
- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (21 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक

21 अप्रैल, सोमवार को मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की तारीफ हो सकती है। कन्या राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुंभ राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। नए प्रोजेक्ट में रुकावट भी आ सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – नाइट ऑफ कप्स |
आज आपका दिन भावनाओं से भरा रहेगा। परिवार में किसी की छिपी चिंता सामने आ सकती है, जिससे घर में उत्साह बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों का मिजाज़ थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है, इसलिए धैर्य से बात करें। कारोबार में पुराने सौदे से अचानक फायदा हो सकता है। गृहिणियों को सामाजिक तारीफ मिलेगी। रिश्तेदारों से पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा, लेकिन हल्की-फुल्की उलझन हो सकती है।
करियर: सॉफ्टवेयर, पत्रकारिता, सलाहकार या डिज़ाइन से जुड़े लोग आज रचनात्मक काम में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है। बॉस आपकी कार्यशैली की तारीफ कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में युवाओं को नई दिशा मिल सकती है। सहकर्मी से पुराना मनमुटाव खत्म हो सकता है। प्रेम: आप और आपका साथी एक-दूसरे को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। अविवाहित लोग सोशल मीडिया या किसी कार्यक्रम में नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। दिल की बात कहने का सही समय है। अपने साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य: आज थकान या जोड़ों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है, खासकर अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं। मन में बेचैनी हो सकती है। मोबाइल-लैपटॉप से दूरी बनाएं और ध्यान या योग करें। भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, भाग्यशाली अंक: 3
वृष – सेवन ऑफ स्वोर्ड्स |
आज सावधानी और समझदारी से काम लें। रिश्तेदार की बातों में आकर जल्दबाज़ी न करें, नुकसान हो सकता है। बच्चों से जुड़ी किसी बात में उलझन हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें। कारोबारियों को प्रतियोगियों की चाल समझनी होगी। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। गृहिणियों को घर का सामान गुम होने या चोरी की चिंता रह सकती है।
करियर: कानून, लेखा, साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नया अनुभव मिलेगा। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी जानकारी चुराने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। गोपनीय काम करने वालों को विशेष ध्यान देना होगा। फ्रीलांसर को ग्राहकों के साथ खुलापन रखना चाहिए। कोई पुराना प्रोजेक्ट अचानक सामने आ सकता है। प्रेम: रिश्ते में कुछ छिपाना मुश्किलें ला सकता है। पार्टनर की हरकतों पर शक हो सकता है। पुरानी बात या मैसेज को लेकर बहस हो सकती है। अविवाहित लोग नए व्यक्ति से मिलने से पहले उनकी सच्चाई परख लें। भरोसा और खुलापन आज जरूरी है। भावनाओं को दबाने से बेचैनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: किसी बात को बार-बार सोचने से मन बेचैन हो सकता है। आँखों में जलन या सूखापन हो सकता है, खासकर अगर आप कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताते हैं। शांत संगीत सुनें या प्रकृति में समय बिताएं। डॉक्टर की सलाह लेने में देरी न करें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
मिथुन – पेज ऑफ पेंटाकल्स |
आज नई चीजें सीखने और भविष्य की योजनाओं का दिन है। परिवार में किसी युवा को लेकर बात होगी, जिससे उत्साह और थोड़ी चिंता रहेगी। बड़े-बुजुर्गों की सलाह से पैसों का फैसला सही होगा। कारोबारियों को नया निवेश करने का विचार आएगा। कुछ लोग ऑनलाइन कोर्स या नई स्किल सीखने की ओर बढ़ सकते हैं। गृहिणियों को घर सजाने या बजट बनाने में मज़ा आएगा। घर का माहौल सीखने और तरक्की से भरा रहेगा।
करियर: शिक्षा, रिसर्च, डिजिटल मार्केटिंग या वित्त से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी सेमिनार या ट्रेनिंग में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें। काम में छोटी गलतियों पर ध्यान दें। प्रेम: आप और आपका साथी रिश्ते में नई दिशा तलाश सकते हैं। कोई नया विचार आपसी समझ बढ़ाएगा। अविवाहित लोगों की किसी दोस्त के ज़रिए मुलाकात हो सकती है, जो आगे जाकर खास बन सकती है। रोमांस के लिए खुद पहल करें, अच्छे नतीजे मिलेंगे। छोटी बातों को ज्यादा न सोचें। स्वास्थ्य: पेट की गड़बड़ी या एसिडिटी परेशान कर सकती है। काम के बोझ से गर्दन या कंधों में अकड़न हो सकती है। मन में हल्की बेचैनी रह सकती है। हल्का व्यायाम या योग से दिन की शुरुआत करें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4
कर्क – नाइट ऑफ वांड्स |
आज जोश और नई शुरुआत का दिन है। परिवार में किसी युवा की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा। बड़े-बुजुर्गों के साथ यात्रा या धार्मिक स्थान की बात हो सकती है। कारोबार में पुरानी योजना फिर से शुरू हो सकती है। किसी मुश्किल काम को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। गृहिणियों को रचनात्मक काम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। घर का माहौल सक्रिय और प्रेरणादायक रहेगा।
करियर: मार्केटिंग, सेना, यात्रा, इवेंट या टेक स्टार्टअप से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। बॉस की दी हुई जिम्मेदारी समय पर पूरी करने से इज्जत बढ़ेगी। फील्डवर्क वालों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। टीम को लीड करने का मौका मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में उत्साह रहेगा, लेकिन जल्दबाज़ी में कुछ न कहें। पार्टनर आपकी योजनाओं में रुचि दिखाएंगे, जिससे रिश्ता मज़बूत होगा। पुराना झगड़ा आज के जोश से सुलझ सकता है। अविवाहित लोगों को दोस्त के ज़रिए कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। भावनाओं को खुलकर जाहिर करें। स्वास्थ्य: घुटनों या टखनों में हल्का दर्द हो सकता है। ज्यादा काम से मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। जल्दी फैसले लेने का दबाव बेचैनी ला सकता है। पानी पीते रहें और पर्याप्त नींद लें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3
सिंह – टू ऑफ स्वोर्ड्स |
आज उलझन और फैसले लेने का दिन है। परिवार में किसी बड़े फैसले पर असहमति हो सकती है। पुरानी सोच पर अड़े रहने से तनाव बढ़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर उलझन हो सकती है। कारोबारियों को साझेदारी में फैसला लेने में दिक्कत होगी। गृहिणियों को बजट या खरीदारी में भ्रम हो सकता है। घर का माहौल शांत लेकिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा।
करियर: कानून, प्रशासन या विश्लेषण से जुड़े लोगों को जटिल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी की बातों पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। दो अवसरों में से एक चुनना मुश्किल हो सकता है। बॉस से खुलकर बात करें। प्रेम: रिश्ते में कोई फैसला टालने से मानसिक दबाव बढ़ेगा। पार्टनर की उम्मीदों और आपकी भावनाओं में तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है। पुरानी बात पर फिर से चर्चा होगी, लेकिन समाधान नहीं मिलेगा। अविवाहित लोग दो लोगों को लेकर उलझन में रह सकते हैं। खुलकर बात करें। स्वास्थ्य: तनाव या उलझन से बेचैनी बढ़ सकती है। सीने में भारीपन या सांस लेने में हल्की दिक्कत हो सकती है। गहरी सांस लेने का अभ्यास और ध्यान से राहत मिलेगी। पानी पीते रहें और आराम करें। भाग्यशाली रंग: स्लेटी, भाग्यशाली अंक: 2
कन्या – टेन ऑफ पेंटाकल्स |
आज परिवार के साथ समय बिताने का और सुख-सुविधाओं से भरा दिन है। परिवार में कोई समारोह, निवेश या संपत्ति की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह से पैसों का फैसला फायदेमंद होगा। कारोबार में पुराने संपर्कों से बड़ा लाभ हो सकता है। गृहणियों को खरीदारी में गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। घर का माहौल शांत और खुशहाल रहेगा।
करियर: रियल एस्टेट, बैंकिंग, पारिवारिक कारोबार या वित्तीय सलाह से जुड़े लोग बड़ा सौदा पूरा कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से फायदा होगा। वरिष्ठों से सम्मान और सहयोग मिलेगा। करियर को स्थिर करने का सही समय है। प्रेम: रिश्ते में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर बात हो सकती है। अविवाहित लोगों को परिवार के आयोजन में कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। परिवार की राय लेने का अच्छा दिन है। स्वास्थ्य: मन शांत और संतुष्ट रहेगा। पुरानी बीमारी में राहत मिल सकती है। योग या हल्का व्यायाम सेहत बनाए रखेगा। पूरी नींद और संतुलित दिनचर्या जरूरी है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8
तुला – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स |
आज बदलाव और राहत का दिन है। परिवार में पुराना तनाव खत्म होने से माहौल हल्का होगा। बच्चों को पढ़ाई या प्रतियोगिता में अच्छी खबर मिल सकती है। बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर होगा या वे यात्रा की बात करेंगे। कारोबार में पुराने नुकसान से उबरने की शुरुआत होगी। गृहिणियों को पुराने काम निपटाने में सुकून मिलेगा। घर का माहौल शांत रहेगा।
करियर: पुराना काम खत्म कर नई शुरुआत का रास्ता खुलेगा। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। सहकर्मी की मदद से काम की गति बढ़ेगी। रुका हुआ फैसला सकारात्मक दिशा में जाएगा। ट्रांसफर का संकेत है। प्रेम: रिश्तों में पुराने झगड़े भूलकर नई शुरुआत होगी। अविवाहित लोग पुराने रिश्ते से आगे बढ़ सकते हैं। नए व्यक्ति से बात शुरू हो सकती है, लेकिन धीरे बढ़ें। भावनाओं को समय दें। स्वास्थ्य: माइग्रेन या तनाव से राहत मिलेगी। ताज़गी के लिए शांत जगह पर टहलें या ध्यान करें। नींद की गुणवत्ता सुधारें और पानी पीते रहें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक – नाइन ऑफ वांड्स |
आज सतर्कता और सुरक्षा का दिन है। परिवार में किसी की चिंता आपको परेशान रख सकती है। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। कारोबार में पुराने विवाद पर ध्यान देना होगा। गृहिणियों को पुरानी गलती का बोझ महसूस हो सकता है। घर का माहौल सतर्क और हल्का तनावपूर्ण रहेगा।
करियर: सुरक्षा, पुलिस, बीमा या जोखिम प्रबंधन से जुड़े लोगों को आत्ममंथन करना होगा। पुराने प्रोजेक्ट की समीक्षा हो सकती है। सहकर्मियों पर पूरा भरोसा न करें। महत्वपूर्ण कागजात सुरक्षित रखें। प्रेम: रिश्ते में असुरक्षा का भाव आ सकता है। पार्टनर की बातों पर शक हो सकता है, लेकिन खुलकर बात करें। पुरानी बात फिर से उभर सकती है। अविवाहित लोग नए रिश्ते से हिचक सकते हैं। धैर्य रखें। स्वास्थ्य: पुरानी चोट का दर्द परेशान कर सकता है। पौष्टिक खाना और आराम जरूरी है। शांत समय बिताएं और गहरी सांस लें। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 5
धनु – टेम्परेन्स |
आज संतुलन और तालमेल का दिन है। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे झगड़े कम होंगे। बड़े-बुजुर्गों की सलाह से बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बच्चों को पढ़ाई और खेल में तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी। कारोबारियों को साझेदारी में सावधानी रखनी होगी। गृहणियां घर और सामाजिक कामों में संतुलन बनाएंगी। घर का माहौल शांत और सहयोगी रहेगा।
करियर: शिक्षा, परामर्श, स्वास्थ्य या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। अलग-अलग कामों में तालमेल बनाना बड़ी उपलब्धि होगी। सहकर्मी सलाह लेंगे, जिससे आपकी इज्जत बढ़ेगी। धैर्य से फैसले लें। प्रेम: पुरानी नाराज़गी बातचीत से सुलझ सकती है। अविवाहित लोग किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं जो आपके मूल्यों को समझे। संतुलित बातचीत से रिश्ता मज़बूत होगा। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर, शुगर या हार्मोनल समस्या पर ध्यान दें। संतुलित खाना और नियमित दिनचर्या जरूरी है। अचानक फैसले से तनाव हो सकता है। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 4
मकर – एम्प्रेस |
आज का दिन समृद्धि, खूबसूरती और रचनात्मकता से भरा रहेगा। परिवार में प्यार और देखभाल का माहौल रहेगा, जिससे घर में खुशी और संतोष रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा, और वे आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। कारोबार में किसी रचनात्मक विचार या योजना को शुरू करने का सही समय है। गृहणियां घर को सजाने और माहौल को बेहतर बनाने में व्यस्त रहेंगी। परिवार का माहौल प्रेमपूर्ण और उत्साह से भरा रहेगा।
करियर: कला, डिजाइन, फैशन, फोटोग्राफी, मनोरंजन या शिक्षा से जुड़े लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नई परियोजना शुरू करने का मौका है। किसी बड़े प्रेजेंटेशन या काम की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी रचनात्मकता आपको अलग पहचान देगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो करियर में तरक्की लाएगी। प्रेम: रिश्ते में प्यार और स्थिरता बढ़ेगी। आप और आपका साथी एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों की किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भावनात्मक रूप से करीब आएगा। अपनी भावनाओं को सच्चाई से ज़ाहिर करें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य: आज आप अपने शरीर के प्रति जागरूक रहेंगे। पुरानी स्वास्थ्य समस्या या तनाव से राहत मिल सकती है। मानसिक रूप से आप खुश और सकारात्मक रहेंगे। पौष्टिक खाना और हल्का व्यायाम सेहत को बनाए रखेगा। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3
कुंभ – द मून |
आज का दिन थोड़ा अस्पष्ट और उलझन भरा हो सकता है। परिवार में किसी समस्या को लेकर आपकी समझ कमज़ोर पड़ सकती है। व्यवहार में बदलाव दिख सकता है। कारोबार में किसी नए प्रस्ताव को लेकर भ्रम हो सकता है, जिससे फैसला लेना मुश्किल होगा। कोई सलाह या सूचना आपको उलझन में डाल सकती है। गृहणियां घर के फैसलों में कन्फ्यूज हो सकती हैं। घर का माहौल थोड़ा अनिश्चित रहेगा, लेकिन परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें।
करियर: बड़े प्रोजेक्ट में रुकावट आ सकती है। खासकर अगर आप बिना पूरी जानकारी के फैसला लें। सहकर्मी या बॉस से किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत पर ध्यान दें। फ्रीलांसर को अपने काम में भ्रम महसूस हो सकता है, लेकिन किसी अनुभवी की सलाह से रास्ता साफ होगा। प्रेम: रिश्ते में भावनाओं को खुलकर ज़ाहिर करना होगा। पार्टनर की बातों को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए स्पष्ट बात करें। अविवाहित लोग किसी व्यक्ति को लेकर ज्यादा सोचने से उलझ सकते हैं। ईमानदारी और स्पष्टता से रिश्तों में भ्रम दूर होगा। भावनाओं को समझने के लिए समय लें। स्वास्थ्य: तनाव या चिंता से पेट में गड़बड़ी, जैसे गैस या अपच, हो सकती है। मानसिक शांति के लिए शांत जगह पर समय बिताएं। पानी ज्यादा पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। योग या ध्यान से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5
मीन – किंग ऑफ वांड्स |
आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व और सफलता से भरा रहेगा। परिवार में आपकी समझ और सूझबूझ से लोग प्रभावित होंगे। आप किसी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। कारोबार में आपका व्यक्तित्व चमकेगा, जिससे नए मौके मिलेंगे। गृहणियां घर के कामों को बेहतरीन तरीके से संभालेंगी। परिवार का माहौल उत्साही और प्रगतिशील रहेगा।
करियर: कार्यस्थल पर सहकर्मी और बॉस आपकी सोच और काम की तारीफ करेंगे। जिस प्रोजेक्ट पर आप काम कर रहे हैं, उसमें आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप किसी टीम को लीड कर रहे हैं, तो उसे प्रेरित करने का मौका मिलेगा। करियर में नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं। प्रेम: रिश्ते में आपसी समझ और भरोसा बढ़ेगा। नए रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ खुलकर बात करें। अविवाहित लोग किसी आत्मविश्वासी और आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में स्थिरता लाएगा। बहस से बचें और रिश्ते को सही दिशा दें। प्यार और समर्थन के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। फिटनेस बनाए रखने के लिए व्यायाम और ध्यान करें। संतुलित खाना और अच्छी नींद सेहत को और बेहतर रखेगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6