सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों पर राज किया है. उन्होंने डेब्यू फिल्म से ही साबित कर दिया था कि वह फ्यूचर में हिट की गारंटी बनेंगे. लेकिन अपनी ढाई किलो के हाथ वाली इमेज की वजह से सनी ने एक बार एक ऐसा रोल रिजेक्ट कर दिया था, जो उनके करियर की दिशा भी बदल सकता था. बाद में उन्हीं के रिजेक्ट रोल से नया नवेला एक्टर सुपरस्टार बन गया.
नई दिल्ली. सनी देओल के फैंस के जहन में एक्टर की एक अलग ही इमेज है. इसी इमेज के चलते सनी वही रोल करते हैं,जो उनके फैंस को पसंद आते हैं. लेकिन साल 1993 में सनी को एक ऐसा रोल मिला था,जो उनकी इमेज से पूरी तरह अलग था. लेकिन सनी ने ये कहकर वो रोल रिजेक्ट कर दिया था कि मेरा इमेज बिल्कुल खराब हो जाएगा, करियर भी खत्म हो जाएगा. लोग मुझे इसी तरह पसंद करते हैं.

हम जिस रोल की बात कर रहे हैं, वो है यश चोपड़ा की साल 1993 में आई सुपरहिट फिल्म ‘डर’ में नेगेटिव रोल की. अब तक आपने सुना होगा कि फिल्म में सनी देओल अपने काम को लेकर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ज्यादा खुश नहीं थे. लेकिन अब दिग्गज पटकथा लेखिका हनी ईरानी ने इस पर बड़ा खुलासा किया है.

अपने एक इंटरव्यू में हनी ईरानी ने खुलासा किया कि उन्होंने सनी देओल और शाहरुख खान को फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने काम या अपने रोल को लेकर लड़ते हुए कभी नहीं देखा. उन्होंने फिल्म में अपने रोल को लेकर सनी की नाराजगी के पीछे की असल वजह भी बताई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हनी ईरानी ने खुलासा करते हुए कहा कि सनी देओल फिल्म डर में अपने रोल को लेकर थोड़े असहज महसूस जरूर कर रहे थे, लेकिन दोनों एक्टर्स के बीच गहरी दुश्मनी या झगड़े की बातें काफी जितनी बढ़ा-चढ़ाकर लोगों ने सामने रखी ऐसा भी कुछ नहीं था.

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में हनी ईरानी ने कहा कि कहा जाता है कि शाहरु खान के रोल के सामने सनी का रोल फीका पड़ गया था. फिर उन्हें स्क्रीनटाइम को लेकर थोड़ी निराशा थी कि शाहरुख का टाइम ज्यादा है. लेकिन हनी ने खुलासा किया कि सबसे पहले सनी देओल को ही फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी.

अपनी बातचीत में हनी ईरानी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें शुरुआत से पता था कि फिल्म की कहानी क्या है. इतना ही नहीं पहले शाहरुख खान वाला रोल सनी देओल को ही ऑफर हुआ था. लेकिन उस वक्त उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया था.

हनी ईरानी के मुताबिक,जब सनी को ये रोल करने को कहा कि तुम कुछ नया कुछ अलग रोल ट्राय करो, लेकिन सनी ने इसे निभाने से साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि मैं ये नहीं कर सकता, मेरा इमेज बिल्कुल खराब हो जाएगा, करियर भी खत्म हो जाएगा. लोग मुझे इसी तरह के रोल में पसंद करते हैं.’

तब बाद में जाकर शाहरुख खान को ये रोल दिया गया था. फिल्म ‘डर’ में शाहरुख खान ने राहुल मेहरा नाम के एक ऐसे शख्स का रोल निभाया था,जो जुनूनी और खतरनाक साबित होता है. इस रोल से उन्होंने दर्शकों का ऐसा दिल जीता कि वह रातोंरात स्टार बन गए थे. ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी.हनी ईरानी ने अपने करियर में लम्हे, आइना, क्या कहना, कहो ना… प्यार है जैसी कई यादगार फिल्मों की कहानी लिखी है.