
दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। यहां दिन और रात दोनों समय गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों दिल्ली के तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले है। वहीं, मौसम विभाग ने कि राजधानी दिल्ली में 27 अप्रैल तक हिट वेव की स्थिति बनी रहेगी। आज की बात करें तो आज यानी शुक्रवार को देश की राजधानी में अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया जा सकता है। लू से बचने के लिए आज लोगों को घरों के भीतर ही रहना चाहिए।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 30 अप्रैल तक और पूर्वी हिस्से में 27 अप्रैल तक डीट वेव चलने की संभावना है। राजस्थान में 30 अप्रैल तक हिट वेव चलने की आशंका है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड में 26 अप्रैल तक, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 29 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में आज यानी 25 अप्रैल तक लू जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी हिमालय वाले हिस्सों में 26 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम रॉयल सीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।