
- Hindi News
- International
- Dainik Bhaskar Hindi News,Breaking News Headlines Today, Latest World News Updates, International News Headlines Live, Global News Top Stories, Breaking News Worldwide
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सेंट पीटर्सबर्ग में मुलाकात की। यह मुलाकात यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजने के मकसद से की गई थी। यह बैठक शुक्रवार को शहर की राष्ट्रपति लाइब्रेरी में हुई। रूसी मीडिया के अनुसार, यह बातचीत चार घंटे से ज्यादा समय तक चली।
दोनों के बीच यह तीसरी मुलाकात है। विटकॉफ तीसरी बार रूस की यात्रा पर गए हैं। विटकॉफ ऐसे समय में रूस पहुंचे हैं जब ट्रम्प रूस-यूक्रेन जंग पर पुतिन के रवैए को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
ट्रम्प ने 6000 प्रवासियों को मृत घोषित किया; सोशल सिक्योरिटी नंबर भी रद्द किए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 6000 से ज्यादा प्रवासियों को मृत घोषित कर दिया है। इनके सोशल सिक्योरिटी नंबर भी रद्द कर दिए है। इसके बाद ये अमेरिका में काम नहीं कर पाएंगे और न ही इन्हें किसी तरह की सरकारी मदद मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प इस फैसले इन प्रवासियों को खुद से अमेरिका छोड़ने पर मजबूर करना चाहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन प्रवासियों को अमेरिका में काम करने की परमिशन दी थी। साथ ही इन्हें 9 अंकों का सोशल सिक्योरिटी नंबर भी जारी किया था।
इन प्रवासियों को इस महीने के आखिर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया था। हालांकि फेडरल कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी है।