कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार रात केरल पहुंचीं। इस दौरान कोझिकोड एयरपोर्ट से कालपेट्टा जाते समय उन्होंने एक सड़क दुर्घटना को देखते हुए अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने घायलों की जांच करने और उन्हें प्राथमिक उपचार देने के लिए काफिले से एक डॉक्टर को बुलाया।
इसके बाद उन्होंने अपने काफिले में मौजूद एंबुलेंस टीम को निर्देश दिया कि वे घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल ले जाएं। दुर्घटना तब हुई जब कोयिलैंडी के मूल निवासी नौशाद और उनके परिवार की कार कोझिकोड जिले के ईंगप्पुझा में एक अन्य कार से टकरा गई। वीडियो में प्रियंका गांधी को घायलों से बात करते भी देखा जा सकता है। प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ वायनाड दौरे पर पहुंची हैं।
वायनाड से भारी मतों से जीतीं
12 जनवरी 1972 को जन्मीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2024 के लोकसभा उपचुनाव में केरल के वायनाड से भारी मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने 4,10,931 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के लिए व्यापक रूप से प्रचार किया। उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद वायनाड उपचुनाव लड़ने की घोषणा की। राहुल गांधी ने रायबरेली से भी चुनाव जीता था और उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी।
यूपी से शुरू किया था राजनीतिक सफर
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की थी, जहां उन्होंने 2019 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व किया, लेकिन पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के एआईसीसी महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था।
ये भी पढ़ें-
VIDEO: भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आसमान से हुई फूलों की बारिश
जहर खाकर सरकारी टीचर ने दी जान, मरने से पहले 8 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट
window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });
Last Updated:May 04, 2025, 16:20 ISTब्लू स्मार्ट के ड्राइवर्स दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में बकाया…
सिनेमा की दुनिया में बॉक्स ऑफिस नंबर्स ही किसी भी फिल्म की सफलता का पैमाना…
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सपा चीफ के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, कहा- अखिलेश…
Image Source : AP जापान के एयरस्पेस में घुसा चीनी हेलीकॉप्टर। टोक्यो: जापान और…
Last Updated:May 04, 2025, 16:04 ISTगहना वशिष्ठ ने शो 'हाउस अरेस्ट' पर हुए विवाद के…
14 मिनट पहलेकॉपी लिंकरविवार को CBSE बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नोटिस जारी…