
कहते हैं मर्दों की शान दाढ़ी-मूंछ होती है. कई बॉलीवुड एक्टर भी दाढ़ी मूंछ रखना पसंद करते हैं. लेकिन हर लड़की को उनका यह लुक पसंद आए, जरूरी नहीं. कुछ को क्लीन शेव लड़के ज्यादा पसंद आते हैं. इसके पीछे की वजह क्या…और पढ़ें

Women prefer clean-shaven men: मेरठ में एक महिला अपने पति की दाढ़ी से नाखुश थी. उसने कई बार पति को इन्हें शेव करने को कहा लेकिन वह नहीं माना. पति की दाढ़ी-मूंछ से पत्नी इतनी खफा थी कि वह अपने क्लीन शेव देवर के साथ भाग गई. क्या महिलाओं को दाढ़ी-मूंछ बिल्कुल पसंद नहीं होती? क्यों उन्हें लिए क्लीन शेव लड़के पसंद आते हैं, इस पर कई बार लोगों के बीच बहस तक हो जाती है. दरअसल इंसान किस तरह से रहता है, कैसा हेयर स्टाइल है, कैसे कपड़े पहनता है, यह सब चीजें उसकी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाती हैं. लेकिन यह रिश्ते में कितना जरूरी है?
क्लीन शेव लड़के लगते हैं ज्यादा यंग
जिस तरह से लड़के लड़कियों की लुक्स को देखकर अट्रैक्ट होते हैं, ठीक उसी तरह लड़कियां भी लड़कों को गौर से देखती हैं. कटथ्रॉट क्लब नाम की वेबसाइट ने एक सर्वे किया जिसमें लड़कियों से पूछा गया कि उन्हें किस तरह के लड़के आकर्षित करते हैं तो 38.89% लड़कियों ने क्लीन शेव लड़कों को चुना, वहीं 30.56% को दाढ़ी-मूंछ वाले लड़के पसंद आए. लड़कियों का कहना था कि क्लीन शेव में लड़के ज्यादा यंग और हैंडसम दिखते हैं. क्लीन शेव होने से उनके चेहरे के फीचर भी अच्छे से हाइलाइट होते हैं.
हाइजीन जरूरी है
रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. गीतांजलि कहती हैं कि लड़का हो या लड़की, उन्हें ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप पसंद होता है जो साफ-सुथरा रहे. उनके लिए हाइजीन बेहद अहम होती है. अगर कोई इंसान गंदगी से रहता है तो इसका असर रिलेशन पर भी पड़ता है. क्लीन शेव लड़कों को लड़कियां ज्यादा पसंद इसलिए भी करती है क्योंकि वह हाइजीन और अपनी ग्रूमिंग का ध्यान रखते हैं. हालांकि यह हर लड़की की पर्सनल चॉइस होती है कि उसे क्लीन शेव लड़के पसंद हैं या बीयर्ड वाले.
दाड़ी-मूंछ में ज्यादा बैक्टीरिया
स्विट्जरलैंड के हिर्सलैंडन क्लीनिक में पुरुषों की दाढ़ी-मूंछों पर एक सर्वे किया. इसमें उनकी दाढ़ी-मूंछ में डॉग के बालों से ज्यादा बैक्टीरिया पाए गए. दरअसल दाड़ी अगर ठीक से साफ ना की जाए तो इसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं. वहीं दाढ़ी-मूंछ होने से चेहरे का पसीना भी जल्दी से साफ नहीं होता जिससे स्किन पोर्स बंद होने लगते हैं. दाढ़ी साफ ना होने की वजह से कई बार चेहरे पर दाने भी निकल आते हैं.
पुरुषों को क्यों पसंद है दाढ़ी-मूंछ
हमारे समाज में पुरुषों की दाढ़ी-मूंछ को मर्दानगी से जोड़ा गया है. जितने भी योद्धा और राजा-महाराजा थे, वह दाढ़ी-मूंछ ही रखते थे. यह पावर को भी दिखाती है. जो पुरुष दाढ़ी-मूंछ रखते हैं, इससे उन्हें कॉन्फिडेंस महसूस होता है. उन्हें लगता है कि वह ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहे हैं.