
Most Sixes In IPL: आईपीएल में एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसमें रोहित शर्मा के ठीक पीछे विराट काहेली हैं और इन दोनों के बाद एमएस धोनी हैं. यह रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने का.

हाइलाइट्स
- IPL में अधिक छक्के लगाने में रोहित और कोहली में मुकाबला.
- रोहित शर्मा ने विराट कोहली से 10 छक्के अधिक लगाए हैं
- एमएस धोनी भी रोहित और विराट से ज्यादा पीछे नहीं हैं.
नई दिल्ली. आईपीएल 2025 में सही समय पर फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा के निशाने पर अब कई रिकॉर्ड हैं. इनमें से एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसमें रोहित शर्मा के ठीक पीछे विराट काहेली हैं और इन दोनों के बाद एमएस धोनी हैं. यह रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बैटर्स की, जिसमें भारतीय बैटर्स में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं.
रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 265 मैच खेले हैं और इनमें 295 छक्के लगाए हैं. ‘हिटमैन’ जब रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनके फैंस उम्मीद करेंगे कि वे अपने छक्कों की संख्या 300 पहुंचा दें. अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बैटर बन जाएंगे.
संजू सैमसन भी हैं लिस्ट में
आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने की लिस्ट में रोहित शर्मा के बाद अगला नाम विराट कोहली का है. कोहली अब तक 261 मैचों में 285 छक्के लगा चुके हैं. कोहली के बाद एमएस धोनी का नाम आता है. उन्होंने 273 मैचों में 260 छक्के लगाए हैं. भारतीय बैटर्स में इन तीनों के बाद संजू सैमसन का नाम आता है जिन्होंने 175 मैचों में 216 छक्के लगाए हैं.
9-9 मैच खेल चुके हैं टूर्नामेंट में
आईपीएल 2025 अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है. अब रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी तीनों की टीमें 9-9 मैच खेल चुकी हैं. अभी इन तीनों को कम से कम 5 मैच खेलने का मौका मिलेगा. अगर इनकी टीमें फाइनल पहुंचती हैं तो और ज्यादा मैच खेलने के मौके मिलेंगे.
IPL में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले 5 भारतीय बैटर | ||
बैटर | मैच | छक्के |
रोहित शर्मा | 265 | 295 |
विराट कोहली | 261 | 285 |
एमएस धोनी | 273 | 260 |
संजू सैमसन | 175 | 216 |
केएल राहुल | 139 | 203 |
अगर रोहित शर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं जल्दी ही आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे. विराट कोहली से भी यह आंकड़ा दूर नहीं है लेकिन एमएस धोनी के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं दिखती. अब देखना है कि रोहित और विराट कोहली 300 छक्के के आंकड़े को छूने के लिए कितना इंतजार कराते हैं.
वैसे, आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने की लिस्ट में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं. उनके नाम 142 मैच में 357 छक्के दर्ज हैं. रोहित शर्मा का नंबर गेल के बाद आता है. इस लिस्ट में अगले तीन नाम विराट कोहली, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स हैं.