
- Hindi News
- Career
- 403 Head Constables Recruited In CISF; 994 Vacancies In Gujarat Panchayat SSB; ‘Sagar Mein Samman’ Initiative Launched
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात CISF में खेल कोटे के तहत हेड कॉन्स्टेबल के 403 पदों पर भर्ती और गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में 994 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ISRO की101वीं सैटेलाइट के लॉन्च की और टॉप स्टोरी में जानकारी ‘सागर में सम्मान’ नामक पहल की शुरुआत की।
करेंट अफेयर्स
1. ISRO की 101वीं सैटेलाइट का लॉन्च फेल हुआ: 18 मई की सुबह 5.59 मिनट पर ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपनी 101वीं सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च की। लेकिन, अर्थ ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट EOS-09 की लॉन्चिंग सफल नहीं हो सकी।

EOS-09 मिशन को पोलर सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल (PSLV-C61) के जरिए लॉन्च किया गया था।
- पहले और दूसरे फेज में सफल होने के बाद तीसरे फेज में EOS-09 में गड़बड़ी का पता चला।
- इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो PSLV-C61 के फेल होने के कारण का पता लगाएगी।
- EOS-09 रिमोट सेंसिंग डेटा देने के लिए डिजाइन किया गया है, जो खासतौर पर घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाएगी।
- ये PSLV की 63वीं उड़ान थी, जबकि PSLV-XL कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल करते हुए 27वीं उड़ान थी।
- EOS-09 पहले के RISAT-1 का फॉलो ऑन मिशन था।
- इसकी ऊंचाई 44.5 मीटर, वजन 321 टन है, जिसे 4 फेज में बनाया गया था।
- मिशन में EOS-09 सैटेलाइट को सन सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट (SSPO) में स्थापित करना था।
2. 29 मई से होगी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत
19 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ शुरू करने की घोषणा की।

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ 29 मई तारीख से शुरू होगा और 12 जून तक चलेगा।
- इस कैंपेन का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी उन्नत तकनीकों और बीजों के बारे में जानकारी देना है।
- देशभर के 723 जिलों में विकसित कृषि संकल्प अभियान को चलाया जाएगा।
- इससे लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।
- कैंपेन के दौरान कृषि वैज्ञानिकों का एक दल लगभग 65 हजार गांव में जाएगा और किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती की व्यावहारिक जानकारी देगा।
- जिला स्तर पर प्रत्येक दल हर एक दिन तीन बैठकें करेगा।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. CISF में 403 पदों पर निकली भर्ती
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने खेल कोटे के अंतर्गत हेड कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 403 पदों पर भर्ती निकाली है। इस अभियान के तहत पुरुष और महिला खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास
- खेलों और एथलेटिक्स में राज्य, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर प्रतिनिधित्व करने का अनुभव होना चाहिए।
सैलरी :
- 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस भी दिया जाएगा
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 23 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी
2. गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में 994 पदों पर भर्ती
गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
सैलरी :
- पांच साल तक कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर : 26,000 रुपए प्रतिमाह
- पांच साल के बाद 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 33 साल
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. ‘सागर में सम्मान’ नामक पहल की शुरुआत 18 मई को केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘सागर में सम्मान’ पहल का अनावरण किया। ये भारत सरकार की ओर से समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

रविवार को पहले ‘इंटरनेशनल डे फॉर विमेन इन मेरिटाइम 2025’ समारोह के उद्घाटन अवसर पर इस पहल की शुरुआत हुई।
इसका मकसद समुद्री क्षेत्र में इन्क्लूसिवनेस, ट्रांसफॉर्मेशन और सस्टेनिबिलिटी को बढ़ावा देना है। इस पहल का लक्ष्य 2030 तक मेरिटाइम सेक्टर के टेक्निकल रोल में महिलाओं की भागीदारी 12 प्रतिशत तक पहुंचाना है।
पहले इंटरनेशनल डे फॉर विमेन इन मेरिटाइम की थीम- ‘ऐन ओसियन ऑफ अपॉर्चुनिटीज फॉर विमेन (An Ocean of Opportunities for Women)’ थी।
2. नवोदय विद्यालय लैब अटेंडेंट परीक्षा सेंटर से 17 कैंडिडेट्स गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने नवोदय विद्यालय समिति लैब अटेंडेंट की परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करने के आरोप में 17 कैंडिडेट्स को गिरफ्तार किया है। ये परीक्षा 18 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE द्वारा आयोजित की गई थी।

पुलिस को अनुचित तरीकों के इस्तेमाल की सूचना मिलने के बाद दो परीक्षा केंद्रों से ये गिरफ्तारियां की गईं।
आरोपी कैंडिडेट्स ब्लूटूथ डिवाइस को अपने जूतों और अन्य निजी जगहों में छिपाकर लाए थे। कुल 17 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ कोतवाली पटेल नगर और डालनवाला थानों में 3 FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस इन उपकरणों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा करने के लिए विस्तृत पूछताछ कर रही है।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें