Khesari Lal Viral Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी का बड़ा नाम हैं या फिर ये कहें कि उनका नाम एक ब्रांड बन चुका है. वो किसी भी फिल्म या फिर गाने में होते हैं तो बवाल ही मचा देते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग अब तक बॉलीवुड में भी है. आलम ये हो गया है कि एक्टर और सिंगर का कोई गाना आता है तो वो ट्रेंडिंग लिस्ट में छा ही जाता है. ऐसे में उनका नया भोजपुरी सॉन्ग दो महीने बाद भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.
दरअसल, खेसारी लाल यादव के जिस भोजपुरी गाने के बारे में बात कर रहे हैं उसके बोल ‘कमर में दागी’ है, जिसे यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है. आलम ये है कि गाना रिलीज होने के बाद से ही छाया हुआ है. उनके इस गाने को खेसारी लाल के साथ ही शिल्पी राज ने भी गाया है और ये काफी मजेदार है, जिस पर कोई भी झूम उठता है.
यह भी पढ़ें: 292 करोड़ कमाने के बाद भी अभी तक क्यों हिट नहीं हुई ‘पेद्दी’? बजट का 44% ही कर पाई वसूल
खेसारी संग सोना डे ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
खेसारी लाल के भोजपुरी सॉन्ग ‘कमर में दागी’ यूट्यूब पर रिलीज के बाद से ही छाया हुआ है. इसमें खेसारी के साथ कोरियोग्राफर और रील स्टार सोना डे हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदायकी से फैंस का दिल जीत लिया है. उनके डांस मूव्स बेहद की कमाल के हैं. वहीं, खेसारी के साथ सोना की केमिस्ट्री भी लाजवाब लग रही है. लाल साड़ी में उन्होंने अपनी सिजलिंग अदाओं से दिल ही जीत लिया है.
मिलियन्स में मिले व्यूज, अब भी ट्रेंड कर रहा भोजपुरी सॉन्ग
भोजपुरी गाना ‘कमर में दागी’ को मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं. गाने को दो महीने पहले ही 31 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और भोजपुरी वीडियो को अभी तक 62 मिलियन्स से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, उनका ये गाना यूट्यूब पर म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में टॉप 22 पर ट्रेंड कर रहा है.
गौरतलब है कि सॉन्ग ‘कमर में दागी’ को खेसारी के साथ ही शिल्पी राज ने गाया है. म्यूजिक डायरेक्टर रोशन सिंह और लिरिक्स कुंदन प्रीत के हैं.
यह भी पढ़ें: ‘7 लाख मिलेंगे… कॉम्प्रोमाइज करोगी तो…’, ‘जोधा अकबर’ की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
कौन हैं सोना डे?
बहरहाल, अगर सोना डे के बारे में बात की जाए तो वो एक भारतीय डांसर, कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. यही नहीं वो मुकुल गेन की गर्लफ्रेंड भी हैं, ये वही मुकुल गेन हैं, जो डांसर और कोरियोग्राफर हैं. वो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ से चर्चा में आए थे, जहां वो अपनी गर्लफ्रेंड सोना डे के साथ पहुंचे थे. यहां दोनों ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी. सोना डे के इंस्टाग्राम पर 9.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.