौकों पर शमी ने जैक्स कैलिस (2014), केएल राहुल (2022), फिल साल्ट (2023) और अब आईपीएल 2025 में शेख रशीद को आउट किया। उनके अलावा भी कई अन्य गेंदबाज एक से ज्यादा बार पहली गेंद पर विकेट झटक चुके हैं।
वहीं न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 2 बार आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट अपने नाम किया है। उन्होंने 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के विराट कोहली को पहली ही गेंद पर आउट किया था। 2020 में मार्कस स्टोइनिस उनके सामने पहली गेंद पर आउट हो गए थे।
भुवनेश्वर कुमार भी 2 बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने 2013 में कुसल परेरा और 2023 में प्रभसिमरन सिंह को मैच की पहली गेंद पर चलता किया था। तो उमेश यादव अपनी गेंदबाजी के बलबूते 2 बार आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2017 में क्रिस गेल और 2018 में सूर्यकुमार यादव को आईपीएल मैच की पहली गेंद पर आउट किया था।