मुंबई इंडियंस को हराने के बाद गुजरात टाइटंस पॉइंट टेबल पर 16 अंको के साथ पहले स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस इस हार के साथ पॉइंट टेबल पर 14 अंको के साथ चौथे स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन विल जैक्स ने बनाए। विल जैक्स 35 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। ये उनकी मुंबई इंडियंस के लिए पहली फिफ्टी रही।
मुंबई इंडियंस की ओर से रयान रिकल्टन 2, रोहित शर्मा 7, विल जैक्स 53, सूर्यकुमार यादव 35, तिलक वर्मा 7, हार्दिक पांड्या 1, नमन धीर 7, कॉर्बिन बॉश 27 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस की ओर से दीपक चाहर और करण शर्मा 8 और 1 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की ओर से सबसे ज्यादा विकेट साई किशोर ने चटकाया। साई किशोर ने 2 विकेट तो वहीं मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और गेराल्ड कोएट्जी ने 1-1 विकेट चटकाए।
156 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। टीम को पहला झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा। सुदर्शन 5 रन बनाकर आउट हुए। यहां से गुजरात की पारी को जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर संभाला। गिल अर्द्धशतक से चूक गए और 43 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।
गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन 5, शुभमन गिल 43, जोस बटलर 30, शेफरेन रदरफोर्ड 28, शाहरुख खान 6, राशिद खान 2, गेराल्ड कोएट्जी 12 रन बनाकर आउट हुए।
बारिश से प्रभावित इस मैच में आखिरकार गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से जीत हासिल की। बारिश के कारण मैच 19 ओवर का हुआ। 18वें ओवर तक गुजरात ने 132 रन बना लिए थे। ऐसे में 19वें ओवर में उन्हें 15 रन चाहिए थे। ओवर की 5वीं गेंद पर गेराल्ड कोएट्जी कैच आउट हुए। अब टीम को आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए था। अरशद खान ने सिंगल रन लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
Operation Sindoor Air Strike: पहलगाम के आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना…
पंजाबी एक्टर व कॉमेडियन बीनू ढिल्लो और पाकिस्तानी कॉमेडियन जुल्फिकार ठाकुर। पहलगाम आतंकी हमले के…
भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत…
Last Updated:May 07, 2025, 03:01 ISTटाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स के शेयर 6% गिरकर ₹752.95…
Image Source : INDIA TV भारत का पाकिस्तान पर मिसाइल हमला। भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार…
<p style="text-align: justify;"><strong>Opereation Sindoor Live:</strong> पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए मंगलवार-बुधवार…