
- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (16 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक

16 मई, शुक्रवार को मेष और कन्या राशि के लोगों को प्रमोशन या नया काम मिलने की संभावना है। मिथुन राशि वालों का रुका काम पूरा होने के योग हैं। धनु राशि वालों के ट्रांसफर या प्रमोशन से जुड़ा फैसला आ सकता है। मकर राशि वालों को प्रमोशन या बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सिंह राशि वालों के प्रमोशन या नई नौकरी की प्रोसेस में देरी हो सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – व्हील ऑफ फॉर्च्यून |
आज का दिन मिले-जुले नतीजे दे सकता है, पर अंत में सब अच्छा होगा। घर में पुरानी अनबन सुलझ सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत सुधरेगी और बच्चों को नई कामयाबी मिलेगी। घर में किसी फंक्शन का प्लान बन सकता है। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में पुरानी बात सुलझने से रिश्ते मज़बूत होंगे। यात्राएं अच्छी रहेंगी। आज इमोशनल नहीं, प्रैक्टिकल फैसला लेना बेहतर होगा।
करियर: नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या नया काम मिलने की संभावना है। पुरानी मेहनत का नतीजा आज मिलेगा। ट्रांसफर या नई जगह की खबर आपको खुश कर सकती है। इंटरव्यू या मीटिंग में कामयाबी के योग हैं। अचानक कोई मौका आपकी राह बदल सकता है। प्रेम: रिश्तों में पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। पार्टनर के साथ कोई खास फैसला ले सकते हैं। सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या यात्रा में कोई खास मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। प्यार के रिश्ते में नई एनर्जी आएगी, पर घमंड न करें। पुराने रिश्ते फिर जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य: पीठ, कमर या जोड़ों में दिक्कत हो सकती है, ध्यान रखें। दिमागी टेंशन से दूर रहना आज जरूरी होगा। ध्यान, योग और प्राणायाम फायदेमंद होंगे। नींद पूरी न होने से थकावट रहेगी। खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है। पेट की हल्की दिक्कत परेशान कर सकती है, पर अगर समय पर ध्यान दिया तो कुछ गंभीर नहीं होगा। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 2
वृष – टू ऑफ कप्स |
आज का दिन रिश्तों को मजबूत करेगा। परिवार में आपस में मिलना और आपसी समझ बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्गों से दिल से जुड़ाव रहेगा और उनका आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की कोई सफलता आपको गर्व महसूस करा सकती है। घर में कोई छोटा फंक्शन या मेहमान आएंगे। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई झगड़ा सुलझ सकता है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप का प्रस्ताव आएगा, जिससे भविष्य में फायदे की निशानी है। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। परिवार वालों के साथ बिताया समय मन को शांति देगा।
करियर: टीमवर्क से फायदा होगा और किसी जरूरी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। इंटरव्यू या प्रमोशन से जुड़ी कोई खबर आपको खुश करेगी। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आज कदम बढ़ा सकते हैं। छोटा बिजनेस शुरू करने का सही समय है। विदेश से काम से जुड़े मौके मिल सकते हैं। प्रेम: प्यार के रिश्ते में स्पष्टता और दिल से जुड़ाव बढ़ेगा। पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लान्स बनेंगी। सिंगल लोगों को किसी अच्छे इंसान से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों में पुरानी अनबन खत्म होगी और नई शुरुआत होगी। किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो दिन सही है। आपस में बातचीत से रिश्तों में टिकाव आएगा। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। थकावट या कमज़ोरी में कमी आएगी। ब्लड प्रेशर या दिल के मरीजो को खास ध्यान रखना होगा। दिमागी टेंशन कम होगी, जिससे नींद अच्छी आएगी। बॉडी चेकअप कराने का यह सही समय है। योग और ध्यान से फायदा होगा। लकी रंग: आइवरी, लकी नंबर: 4
मिथुन – टैम्परेंस |
आज संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। घर में किसी पुराने मुद्दे को शांति से सुलझा सकते हैं। बच्चों के व्यवहार में सुधार आएगा और उनको आपकी सलाह से फायदा होगा। बड़े-बुजुर्गों की सेहत धीरे-धीरे ठीक होगी। परिवार में मेलजोल बना रहेगा, लेकिन कुछ बातों में सब्र रखना जरूरी होगा। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। घर में कोई धार्मिक या पूजा-पाठ का काम हो सकता है। पुरानी गलतफहमी का हल निकल सकता है। रिश्तों में अच्छा माहौल और मदद मिलेगी।
करियर: अपनी योजनाओं पर फिर से सोचने का मौका मिलेगा। पुराने साथ काम करने वाले की मदद से रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। प्रमोशन की प्रोसेस धीरे हो सकती है, लेकिन नतीजा आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन सही है। नए प्रोजेक्ट में समय लग सकता है, पर कामयाबी पक्की है। प्रेम: प्यार के रिश्तों में कंट्रोल और समझदारी से बात करें। छोटी बात को लेकर टेंशन हो सकती है, लेकिन बातचीत से हल होगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने प्यार के रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन लापरवाही से बचें। खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है, वरना एसिडिटी या पेट की दिक्कत हो सकती है। शुगर वाले लोग सावधान रहें। मानसिक रूप से आप शांत महसूस करेंगे। ध्यान और प्राणायाम से राहत मिलेगी। मौसम बदलने से सर्दी-खांसी की दिक्कत हो सकती है। लकी रंग: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 5
कर्क – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन परिवार और सुरक्षा के भाव से भरा रहेगा। घर में आरामदायक चीज़ों को बढ़ाना हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का मन होगा और उनका आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर-परिवार की ज़िंदगी में स्थिरता आएगी। महिलाएं घर के फैसलों में खास रोल निभाएंगी। बिजनेस में स्थिरता बनी रहेगी, और पुराने ग्राहक से फायदा हो सकता है। घर में कोई छोटा फंक्शन या पूजा-पाठ हो सकता है। भावनात्मक रूप से जुड़ाव और लगाव बढ़ेगा।
करियर: सीनियर्स से मदद मिलेगी और कामों में धीरे-धीरे प्रगति दिखेगी। घर से जुड़ा बिजनेस, शिक्षा या हेल्थकेयर करने वालों को अच्छा फायदा हो सकता है। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो अच्छे ऑप्शन सामने आएंगे। साथ काम करने वाली महिला की मदद से काम में तेजी आएगी। पैसे के मामले में स्थिरता और सेफ महसूस होगा। प्रेम: प्यार के रिश्ते में सुरक्षा और परवाह का भाव रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर से आर्थिक या भावनात्मक मदद मिल सकती है। सिंगल लोगों की कोई स्थिर और समझदार इंसान से मुलाकात हो सकती है। आज आप रिश्ते को आगे बढ़ाने का सोच सकते हैं। पुराने रिश्तों को फिर से जोड़ने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप मज़बूत रहेंगे। पुरानी बीमारियों में सुधार होगा। महिलाओं को हार्मोनल या थायरॉइड की दिक्कत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। मानसिक रूप से आप संतुलित और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। नींद अच्छी आएगी। ताज़गी और फुर्ती बनी रहेगी। लकी रंग: मिंट ग्रीन, लकी नंबर: 3
सिंह – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन दिमाग को आराम और खुद के बारे में सोचने का है। घर का माहौल शांत रहेगा, लेकिन आपको अकेले समय की ज़रूरत महसूस होगी। बड़े-बुजुर्गों को आराम की आवश्यकता है, देखभाल में कमी न करें। बच्चों से ज़्यादा उम्मीद न रखें, उन्हें आज़ाद होकर सोचने दें। पारिवारिक काम से थोड़ी राहत मिलेगी। बिजनेस में नए प्लान्स से पहले रुककर सोचें। फंक्शन का प्लान रद्द हो सकता है। रिश्तेदारों से दूर रहना आज फायदेमंद रहेगा। परिवार में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, पर यह कुछ समय के लिए होगी।
करियर: काम का प्रेशर कम होगा, जिससे आप रुके हुए काम की योजना बना सकते हैं। प्रमोशन या नई नौकरी की प्रोसेस में देरी हो सकती है। घर से काम करने वालों को मनमुताबिक स्पीड नहीं मिलेगी। आज का दिन प्लानिंग करने और आराम करने का है, उन्हें बाद में करें। प्रेम: प्यार के रिश्तों में थोड़ी दूरी या बातचीत कम रह सकती है। पार्टनर को समय और जगह देना जरूरी होगा। सिंगल लोग पुराने रिश्ते याद कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को आज छोटी बातों से बचना चाहिए। अगर कोई अनबन है, तो उसे शांत दिमाग से सुलझाएं। प्यार के रिश्तों में ठहराव आएगा, पर यह खुद के बारे में सोचने का समय है। स्वास्थ्य: थकावट, कम नींद और सर दर्द परेशान कर सकते हैं। दिमागी टेंशन बढ़ सकती है, इसलिए पूरा आराम करें। आज आपको सबसे ज़्यादा आराम की ज़रूरत है। फोन और स्क्रीन देखना कम करना फायदेमंद होगा। ध्यान, मेडिटेशन और पूरी नींद सेहत में सुधार करेगी। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 5
कन्या – नाइन ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन खुद पर निर्भर रहने और संतोष से भरा रहेगा। परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा और आप किसी सफलता या खुशी घर पर मना सकते हैं। बच्चों की तरक्की से मन खुश होगा। बिजनेस में फायदा और पैसे की स्थिरता की निशानी है। आप अपनी योजनाओं में सफल रहेंगे और पुरानी आर्थिक योजना से फायदा मिल सकता है। घर की सजावट या खुद के आराम पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक मामलों में संतुलन और गरिमा बनी रहेगी।
करियर: करियर में आज आपकी मेहनत का नतीजा मिलेगा। जो लोग काफी समय से किसी लक्ष्य पर काम कर रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रमोशन या पैसे का इनाम मिलने के योग हैं। अगर आप खुद का बिजनेस में हैं, तो यह समय खुद पर भरोसा रखकर आगे बढ़ने का है। ऑफिस में आपका काम करने का तरीका तारीफ होगी। करियर में स्थिरता और संतुलन महसूस होगा। प्रेम: प्यार के रिश्तों में आत्मसम्मान और संतुलन रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते शांत और स्थिर रहेंगे, और आप दोनों के बीच भावनात्मक समझ मज़बूत होगी। सिंगल लोग जिंदगी से खुश रहेंगे और प्यार के मामले में जल्दबाजी नहीं करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय खुद पर निर्भर रहने और तालमेल से भरा रहेगा, जिससे रिश्ता और मज़बूत होगा। स्वास्थ्य: सेहत अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नियमित रूटीन और संतुलित जीवनशैली आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगी। मानसिक रूप से भी आप संतुलन में रहेंगे, और पुरानी चिंता से राहत मिलेगी। यह समय खुद को आराम और मन को शांति देने का है। लकी रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 5
तुला – सेवन ऑफ कप्स |
आज का दिन भ्रम और विकल्पों से भरा हो सकता है। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझन की स्थिति बन सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह नजरअंदाज न करें, उनका अनुभव आज मददगार रहेगा। बच्चों से जुड़े फैसलों में स्पष्टता जरूरी होगी। परिवार में नई योजना या खरीददारी की चर्चा हो सकती है, पर निर्णय सोच-समझकर लें। बिजनेस में कई विकल्प सामने आएंगे, पर जल्दबाजी से बचें। रिश्तेदार की बातों में आकर मन परेशान हो सकता है। आज कल्पनाओं के बजाय सच्चाई पर ध्यान देना जरूरी है।
करियर: कई विकल्प आज आपके सामने आ सकते हैं, पर फैसला करना कठिन होगा। नया ऑफर या प्रोजेक्ट आकर्षक लगेगा, पर उसकी सच्चाई जांचना जरूरी होगा। काम की जगह में भटकाव बढ़ सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने सोच रहे हैं, उन्हें फैसला करने में समय लग सकता है। क्रिएटिव फील्ड करने वालों को प्रेरणा तो मिलेगी, पर ध्यान बनाए रखना मुश्किल होगा। आज फोकस और प्रैक्टिकल सोच जरूरी है। प्रेम: प्यार के रिश्तों में भ्रम और अनिश्चितता रह सकती है। पार्टनर की बातों से उलझन हो सकती है। आपको लग सकता है कि सामने वाला कुछ छिपा रहा है। शादीशुदा लोगों को पुराने वादे याद आ सकते हैं, जिससे मन परेशान हो सकता है। सिंगल लोगों को कई विकल्प मिल सकते हैं, पर सही इंसान को पहचानने में दिक्कत होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। फैसला लेने में मुश्किल और उलझन से तनाव हो सकता है। ज़्यादा सोचने से सर दर्द या नींद में कमी हो सकती है। ध्यान और गहरी सांस फायदेमंद होगी। शरीर में पानी की कमी हो सकती है, ज़्यादा पानी पीना जरूरी है। अन बैलेंस्ड खाना से पेट की गड़बड़ी हो सकती है, सावधान रहें। लकी रंग: मरून रेड, लकी नंबर: 9
वृश्चिक – सेवन ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन सब्र और इंतजार मांग करेगा। घर के कुछ पुराने मुद्दे पर अब हल के संकेत मिल सकते हैं, पर आपको समय देना होगा। बड़े-बुजुर्गों की सेहत में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। बच्चों से जुड़े काम के अच्छे नतीजे भविष्य में सामने आएंगे। परिवार में स्थिरता और प्लान्स पर चर्चा हो सकती है। बिजनेस में पहले किए गए निवेश अब फायदा देना शुरू करेंगे। पुराने झगड़े का हल समय के साथ निकलेगा। कोई पारिवारिक फंक्शन लंबी प्लानिंग के बाद पूरा हो सकता है।
करियर: आपकी मेहनत नतीजा देने वाली है। हालांकि आज कोई बड़ा नतीजा मिलने की संभावना कम है, पर भविष्य के लिए नींव मजबूत होगी। जो लोग लंबे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें सब्र से चलना होगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट लेकर थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम: प्यार के रिश्तों में आप भावनात्मक रूप से थोड़ा इंतजार कर रहे हैं। जो लोग लंबे समय से रिश्ते में हैं, उन्हें पार्टनर से कोई गंभीर जवाब मिलने में देरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को रिश्तों में स्थिरता तो मिलेगी, पर रोमांस की कमी महसूस हो सकती है। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते लेकर सोच में पड़ सकते हैं। आज मन की स्थिति समझने का दिन है, फैसला करने का नहीं। स्वास्थ्य: पुरानी बीमारियों पर किए गए प्रयास अब असर दिखाने लगेंगे। हालांकि आपको अब भी रूटीन में डिसिप्लिन रखना होगा। शारीरिक रूप से थकावट या धीमापन महसूस हो सकता है, पर गंभीर समस्या नहीं है। मानसिक रूप से आप स्थिर रहेंगे, पर पुरानी बातें मन में आ सकती हैं। संयम और संतुलन आज जरूरी है। लकी रंग: पर्पल, लकी नंबर: 6
धनु – जस्टिस |
आज का दिन न्याय, संतुलन और जवाबदेही जुड़ा रहेगा। पारिवारिक मामलों में सही फैसला लेना पड़ेगा। पुराने झगड़े का हल सही तरीके से हो पाएगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह किसी खास फैसले में रास्ता दिखाएगी। बच्चों से जुड़े पढ़ाई या कानूनी मामलों में अच्छी प्रगति हो सकती है। घर में नियम और डिसिप्लिन का माहौल बना रहेगा। बिजनेस में स्पष्टता से फायदा होगा। कोई पारिवारिक कागज़ या कानूनी प्रोसेस पूरी हो सकती है। आज जो भी फैसला लेंगे, उसका असर लंबे समय तक रहेगा, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।
करियर: किसी पुराने प्रोजेक्ट जांच या रिपोर्ट सामने आ सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपकी ईमानदारी और काम करने का तरीका तारीफ करेंगे। कानूनी, प्रशासनिक या सरकारी क्षेत्र करने वालों के लिए दिन अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन से जुड़ा फैसला आ सकता है। नई नौकरी के लिए इंटरव्यू या कागज़ी प्रोसेस आगे बढ़ेगी। प्रेम: प्यार के रिश्तों में स्पष्टता लाना जरूरी है। अगर कोई गलतफहमी है, तो खुलकर बात करें। पार्टनर के साथ रिश्ते में संतुलन और स्पष्टता आज सबसे जरूरी होगी। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की बातों को सही तरीके से सुनना चाहिए। सिंगल लोगों को यह सोचने का समय है कि वे किस तरह का रिश्ता चाहते हैं, इमोशन से नहीं, दिमाग से फैसला लें। आज सच बोलना और सुनना दोनों जरूरी है। स्वास्थ्य: डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या हार्मोनल असंतुलन वाले लोग खास ध्यान रखें। रेगुलर एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करना फायदा देगा। मानसिक रूप से आप अनुशासित और संयमित रहेंगे। तनाव का असर शरीर पर न पड़े, इसका ध्यान रखें। फैसले से जुड़ा तनाव शरीर में थकावट ला सकता है। लकी रंग: टील ब्लू, लकी नंबर: 8
मकर – किंग ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन स्थिरता, सफलता और लीडरशिप जुड़ा रहेगा। परिवार में आपकी स्थिति मज़बूत रहेगी और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे। बड़े-बुजुर्गों को आपकी जिम्मेदारी पर गर्व महसूस होगा। बच्चों के लिए आप प्रेरणा बन सकते हैं, खासकर करियर की बातों में। घर में कोई संपत्ति, निवेश या आर्थिक योजना पर चर्चा हो सकती है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है या पुराने सौदे से फायदा होगा। परिवार में सम्मान और भरोसे का माहौल बनेगा। घर की जरूरतें आप अच्छी तरह पूरा करेंगे।
करियर: आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता से टीम प्रभावित होगी। फाइनेंस सेक्टर, एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट और बिजनेस करने वालों को खास सफलता मिल सकती है। प्रमोशन, बोनस या बड़े प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। काम की जगह में आपकी स्थिति स्थिर और सम्मानजनक बनी रहेगी। प्रेम: प्यार के रिश्तों में स्थिरता और गंभीरता दिखेगी। पार्टनर को आपसे सुरक्षा और सम्मान की भावना मिलेगी। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर को आर्थिक और भावनात्मक मदद दे पाएंगे। आज आप अपनी भावनाओं खुलकर बताने बजाय अपने कामों से दिखाएंगे। सिंगल लोगों को कोई स्थिर, समझदार और खुद पर निर्भर रहने वाला इंसान आकर्षित कर सकता है। रिश्ते में समझदारी और जिम्मेदारी दिखेगी। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप मज़बूत और ऊर्जावान रहेंगे। पुरानी बीमारियों में सुधार दिखेगा। व्यस्त रूटीन बावजूद आप खुद को मैनेज कर पाएंगे। पेट की दिक्कत या कोलेस्ट्रॉल पर ध्यान देना जरूरी है। मानसिक रूप से आप स्थिर और आत्मविश्वासी रहेंगे। रूटीन अनुशासित रहेगा और आप खुद पर पूरा कंट्रोल बनाए रखेंगे। लकी रंग: बैज, लकी नंबर: 4
कुंभ – फोर ऑफ कप्स |
आज का दिन आपकी चाहतों और भावनाओं में कुछ निराशा का हो सकता है। परिवार में कुछ बातों लेकर निराशा महसूस हो सकती है, पर ध्यान से स्थिति को समझने की ज़रूरत है। बच्चों से जुड़े मामलों में किसी फैसले आप खुश नहीं होंगे, पर समय के साथ स्थिति बेहतर हो सकती है। पुराने विचारों बाहर निकलने की ज़रूरत है। घर में कुछ बदलावों की ज़रूरत महसूस हो सकती है, पर बदलाव से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। बिजनेस में किसी नई योजना विचार करें, पर जल्दबाजी से बचें।
करियर: जो काम कर रहे हैं, वह आपके लिए रोमांचक नहीं होगा। नौकरी में आप किसी बदलाव उम्मीद कर सकते हैं, पर फिर भी सोच-समझकर फैसला लें। पुराने प्रोजेक्ट्स में कोई नई दिशा मिल सकती है, कई मौके सामने आएंगे, पर इनसे जुड़ा उत्साह कम रहेगा। काम में संतुष्टि के लिए कुछ नया करने की ज़रूरत होगी। प्रेम: प्यार के रिश्तों में आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा अलग और निराश महसूस कर सकते हैं। पार्टनर से कुछ दूरी महसूस हो सकती है, और आपका ध्यान अपने निजी मामलों पर होगा। सिंगल लोग पुराने रिश्तों या यादों में खो सकते हैं, जिससे वर्तमान पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। शादीशुदा लोगों को छोटी अनबन से घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि स्थिति समय के साथ ठीक हो सकती है। रिश्ते में समझदारी और धैर्य की ज़रूरत होगी। स्वास्थ्य: सेहत में लापरवाही से मानसिक और शारीरिक थकावट हो सकती है। आप अपनी भावनाओं के कारण शारीरिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर सकते हैं। खाने-पीने और नींद पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आज थोड़ा समय निकालकर आराम और रिचार्ज करें। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 7
मीन – क्वीन ऑफ वैंड्स |
आज का दिन खुद पर भरोसा और सक्रियता से भरा रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आप सभी कामों उत्साह और ऊर्जा से पूरा करेंगे। परिवार में प्यार और समर्थन का माहौल रहेगा। बच्चों की सफलता आपको गर्व महसूस होगा, और आप उनकी प्रेरणा बन सकते हैं। बिजनेस में आज आप कुछ नया करने साहस जुटा पाएंगे, और आपका आत्मविश्वास सफलता की ओर ले जाएगा। घर के कामों में भी आपका नेतृत्व और प्रभाव स्पष्ट दिखाई देगा। रिश्तेदारों से रिश्ते मज़बूत होंगे, और कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
करियर: आपका आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी। आपको नए प्रोजेक्ट्स में खुद को साबित करने मौका मिलेगा। आपके किए गए कामों सराहना होगी, और आप किसी खास फैसले शामिल हो सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे संकेत मिल सकते हैं। आपका काम करने का तरीका प्रेरणादायक होगा। प्रेम: प्यार के रिश्तों में आप अपनी भावनाओं खुलकर बताएंगे। पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए यह समय एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकता है, जो खुद पर भरोसा और जोश से भरा होगा। शादीशुदा लोगों बीच प्यार और समझदारी का माहौल रहेगा। आपकी बातचीत और साथ समय बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी। एक-दूसरे लेकर समर्पण और विश्वास मज़बूत होगा। स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस दोनों पर आप ध्यान देंगे। आज आपको ज़्यादा ऊर्जा का अनुभव होगा, और आप अपनी दिनचर्या कुछ बदलाव करने प्रेरित हो सकते हैं। अपनी फिटनेस लेकर कोई नया लक्ष्य तय करेंगे। लकी रंग: गोल्डन येलो, लकी नंबर: 1