बॉलीवुड एक्टर बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है. आज यानी 2 मई 2025 को निर्मल ने अंतिम ससांस ली. 90 साल की उम्र में निर्मल के जाने से कपूर परिवार में मातम पसर गया है.
कपूर परिवार में पसरा मातम
हाइलाइट्स
अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हुआ.
90 साल की उम्र में निर्मल कपूर ने अंतिम सांस ली.
कपूर परिवार में मातम का माहौल है.
नई दिल्ली. अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनका निधन शुक्रवार शाम (2 मई) को 5:45 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ. वह 90 वर्ष की थीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनका निधन उम्र से संबंधित समस्याओं के कारण हुआ.