लोगों की सेहत का राज उनका रोज का खाना है. दरअसल, लोग जब खाना खाते हैं तो वो सेहत के लिए जरूरी कई चीजों का सेवन करते हैं. यही वजह है कि किचन को लोगों को सिर्फ खाना बनाने तक नहीं बल्कि उसे सेहत से भी जोड़ना चाहिए. किचन में इस्तेमाल होने वाली लगभग हर चीज कहीं न कहीं आपकी सेहत के लिए उपयोगी और जरूरी है.
हरी मिर्च खाने के फायदे
डॉ. आमिर अनवर का कहना है कि हरी मिर्च का सेवन सदियों से होता आ रहा है. कभी खाने के साथ तो कभी सलाद के साथ लोग हरी मिर्च का सेवन करते हैं. उन्होंने बताया कि हरी मिर्च में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम आदि शामिल हैं. यह हार्ट के हेल्थ के लिए भी काफी लाभकारी है. हरी मिर्च का सेवन वजन संतुलन में भी कारगर है. इसके साथ ही किडनी के लिए भी गुणकारी है.
खाने का क्या है सही तरीका
डॉक्टर अनवर ने कहा, “डायबिटीज मरीज हर दिन एक हरी मिर्च खा सकते हैं. ये उनके लिए हेल्दी है क्योंकि हरी मिर्च ब्लड शुगर लेवल स्थिर रखने में सहायता करती है. एक हरी मिर्च खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. ऐसा करने से बदलते मौसम में रोगों से लड़ने में काम आयेगा. डॉक्टर का मानना है कि इंसान अगर 3 से 4 हरी मिर्च रोजाना सेवन करते हैं तो उनके लिए फायदेमंद होगा.”
अक्सर यह देखा जाता है कि लोग किसी चीज का अधिक सेवन करने लगते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान करता है. डॉक्टर भी इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं. ज्यादा मिर्च का सेवन आपके पेट में जलन पैदा कर सकता है और इससे बवासीर यानी पाइल्स की भी बीमारी हो सकती है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें