India Pakistan War Mock Drill 2025 Guidelines; Civil Defence | Lucknow Mumbai | देश में 244 जगहों पर कल मॉक ड्रिल: युद्ध में बचने के तरीके सिखाए जाएंगे, टॉर्च-कैश रखने की सलाह; देखें सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स की पूरी लिस्ट

  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Mock Drill 2025 Guidelines; Civil Defence | Lucknow Mumbai
नई दिल्ली2 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच बुधवार (7 मई) को देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की मॉक ड्रिल होगी। गृह मंत्रालय ने इन इलाकों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया है। ये सामान्य प्रशासनिक जिलों से अलग हैं।

सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है। गृह मंत्रालय ने 5 मई को सभी राज्यों को मॉक ड्रिल कराने के आदेश जारी किए थे।

दिल्ली में गृह मंत्रालय में आज हुई हाईलेवल मीटिंग में मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें राज्यों के मुख्य सचिव और सिविल डिफेंस चीफ समेत कई हाई रैंक ऑफिसर मौजूद थे।

मॉक ड्रिल के लिए गृह मंत्रालय का आदेश

सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का मकसद

1. एयररेड वॉर्निंग सिस्टम के दौरान अलर्टनेस चेक करना।

2. इंडियन एयरफोर्स के साथ हॉटलाइन और रेडियो कम्युनिकेशन जोड़ना।

3. मेन और सहयोगी कंट्रोल रूम की वर्किंग सही हो, यह सुनिश्चित करना।

4. हमले की स्थिति में आम लोगों, छात्रों को अपनी रक्षा करना सिखाना।

5. हमले की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने का प्लान और उसका एक्जीक्यूशन चेक करना।

6. ब्लैक आउट के दौरान उठाए जाने वाले सभी कदमों का रिव्यू करना।

7. ब्लैक आउट की स्थिति में क्या करना है, यह बताना।

8. महत्वपूर्ण संस्थानों और बड़े प्लांट्स को कैसे छिपाना है, यह बताना।

9. सिविल डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट करना, इमरजेंसी में आम नागरिकों की मदद करने वाली टीम, फायरफाइटर्स, रेस्क्यू ऑपरेशन का मैनेजमेंट।

1971 के पाकिस्तान युद्ध के 54 साल बाद सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी। हालांकि रविवार-सोमवार रात पंजाब के फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई। इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद रही।

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को मॉक ड्रिल वाले जिलों की लिस्ट जारी की। इनमें राज्यवार संवेदनशीलता के आधार पर जिलों को बांटा गया है। देश के 25 राज्यों के कुल 244 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट को कैटेगरी-1 से 3 के बीच रखा गया है।

दरअसल, मिनस्‍ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने देश के कुल 35 राज्‍य और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट बनाए हैं। जरूरी नहीं ये सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट सामान्‍य ए‍डमिनिस्‍ट्रेटिव डिस्ट्रिक्‍ट हों। जैसे –

उत्‍तर प्रदेश में कुल 19 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट बनाए गए हैं। इनमें कानपुर, लखनऊ, मथुरा जैसे एडमिनिस्‍ट्रेटिव जिले भी हैं, और बक्‍शी-का-तालाब, सरवासा जैसे इलाके हैं जो लखनऊ और सहारनपुर में हैं। यहां एयर फोर्स स्‍टेशन मौजूद है।

3 कैटेगरी में बंटे हैं कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट

कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट को इनके इंपोर्टेंस या सेंसेटिविटी के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है।

कैटेगरी 1 में वो डिस्ट्रिक्‍ट हैं जो सबसे सेंसेटिव हैं। ऐसे कुल 13 डिस्ट्रिक्‍ट हैं। जैसे- उत्‍तर प्रदेश में केवल 1 डिस्ट्रिक्‍ट – बुलंदशहर कैटेगरी 1 में है क्‍योंकि यहां नरौरा न्‍यूक्लियर प्‍लांट मौजूद है।

इसी तरह कैटेगरी 2 में 201 जबकि कैटेगरी 3 में 45 डिस्ट्रिक्‍ट हैं।

मॉक ड्रिल वाले सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स की राज्यवार पूरी लिस्ट

नागरिकों को गृह मंत्रालय की गाइडलाइन, कैश रखें गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मॉकड्रिल के दौरान यह बताया जाएगा कि एयररेड और ब्लैकआउट की स्थिति में नागरिकों को क्या करना है।नागरिकों को हिदायत दी गई है कि वे मेडिकल किट, राशन, टॉर्च और मोमबत्तियां अपने घरों पर रखें। इसके अलावा कैश भी साथ रखें, क्योंकि इमरजेंसी में मोबाइल और डिजिटल ट्रांजैक्शन फेल हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पहलगाम अटैक का लिया बदला, 70 आतंकी ढेर, कौन-कौन टारगेट तबाह

Last Updated:May 07, 2025, 05:56 ISTOperation Sindoor Latest News: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत…

18 minutes ago

बेहद खास है बिहार का यह धार्मिक पर्यटन स्थल, समुद्र मंथन से जुड़ा है इतिहास

Banka Bihar Mandar Hill Tourist Place: गर्मियों के इस मौसम में आप किसी ऐतिहासिक जगह…

27 minutes ago

यूपी का ये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना पशुओं का तबेला, मरीजों की जगह जानवर कर रहे मौज

Last Updated:May 07, 2025, 05:17 ISTJhansi Ayushman Health Mandir: झांसी के चेलरा गांव का आयुष्मान…

57 minutes ago

india informs us russia uk about military strikes in pakistan pok

ANIवरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की है और उन्हें…

58 minutes ago

operation sindoor after killing 30 jaish terrorists indian army said justice is delivered

Indian Armyभारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी इस ऑपरेशन पर बारीकी से नज़र रख रहे थे।…

1 hour ago