
10:50 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: हार्दिक-तिलक ने संभाला मोर्चा
यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और आठ गेंदों में 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वह तिलक वर्मा के साथ 18 गेंदों में 58 रन की साझेदारी निभा चुके हैं।अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 65 रन की जरूरत है।
10:34 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा
यश दयाल ने एक बार फिर मुंबई को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंदों में 28 रन बना सके। अब हार्दिक पांड्या उतरे हैं।
10:22 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: मुंबई को तीसरा झटका लगा
क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया। उन्होंने विल जैक्स को अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं।
09:49 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: 38 पर मुंबई को दूसरा झटका
38 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। रेयान रिकेल्टन 17 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। अब विल जैक्स का साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं।
09:44 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: मुंबई को पहला झटका
मुंबई को पहला झटका यश दयाल ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को बोल्ड किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।
09:30 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।
09:14 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: बेंगलुरु ने तैयार किया 222 रन का लक्ष्य
विराट कोहली और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए जबकि विग्नेश पुथुर को एक सफलता मिली।
इस मैच में आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 52 गेंदों में 91 रनों की विशाल साझेदारी हुई। विग्नेश पुथुर ने पडिक्कल को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वह दो चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद किंग कोहली को रजत पाटीदार का साथ मिला और दोनों ने 48 रन की पार्टनरशिप की।
हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में किंग कोहली को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह आठ चौके और दो छक्के की मदद से 67 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 29 गेंदों में इससत्र का दूसरा पचासा जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का 57वां अर्धशतक है। वहीं, कप्तान पाटीदार का बल्ला भी जमकर गरजा। उन्होंने पांच चौके और चार छक्कों की सहायता से 64 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन खाता भी नहीं खोल पाए। जितेश शर्मा 40 और टिम डेविड एक रन बनाकर नाबाद रहे।
09:00 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: 25 गेंदों में पाटीदार ने जड़ा पचासा
25 गेंदों में रजत पाटीदार ने पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ जितेश शर्मा दे रहे हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर 198/4 है।
08:43 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका
आरसीबी को चौथा झटका भी हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसी के साथ पांड्या ने अपने टी20 करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए। अब बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा उतरे हैं।
08:39 PM, 07-Apr-2025
MI vs RCB Live Score: आरसीबी को तीसरा झटका लगा
आरसीबी को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 42 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टोन उतरे हैं।