पाकिस्तान का सूचना मंत्रालय आज विदेशी मीडिया को LOC के दौरे पर लेकर जाएगा। पाक इसके जरिए POK में आतंकी कैंप होने के भारत के आरोपों को गलत साबित करना चाहता है। पाक सूचना मंत्रालय ने इसके लिए एक प्रेस रिलीज भी जारी की है।
इसमें कहा गया है कि विदेशी मीडिया को उन जगहों पर ले जाया जाएगा, जहां भारत आतंकी कैंप होने का दावा करता है। पाक ने आरोप लगाया है कि भारत ने LOC पर आतंकी ठिकानों के बारे में निराधार दावे किए हैं।
इसके अलावा पाकिस्तान ने उसके बंदरगाहों पर भारतीय झंडे वाले जहाजों की एंट्री पर बैन लगाने का फैसला भी किया है। भारत पहले ही पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों पर प्रतिबंध लगा चुका है। भारत ने अपने जहाजों के भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर जाने पर रोक लगाई थी।
भारत ने पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इम्पोर्ट पर रोक लगाई
भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इम्पोर्ट) पर रोक लगा दी है। अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और रास्ते से कोई भी चीज भारत में नहीं लाई जा सकेगी।
यह फैसला देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया गया है। यह नियम तुरंत लागू हो गया है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि अगर किसी को इस रोक से छूट चाहिए, तो उसे पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी।
पाक नेताओं ने आतंकवाद को पालने की बात कबूली
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नेता लगातार विदेशी मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। इस दौरान पाक नेताओं ने आतंकवाद को पालने की बात भी कबूली है।
एक अंग्रेजी चैनल से बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने माना कि पाकिस्तान ने पश्चिमी देशों के साथ मिलकर आतंकी संगठनों को बढ़ावा देता रहा है।
बिलावल ने कहा कि, “यह पाकिस्तान का एक इतिहास और यह किसी से छुपा नहीं है।”
इससे पहले पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना था कि उनका देश पिछले 30 साल से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह ‘गंदा काम’ कर रहे हैं।
ख्वाजा आसिफ ने यह भी माना था कि आतंकियों का समर्थन करना या ट्रेनिंग देना बड़ी गलती थी। हम इसकी सजा भुगत रहे हैं।
पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत कभी भी हमला कर सकता है:कहा- पाकिस्तान पूरी तरह हाई अलर्ट पर, सेना ने संभावित भारतीय हमले की जानकारी दी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4 मिनट पहलेकॉपी लिंकआज 4 मई, रविवार को NEET UG 2025 का एग्जाम होना है।…
Photo:INDIA TV शेयर बाजार Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शानदार तेजी…
Last Updated:May 04, 2025, 11:39 ISTअक्सर बच्चे सब्जियों को खाने से बचते हैं. ऐसे में…
Image Source : INSTAGRAM एजाज खान। एजाज खान का विवादों से पुराना नाता रहा है।…
11 मिनट पहलेकॉपी लिंकसलमान खान के साथ फिल्म अंदाज अपना-अपना और भारत जैसी फिल्मों में…
Last Updated:May 04, 2025, 11:36 ISTYrkkh 3 May Written Update 2025: अभिरा और अरमान के…