
- Hindi News
- Career
- 19,503 Vacancies For 8th 12th Pass In MP, 2,964 Vacancies For Officers In SBI; SSC Makes One time Registration Mandatory
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात एमपी आंगनवाड़ी में निकली 19,503 भर्तियों की। करेंट अफेयर्स में बात साउथ कोरिया के पहले सिविलियन डिफेंस मिनिस्टर की और टॉप स्टोरी में जानकारी SSC के वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल की।
करेंट अफेयर्स
1. साउथ कोरिया में पहली बार सिविल डिफेंस मिनिस्टर की नियुक्ति
23 जून को साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट ली जे म्युंग ने देश में पहली बार सिविल डिफेंस मिनिस्टर की नियुक्ति की। लॉ मेकर ‘एहन ग्यू-बैक’ देश के पहले सिविलयन डिफेंस मिनिस्टर बने।
इस पद पर 64 साल में पहली बार नियुक्ति हुई है। उनके अलावा 10 और कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति की गई।

6 दशक में पहली बार इस पद पर किसी को मंत्री बनाया गया है। (एहन ग्यू-बैक – फाइल फोटो)
2. INS नीलगिरी ईस्टर्न नेवल कमांड में शामिल
22 जून को स्वदेशी नेवल शिप INS नीलगिरी को ईस्टर्न नेवल कमांड में शामिल किया गया। INS नीलगिरी को विशाखापत्तनम पोर्ट पर ईस्टर्न सोर्ड- सनराइज फ्लीज में शामिल किया गया।

INS नीलगिरी का निर्माण प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट्स के तहत मुंबई में हुआ है।
टॉप जॉब्स
1. SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2,964 पदों पर भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2,964 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। 21 से 30 साल तक के ग्रेजुएट्स 30 जून तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 48,480 रुपए बेसिक पे के आधार पर सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
2. एमपी आंगनवाड़ी में 19,503 पदों पर भर्ती
एमपी आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका के 19,503 पदों पर भर्ती निकली है। 18 से 35 साल तक के 8वीं और 12वीं पास उम्मीदवार 4 जुलाई तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पद के अनुसार 7,000 रुपए तक प्रतिमाह सैलरी दी मिलेगी। कैंडिडेट्स chayan.mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UGC NET एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC NET एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।ऑफिशियल वेबसाइट ugc.nta.nic.in पर अभी 25 और 26 जून की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड लाइव हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक दो शिफ्ट में, CBT मोड में आयोजित की जाएगी।
UGC NET एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
- ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘सब्मिट’ पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड के साथ ही मिलेगी एंट्री
उम्मीदवारों को प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और एक मान्य फोटो आईडी प्रूफ एग्जाम सेंटर पर लाना अनिवार्य है। इनके बिना परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में 85 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
2. SSC ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया
SSC यानी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने CGL, CHSL समेत कई एग्जाम्स के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। जो कैंडिडेट्स इन एग्जाम्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें पहले अपनी बेसिक जानकारी के साथ ssc.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो कैंडिडेट्स OTR पूरा कर चुके हैं, वे 30 जून तक इसमें करेक्शन भी कर सकते हैं।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
———————————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.