फिल्मी दुनिया में जहां एक तरफ थ्रिलर फिल्मों की तैयारी जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ एक स्टार कपल की निजी जिंदगी में खुशियों का नया चैप्टर शुरू हो चुका है. एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खास अंदाज में एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने अपने इस खूबसूरत सफर को मजाकिया अंदाज में ‘को-प्रोडक्शन’ नाम दिया है क्योंकि उनके पति और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक इन दिनों ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बनाने में व्यस्त हैं और शिवालिका खुद एक नई जिंदगी को जन्म देने की तैयारी कर रही हैं.
शिवालिका ने शेयर की तस्वीरें
हाल ही में शिवालिका ने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की. तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आती है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘इसे को-प्रोडक्शन कह सकते हैं. वो थ्रिलर फिल्में बनाने में व्यस्त हैं. मैं एक बच्चे को जन्म देने में व्यस्त हूं. समझौते हो गए… वो मेरी प्रेगनेंसी के दौरान दृश्यम 3 की शूटिंग कर रहे हैं. हम जितनी चाहें उतनी मैटरनिटी फोटोशूट करवाते हैं. दोनों फिल्में सक्सेकफुली चल रही हैं.’ फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आया और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.
शिवालिका और अभिषेक की लव स्टोरी
बता दें, शिवालिका और अभिषेक की मुलाकात 2020 में फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के दौरान हुई थी. काम के दौरान दोनों करीब आए और जुलाई 2022 में सगाई की. फिर फरवरी 2023 में दोनों ने शादी कर ली. शिवालिका ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में ‘ये साली आशिकी’ से की थी. हालांकि ‘खुदा हाफिज’ से उन्हें खास पहचान मिली. वहीं अभिषेक ‘दृश्यम 2’ और ‘उड़ता चमन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, साथ ही कई सफल फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं.
‘दृश्यम 3’ में मिलेगा भरपूर ड्रामा
फिल्म की बात करें तो अभिषेक की ‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर अजय देवगन, विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी सस्पेंस और ड्रामा भरपूर रहने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग का गोवा शेड्यूल शुरू हो चुका है और एक्टर जयदीप अहलावत भी इस फ्रेंचाइजी से जुड़ चुके हैं. ‘दृश्यम’ की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो एक रहस्यमयी गुमशुदगी के बाद मुश्किल हालात में फंस जाता है. विजय अपने परिवार को बचाने के लिए हर चाल चलता है और कहानी कई मोड़ों से गुजरती है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.