
- Hindi News
- National
- Drunk Passenger Molests Air Hostess On Delhi Shirdi IndiGo Flight | Arrested At Shirdi Airport
- कॉपी लिंक

दिल्ली से शिर्डी जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक नशे में धुत यात्री ने एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। जब फ्लाइट शिर्डी एयरपोर्ट पर लैंड हुई, पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पैसेंजर ने फ्लाइट के टॉयलेट के पास एयर होस्टेस को बैड टच किया। एयर होस्टेस ने तुरंत क्रू मैनेजर को इसकी जानकारी दी। एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही सुरक्षा अधिकारियों को मामला बताया गया।
पुलिस ने आरोपी खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच से पता चला है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
इंडिगो ने कहा,

दिल्ली-शिर्डी फ्लाइट 6E 6404 में एक यात्री ने क्रू से बदसलूकी की। नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए उसे लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा गया।
वाराणसी एयरपोर्ट पर भी एयर होस्टेस से छेड़छाड़ हो चुकी
वाराणसी एयरपोर्ट पर 30 अगस्त 2024 को फ्लाइट में सवार यात्री पर एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। विमान में चढ़ते समय पैसेंजर ने यह हरकत की थी। क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी अफसरों को दी।
क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ पहुंचे अफसरों ने यात्री को विमान से नीचे उतारने की कोशिश की तो उसने हंगामा कर दिया। आरोपी तेलंगाना का रहने वाला था। यात्री से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके परिजन को भी मामले की जानकारी दी थी।

2023 में महिलाओं के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ की 6 घटनाएं हुई थीं …
9 नवंबर: इंडिगो की 6E-5319 फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। महिला ने बताया कि फ्लाइट की लाइट्स धीमी होने के बाद वह सो गई थीं। तभी बगल में बैठे शख्स ने आर्मरेस्ट ऊपर कर दिया और गलत तरीके से छूने लगा।
पहले तो महिला को शक हुआ, फिर उसने सोने का नाटक किया। कुछ देर बाद आरोपी ने उसके शरीर को टटोलना शुरू कर दिया। महिला डर के कारण चिल्ला नहीं पाई और पूरी तरह फ्रीज हो गई। यह मामला सामने आने के बाद आरोपी पर कार्रवाई की गई।
7 सितंबर: मुंबई से होकर जाने वाली मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले आरोपी ने एयर होस्टेस को पहले जबरदस्ती गले लगाया और फिर किस करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था।
18 अगस्त: माले-बेंगलुरु फ्लाइट में मालदीव के एक पैसेंजर (51) ने एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी की थी। आरोपी ने एयर होस्टेस को गलत तरीके से छुआ और कहा- मैं पिछले 51 साल से तुम्हारी जैसी लड़की की तलाश में हूं। तुम सर्विस के लिए कितना चार्ज करती हो। आरोपी पैसेंजर को पुलिस ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था।
16 अगस्त: दिल्ली से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने छिपकर फ्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिला के वीडियो बनाए और आपत्तिजनक फोटो ली। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को नोटिस जारी किया था।
26 जुलाई: दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में 24 साल की महिला डॉक्टर ने एक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। डॉक्टर ने शिकायत में बताया- प्रोफेसर बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने से पहले उसने मुझे गलत जगह छुआ।
———————————-
फ्लाइट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
फ्लाइट में चिल्लाया- अल्लाह हू अकबर, बैग में बम है, तुम सब मरोगे; कनाडाई नागरिक अरेस्ट

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री ने इंडिगो फ्लाइट में बम होने की धमकी दी। फ्लाइट बेंगलुरु जाने के लिए टेकऑफ करने वाली थी। फ्लाइट रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी यात्री ने चिल्लाते हुए कहा- मेरे बैग में बम है, तुम सब मरोगे। वह जोर-जोर से अल्लाह हू अकबर… हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे भी लगाने लगा। पूरी खबर पढ़ें…