
- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (2 May 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
- कॉपी लिंक

सोने के दाम में आज यानी 2 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹968 गिरकर ₹93,393 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,361 थी। इस हफ्ते सोना अब तक ₹2,238 गिर चुका है। पिछले शनिवार को सोना ₹95,631 पर था।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹86 बढ़कर ₹94,200 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,114 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,660 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,510 रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,510 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,510 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,560 रुपए है।
सोने में गिरावट के 3 प्रमुख कारण
- अमेरिकी डॉलर की मजबूती: सोने की कीमतें आमतौर पर अमेरिकी डॉलर के साथ उल्टा संबंध रखती हैं। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतें कम हो जाती हैं।
- वैश्विक मांग में कमी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में कमी आई है। ज्वैलर्स और स्टॉकिस्टों में इसकी मांग घटी है। ये भी इसकी कीमतों में गिरावट का कारण बनी है।
- मुनाफा वसूली : बीते दिनों सोने की कीमतें तेजी से बढ़ने के बाद अब निवेशक गोल्ड बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में शॉर्ट टर्म में सोने में और गिरावट आ सकती है।
सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।