
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज।
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आज अमृतसर में भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और हमेशा शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया
जत्थेदार ने अटारी-वाघा सीमा पर फंसे परिवारों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “सीमा पर माताएं अपने बच्चों के लिए और बच्चे अपनी माताओं के लिए रो रहे हैं।” इंसान के अंग और खून सब एक जैसे हैं, इसलिए हमें युद्ध की तरह विनाश की ओर नहीं बढ़ना चाहिए। युद्धों ने आज तक किसी समस्या का समाधान नहीं किया है, वे मानवता, जानवरों और पर्यावरण के लिए घातक ही रहे हैं।
जत्थेदार गड़गज ने उन पाकिस्तानी नागरिकों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया जो इलाज के लिए भारत आए थे और अब फंसे हुए हैं। उन्होंने भारत सरकार से इन रोगियों के मानवीय पक्ष को समझते हुए उचित निर्णय लेने की अपील की।

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज बातचीत करते हुए।
पंजाब के पानी पर अधिकार की बात
जत्थेदार ने कहा कि पंजाब के दरिया पंजाब में बहते हैं, इसलिए पानी पर पहला हक़ पंजाब का है। यह पीने के पानी का नहीं, बल्कि पंजाब को बंजर होने से बचाने का सवाल है। हरियाणा को तब ही पानी दिया जा सकता है जब पंजाब के पास बचा हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब पंजाब से पानी छोड़ा गया तो राज्य के कई हिस्से डूब गए, फिर भी पंजाब के लोगों को ही उनके हक का पानी नहीं मिल रहा।
धार्मिक और संवैधानिक आधार
जत्थेदार गड़गज ने कहा कि “गुरु साहिब की बाणी में स्पष्ट है कि सब एक समान हैं, इंसान की जात एक है। देश और धर्म से ऊपर मानवता है।” साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान भी यह कहता है कि जिन राज्यों में नदियां बहती हैं, पानी पर पहला हक़ उन्हीं का है।