
- Hindi News
- Career
- 2,500 Recruitments In Indian Air Force; 91 Vacancies In C DAC; UPSC CDS II Exam 2025 Schedule Released
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन एयरफोर्स में 2,500 पदों पर भर्ती की और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग में 91 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक की और टॉप स्टोरी में जानकारी UPSC CDS II परीक्षा 2025 के शेड्यूल की।
करेंट अफेयर्स
1. भारत ने SCO समिट में जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से इनकार किया
26 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में भारत ने जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से इनकार कर दिया।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) 2025 की बैठक चीन के किंगदाओ में हो रही है।
- दरअसल, जॉइंट स्टेटमेंट में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को शामिल नहीं किया गया था, जबकि बलूचिस्तान में हुई घटना इसमें शामिल थी। भारत ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्टेटमेंट पर साइन नहीं किए।
- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी।
- बाद में भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके सदस्य बने और 2023 में ईरान भी सदस्य बन गया।
- SCO का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना है।
- संगठन आतंकवाद, उग्रवाद, ड्रग तस्करी और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति बनाता है।
2. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 जयपुर में होगा
25 जून को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नवंबर में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का ऐलान किया।

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ने ट्वीट कर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के आयोजन की जानकारी दी।
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 राजस्थान की राजधानी जयपुर में खेला जाएगा।
- पूर्णिमा यूनिवर्सिटी और राजस्थान यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की मेजबानी करेंगे।
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का ये 5वां संस्करण है। इसकी शुरुआत फरवरी 2020 में शुरू हुई थी।
- ये खेल अंडर-25 एथलीटों के लिए हैं।
- इससे पहले मई 2025 में बिहार में अंडर-18 खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हुआ था।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीरवायु भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
इंडियन एयरफोर्स में अग्निपथ स्कीम के तहत 2,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख 25 सितंबर 2025 तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- इंटरमीडिएट (12वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ
- या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
- या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।
एज लिमिट :
- 17.5 – 21 साल
- आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
- आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित परीक्षा
- पीएसटी/पीईटी
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
- मेरिट सूची
सैलरी :
- पहले साल : 30,000
- दूसरे साल : 33,000
- तीसरे साल : 36,500
- चौथे साल : 40,000
2. C-DAC में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 91 पदों पर भर्ती
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग यानी C-DAC ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित अन्य 91 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
C-DAC की ओर से टेंटेटिव वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख जुलाई माह के चौथे और पांचवें सप्ताह में तय की गई है। वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने का समय सुबह 8:30 बजे से लेकर 10:30 बजे होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री
एज लिमिट :
- पद के अनुसार अधिकतम 56 वर्ष
सैलरी :
- 37,500 – 1,10,000 रुपए प्रतिमाह
इंटरव्यू का पता :
- सी – डैक, वेल्लायाम्बलम, तिरुवनंतपुरम
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. CDS II परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस यानी CDS II परीक्षा 2025 के लिए टाइम टेबल जारी किया। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डिटेल्ड शेड्यूल देख सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, CDS II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को होगी। परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक शिफ्ट 2 घंटे का होगा।
CDS परीक्षा के जरिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी, नेवल एकेडमी, एयरफोर्स एकेडमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
2. UPSC CISF असिस्टेंट कमांडेंट (Exe) परीक्षा का रिजल्ट जारी
UPSC ने UPSC CISF असिस्टेंट कमांडेंट (एग्जीक्यूटिव) परीक्षा 2025 का रिजल्ट डिक्लेयर किया। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ में उन एप्लिकेंट्स के रोल नंबर दर्ज है, जिन्होंने मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट यानी MST और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट यानी PST के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
UPSC CISF AC परीक्षा 27 अप्रैल, 2025 को हुई थी। आयोग के अनुसार, मार्क्स और दूसरी एग्जाम से रिलेटेड जानकारी फाइनल रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के भीतर या साक्षात्कार के बाद UPSC की वेबसाइट पर जारी होगी।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.