
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का 50 वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा। विकेटकीपर विकेटकीपर के तौर पर रायन रिकेल्टन को चुन सकते हैं। रायन रिकेल्टन IPL 2025 के खेले 10 मैचों में 152.51 की स्ट्राइक से 273 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। बैटर्स बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव,यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी को चुन सकते हैं।
- रोहित शर्मा IPL 2025 के खेले 9 मैचों में 156.86 की स्ट्राइक से 240 रन बनाए हैं। दो अर्धशतक भी शामिल है।
- सूर्यकुमार यादव IPL 2025 के खेले 10 मैच में 169.44 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी की और 427 रन बनाएं। इसमें 3 अर्धशतक भी शामिल है।
- यशस्वी जायसवाल IPL 2025 में खेले 10 मैचों में 152.69 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 426 रन बनाए हैं। वहीं पांच अर्धशतक भी जमाया है।
- वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में खेले 3 मैचों में 215.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 151 रन बनाए हैं। वहीं एक शतक भी जमाया है।

ऑलराउंडर्स ऑलराउंडर्स के तौर पर हार्दिक पंड्या, विल जैक्स और रियान पराग को चुन सकते हैं।
- हार्दिक पंड्या IPL 2025 के खेले 9 मैचों में 9.12 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 12 विकेट लिए हैं। वहीं 160.29 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए हैं।
- विल जैक्स IPL 2025 के खेले 9 मैचों में 7.09 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 5 विकेट लिए हैं। वहीं 122.41 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए हैं।
- रियान पराग IPL 2025 के खेले 10 मैचों में 158.33 की स्ट्राइक रेट से 266 रन बनाए हैं।

बॉलर्स
- ट्रेंट बोल्ट IPL के खेले 10 मैचों में 8.56 की इकोनॉमी से 13 विकेट लिए हैं।
- जसप्रीत बुमराह IPL 2025 के खेले 6 मैचों में 7.50 की इकोनॉमी से 9 विकेट लिए हैं।
- जोफ्रा आर्चर IPL 2025 के खेले 10 मैचों में 9.57 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए हैं।

कप्तान किसे चुनें?
यशस्वी जयसवा को कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि सूर्यकुमार यादव को वाइस कैप्टन चुन सकते हैं।

खबरें और भी हैं…