Categories: क्रिकेट

आईपीएल के बीच एक और ऑक्शन… 24 घंटे में आयुष म्हात्रे पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली, मुंबई है तैयार

Last Updated:

T20 Mumbai League 2025 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच मुंबई में एक बार फिर क्रिकेटरों की बोली लगने वाली है. चेन्नई सुपरकिंग्स के आयुष म्हात्रे पर ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है.

IPL 2025: आयुष म्हात्रे ने आरसीबी के खिलाफ 94 रन बनाए थे. (PTI)

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बीच मुंबई एक और ऑक्शन के लिए तैयार है. इसमें भारत के उभरते सितारे आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी और तनुश कोटियन जैसे खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. यह बोली बुधवार को टी20 मुंबई लीग के लिए होनी है. इसमें 280 खिलाड़ियों की बोली लगेगी.

आईपीएल 2025 के फाइनल होते ही क्रिकेट फैंस को टी20 मुंबई लीग में क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिलेगा. आठ टीमों वाली लीग का यह तीसरा सीजन है. यह लीग 26 मई से आठ जून तक वानखेड़े स्टेडियम में खेली जाएगी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 मुंबई लीग के ब्रॉन्ड एंबेसडर हैं.

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे पर टी20 मुंबई लीग में सबसे बड़ी बोली लग सकती है. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे ने आरसीबी के खिलाफ 94 रन बनाए थे. कोलकाता नाइटराइडर्स के अंगकृष रघुवंशी भी फ्रेंचाइजी के फेवरेट हो सकते हैं. तनुष  कोटियन और मुशीर खान पर भी बड़ी बोली लगने की संभावना है. इस पूल में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सिद्धेश लाड और शम्स मुलानी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.

टी20 मुंबई लीग की टीमों ने पहले ही आइकन खिलाड़ियों को चुन लिया है. सूर्यकुमार यादव ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट, अजिंक्य रहाणे बांद्रा ब्लास्टर्स, श्रेयस अय्यर सोबो मुंबई फाल्कन्स और पृथ्वी शॉ (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स) के आइकन खिलाड़ी हैं. शिवम दुबे को एआरसीएस अंधेरी और शार्दुल ठाकुर को ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स का आइकन प्लेयर चुना गया है. सरफराज खान आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स और तुषार देशपांडे मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के आइकन खिलाड़ी होंगे.

homecricket

IPL के बीच एक और ऑक्शन, आयुष म्हात्रे पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली,मुंबई तैयार

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

राज कपूर की ब्लॉकबस्टर रिजेक्ट करने वाली हीरोइन, इस सुपरस्टार संग काम न कर पाने का ताउम्र रहा पछतावा

नई दिल्ली. राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘प्रेम रोग’ में मनोरमा के किरदार से बड़ी…

17 minutes ago

CISF Jobs 2025 Apply for head constable posts salary over 81000

अगर आप एक कुशल महिला हॉकी खिलाड़ी हैं और देश की सेवा करने का सपना…

32 minutes ago

who is former mumbai indians shivalik sharma accused of rape charges played with hardik pandya krunal pandya baroda team ipl cricketer

Who is Shivalik Sharma: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके शिवालिक…

44 minutes ago

ipl 2025 kkr vs csk who will win kolkata knight riders vs chennai super kings eden gardens

बुधवार, 7 मई को आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर…

48 minutes ago

MI vs GT IPL 2025 Live Update : मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर: वानखेडे में होगी जोरदार टक्कर

Mumbai Indians vs Gujarat Titans live score  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई के वानखेडे…

48 minutes ago