Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (4 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों की नौकरी-बिजनेस में बदलाव हो सकता है, तुला राशि वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (4 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
10 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

4 मई, रविवार को मेष राशि के लोगों की नौकरी या बिजनेस बदलाव के योग हैं। इससे सफलता मिलेगी। कर्क और धनु राशि वालों के करियर में नई शुरुआत का योग है। तुला राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

परिवार के पुराने मसले का अंत हो सकता है। इससे थोड़ा तनाव होगा पर लंबे समय में राहत मिलेगी। जीवन या घर के नियमों में बदलाव से थोड़े असहज हो सकते हैं। कोई पुरानी आदत छोड़ना जरूरी होगा। व्यापारियों को योजना बदलकर नई दिशा में सोचना पड़ सकता है। गृहिणियों को पुराने तरीके छोड़कर नए अपनाने होंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से थोड़ी दूरी बन सकती है।

करियर – आप एक स्थान या जिम्मेदारी छोड़कर आगे बढ़ेंगे। बदलाव कठिन लगेगा पर यही सफलता की राह खोलेगा। जो लोग रुके थे, उन्हें अब नयी कोशिश करनी होगी। प्रेम – प्रेम संबंधों में पुराने गिले शिकवे खत्म होंगे। खराब रिश्ते से बाहर निकलने का समय है। शादीशुदा लोग रिश्ते में नयापन लाने के लिए पुरानी बातें छोड़ें। सिंगल बीते प्रेम से आगे बढ़ेंगे। बदलाव से भावनात्मक रूप से आजाद होंगे। स्वास्थ्य – मानसिक रूप से गलत सोच छोड़ें। गलत आदतें जैसे ज्यादा मोबाइल, असंतुलित भोजन अब नुकसान कर रहीं, इन्हें खत्म करें। शरीर को नई शुरुआत चाहिए, सुधार संभव है। लकी रंग – सफेद, लकी नंबर – 6

वृष – टेम्परेंस

परिवार में सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। सभी सदस्य एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करेंगे। बच्चों का व्यवहार संतुलित रहेगा और वे पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अच्छा करेंगे। बड़ों के सुझाव सुने जाएंगे। व्यापारियों को किसी साथी के साथ मिलकर काम करने से लाभ होगा। गृहिणियां घर के कामों में संतुलन बनाकर शांति रखेंगी। रिश्तेदारों से मधुर संबंध बने रहेंगे।

करियर – काम में संतुलन और संयम रखना जरूरी होगा। जो लोग टीम वर्क में हैं, उन्हें मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। पुराने साथी से मदद मिल सकती है। ऑफिस में शांत व्यवहार सम्मान दिलाएगा। योजना धीरे-धीरे बढ़ेगी, परिणाम समय पर मिलेगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में समझदारी आएगी। साथी के साथ भावनात्मक समझ बढ़ेगी। शादीशुदा आपसी बात से रिश्ते मजबूत बनाएंगे। सिंगल शांत स्वभाव वाले की ओर आकर्षित होंगे। पुराने मतभेद खत्म होंगे और रिश्ते में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य – पाचन और नींद की समस्या नियंत्रित रहेगी। योग और ध्यान से मानसिक संतुलन बेहतर होगा। छोटी मोटी थकान के अलावा कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती, अगर आप नियमित दिनचर्या बनाए रखें। संतुलित भोजन और पानी जरूरी रहेगा। लकी रंग – हल्का नीला, लकी नंबर – 2

मिथुन – क्वीन ऑफ कप्स

परिवार में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। हर सदस्य एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। घर में किसी महिला का सहयोग और सलाह बहुत काम आएगी। बच्चे अपनी भावनाएं खुलकर बताएंगे। बुजुर्गों को मानसिक सहारा मिलेगा। व्यापारियों को किसी महिला सलाहकार से लाभदायक सुझाव मिल सकते हैं। गृहिणियां अपने धैर्य और स्नेह से घर का संतुलन बनाए रखेंगी। किसी दूर के रिश्तेदार से भावनात्मक संपर्क बढ़ेगा।

करियर – काम में भावनाओं का संतुलन जरूरी होगा। कोई साथी आपकी भावनाओं को समझते हुए मदद करेगा। रचनात्मक काम या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। महिला बॉस या साथी का साथ मिल सकता है। समस्या में सलाह लेने से समाधान निकलेगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। आप अपने साथी के दिल की बात बिना बोले भी समझ पाएंगे। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में भावनाओं की गर्माहट महसूस करेंगे। सिंगल किसी संवेदनशील और स्नेही व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। अधूरा रिश्ता फिर जुड़ सकता है। स्वास्थ्य – मानसिक रूप से भावनाओं का उतार चढ़ाव होगा। भावनाओं को दबाने से पेट और दिल संबंधी समस्या हो सकती है। शांति और संतुलन के लिए नियमित ध्यान और संगीत फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – बादामी, लकी नंबर – 7

कर्क – द फुल

परिवार में नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। कोई नया अनुभव या योजना पूरे घर को रोमांचक कर सकती है। बच्चे किसी नई गतिविधि में रुचि लेंगे। बुजुर्गों को भी आपके नए विचारों से ताजगी मिलेगी। व्यापारी किसी जोखिम भरे लेकिन रोमांचक सौदे की शुरुआत कर सकते हैं। गृहिणियां किसी नए प्रोजेक्ट या शौक को अपनाकर दिनचर्या में बदलाव करेंगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक संपर्क हो सकता है।

करियर – करियर में नई शुरुआत का योग है। नई नौकरी या क्षेत्र में कदम रखने वालों को सकारात्मक अवसर मिलेगा। जोखिम लेने से डरें नहीं, यह समय प्रयोग का है। ट्रेनी या शिक्षा के क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रेम – प्रेम जीवन में ताजगी और नयापन महसूस होगा। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें मासूमियत और उत्साह होगा। शादीशुदा लोग साथी के साथ कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। डेटिंग में अवसर मिल सकता है, पर भावनाओं में बहने से पहले सोचें। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य में उछाल आएगा, पर फालतू का जोखिम न लें। ज्यादा उत्साह में हल्की चोट लग सकती है। मन हल्का रहेगा, पर ध्यान की कमी से नींद प्रभावित हो सकती है। खानपान और दिनचर्या में थोड़ा अनुशासन लाना जरूरी रहेगा। लकी रंग – पीला, लकी नंबर – 3

सिंह – द हरमिट

परिवार में थोड़ी दूरी और अकेलापन हो सकता है। कुछ सदस्य खुद में रहेंगे और भावनाएं नहीं बताएंगे। बच्चों को सलाह चाहिए पर वे अपनी बात खुलकर नहीं कह पाएंगे। बुजुर्ग आत्मचिंतन में समय बिताएंगे। व्यापारी पुराने फैसलों को जांचेंगे और नए निवेश से फिलहाल दूर रहेंगे। खुद के काम में व्यस्त रहेंगे, साथियों से ज्यादा बात नहीं करेंगे। गृहिणियां थक सकती हैं और अकेले समय बिताना चाहेंगी। रिश्तेदारों से दूरी या बातचीत में ठहराव हो सकता है।

करियर – किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। आप अपने काम की समीक्षा करेंगे और कुछ नया शुरू करने से पहले अकेले फैसला लेंगे। सलाह चाहिए पर अभी मन नहीं। शोध, योजना और अकेले सोचने से लाभ होगा। प्रेम – प्रेम जीवन में दूरी और सोचने का समय रहेगा। संबंधों में ठंडापन महसूस हो सकता है। शादीशुदा लोग एक-दूसरे को समझने के लिए स्पेस देना पसंद करेंगे। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते की यादों में रहेंगे और नए रिश्तों में रुचि नहीं दिखाएंगे। किसी अंदरूनी झगड़े को सुलझाना जरूरी होगा। स्वास्थ्य – मानसिक थकान और ज्यादा सोचने से नींद की समस्या हो सकती है। आंखों और पीठ में हल्का दर्द या थकावट महसूस हो सकती है। ध्यान, प्रकृति में समय बिताना और हल्की कसरत फायदेमंद रहेगी। लकी रंग – स्लेटी, लकी नंबर – 4

कन्या – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर संदेह और असमंजस हो सकता है। घर सामान्य दिखेगा पर अंदर कुछ बातें छिपी रह सकती हैं। बच्चे कोई बात छुपा सकते हैं। बुजुर्गों को किसी सदस्य के इरादों पर शक हो सकता है। व्यापारियों को किसी साझेदार की चालाकी का एहसास हो सकता है। गृहिणियों को घरेलू मामलों में सतर्क रहना होगा – कोई बात अनदेखी न करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से धोखा या दोहरी बात सामने आ सकती है।

करियर – कार्यस्थल पर सतर्कता रखना जरूरी है। कोई साथी आपकी योजनाओं का लाभ उठा सकता है या पीठ पीछे बात कर सकता है। अपने कागज और आइडिया सुरक्षित रखें। बॉस को दिखाने की बजाय व्यावहारिक रहें। पुरानी गलतफहमी हो सकती है, इसलिए सोच कर कदम उठाएं। प्रेम – लव लाइफ में शक, भ्रम और कोई बात छुपी हो सकती है। आपका या साथी का व्यवहार दूसरे को परेशान कर सकता है। शादीशुदा पारदर्शिता रखें, नहीं तो रिश्ते में दूरी बढ़ेगी। सिंगल किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो पूरी तरह सच्चा नहीं है। भावनाओं से ज्यादा तथ्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य – मानसिक रूप से बेचैनी और असुरक्षा रहेगी। तनाव के कारण नींद खराब हो सकती है और सिर दर्द हो सकता है। हल्की चुभन या मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है। ध्यान और विश्वास रखने से मन को शांति मिलेगी। लकी रंग – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 6

तुला – द वर्ल्ड

परिवार में संतुलन, सफलता और संतोष का माहौल रहेगा। कोई बड़ा कार्य पूरा होने पर घर में खुशी की लहर दौड़ेगी। बच्चों को पढ़ाई या प्रतियोगिता में उपलब्धि मिल सकती है। बुजुर्गों की सलाह से परिवार में समझदारी और सहयोग बढ़ेगा। व्यापारियों को कोई पुराना निवेश अब बड़ा लाभ देगा। गृहिणियों की मेहनत घर की सकारात्मकता में साफ दिखेगी। विदेश से कोई शुभ समाचार या वस्तु मिलने की संभावना है। नजदीकी रिश्तेदारों से खुशी भरे संपर्क होंगे।

करियर – करियर में लंबा प्रयास अब रंग लाएगा। जो लोग विदेश में नौकरी या प्रमोशन की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। काम की जगह आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। डिजिटल, शिक्षा या अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष अवसर मिल सकते हैं। प्रेम – प्रेम जीवन में पूर्णता और संतुलन का अनुभव होगा। यदि आपने हाल ही में संबंध में मेहनत की है, तो अब उसका मीठा फल मिलेगा। शादीशुदा लोग अपने साथी के साथ पूरा तालमेल महसूस करेंगे। सिंगल को ऐसा साथी मिल सकता है जो उनके जीवन को नई दिशा दे। स्वास्थ्य – शारीरिक और मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। मन में स्थिरता और सुकून रहेगा। योग, डांस या यात्रा जैसी गतिविधियां आपके स्वास्थ्य को और बेहतर बनाएंगी। किसी लंबी स्वास्थ्य समस्या का अब अंत संभव है। लकी रंग – भूरा, लकी नंबर – 4

वृश्चिक – फोर ऑफ वांड्स

परिवार में उत्सव और एकजुटता का माहौल रहेगा। कोई पारिवारिक आयोजन, विवाह या शुभ काम का संकेत है। सभी सदस्य सहयोगी और प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की कोई सफलता पूरे घर को गर्व से भर देगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद किसी नए काम की शुरुआत को शुभ बनाएगा। व्यापारियों को पारिवारिक सहयोग से नया सौदा या साझेदारी मिलने की संभावना है। गृहिणियां घर को सजाने या किसी आयोजन की तैयारी में व्यस्त रहेंगी। दूर के रिश्तेदारों के साथ भी मिलन संभव है।

करियर – कोई लंबा प्रोजेक्ट अब खत्म होकर संतोषजनक परिणाम देगा। टीम के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपकी भूमिका की तारीफ होगी। जिन लोगों ने हाल ही में नई नौकरी शुरू की है, वे खुद को वहां स्थिर महसूस करेंगे। किसी संस्थान में स्थायी नियुक्ति या पदोन्नति का संकेत है। प्रेम – प्रेम संबंधों में स्थिरता और उत्सव का अनुभव होगा। रिश्ता किसी अगले स्तर पर जा सकता है जैसे सगाई या विवाह की बात। शादीशुदा लोगों के बीच भावनात्मक गहराई और तालमेल मजबूत होगा। सिंगल को ऐसा साथी मिल सकता है जो दीर्घकालिक रिश्ते के लिए उपयुक्त हो। परिवार भी आपके प्रेम जीवन का समर्थन करेगा। स्वास्थ्य – शारीरिक रूप से उर्जा और मानसिक रूप से हल्कापन महसूस होगा। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में संतुलन और नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य और निखरेगा। महिलाओं को हार्मोन या थकान से राहत महसूस होगी। लकी रंग – ऑरेंज, लकी नंबर – 9

धनु – पेज ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में नए विचार और योजनाओं की शुरुआत होगी। युवा सदस्य किसी शिक्षा या करियर के अवसर को लेकर उत्साहित रहेंगे। घर में पढ़ाई, तैयारी या किसी इंटरव्यू की चर्चा केंद्र में रहेगी। बुजुर्ग किसी सदस्य को मार्गदर्शन देंगे जो आगे की दिशा तय करने में सहायक होगा। व्यापारियों को किसी नए एग्रीमेंट या डील की तैयारी करनी पड़ेगी। कोई नई स्किल सीखने या ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। गृहिणियां घर के बजट या निवेश की योजना पर ध्यान देंगी।

करियर – करियर की दिशा में नई शुरुआत का समय है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सकारात्मक जवाब मिलेगा। यदि आप व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, तो रिसर्च और प्लानिंग करें, समय अनुकूल है। कोई सलाह या गाइड आपको नई दिशा दिखा सकता है। प्रेम – प्रेम संबंधों में कोमल शुरुआत का संकेत है। सिंगल लोग किसी को पसंद करने लगेंगे लेकिन अभी वो भावना मन में ही रहेगी। शादीशुदा लोगों में आपसी सहयोग और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत होगी। साथी के साथ आर्थिक या करियर संबंधी चर्चा बढ़ेगी, जो रिश्ते में स्थायित्व लाएगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। विटामिन या मिनरल की कमी से हल्की थकावट हो सकती है। पढ़ाई या स्क्रीन टाइम अधिक होने से आंखों में जलन संभव है। मानसिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी, छोटी शुरुआत से ऊर्जा में सुधार होगा। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 2

मकर – नाइन ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में आत्मनिर्भरता और संतोष का वातावरण रहेगा। सभी सदस्य अपने कार्यों में सफल रहेंगे और एक-दूसरे पर गर्व करेंगे। घर की महिलाएं विशेष रूप से सक्रिय और आत्मविश्वास से भरी रहेंगी। बच्चों को किसी हॉबी या प्रतियोगिता में प्रशंसा मिलेगी। बुजुर्ग किसी आर्थिक निर्णय में आपकी सराहना करेंगे। व्यापारियों को पहले के निवेश से मुनाफा मिलने के संकेत हैं। गृहिणियों को घर और व्यक्तिगत रुचियों में अच्छा संतुलन मिलेगा। कोई दूर का रिश्तेदार उपहार या शुभ समाचार भेज सकता है।

करियर – जो लोग किसी लंबे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, उन्हें अब उसका सम्मानजनक परिणाम मिलेगा। आपकी स्वतंत्र कार्यशैली और प्रेजेंटेशन बॉस को प्रभावित करेगी। फ्रीलांसिंग या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नया क्लाइंट या प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी निजी निर्णय में अब आप दूसरों की मदद के बिना भी आगे बढ़ सकेंगे। प्रेम – प्रेम जीवन में शांति और आत्मविश्वास का भाव रहेगा। यदि आप अकेले हैं, तो अपने आत्मबल और आत्मनिर्भरता से आप दूसरों को आकर्षित करेंगे। शादीशुदा लोगों में परस्पर सम्मान और निजी स्पेस को महत्व मिलेगा। आपका साथी आपकी उपलब्धियों को सराहेगा। यह समय अपने संबंधों को दिखावे के बजाय सच्चाई और मूल्य पर टिकाने का है। स्वास्थ्य – शारीरिक रूप से मजबूती और मानसिक रूप से आत्म-संतोष रहेगा। खानपान पर नियंत्रण और नियमित दिनचर्या से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। त्वचा, बाल या पाचन से जुड़ी कोई पुरानी समस्या अब नियंत्रण में आ सकती है। मानसिक रूप से आप स्वयं पर केंद्रित रहेंगे, जिससे मन शांत रहेगा। लकी रंग – बेज, लकी नंबर – 8

कुंभ – सिक्स ऑफ कप्स

परिवार में पुरानी यादें और भावनात्मक जुड़ाव फिर से ताजा होंगे। घर का माहौल हल्का और खुशहाल रहेगा। बच्चों के साथ खेलकूद या पुरानी घटनाओं पर चर्चा से सुखद समय बीतेगा। बुजुर्गों से किसी पुरानी परंपरा या सलाह को फिर से अपनाया जा सकता है। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से फिर से लाभ मिल सकता है। मित्र से सहयोग मिलेगा। गृहिणियां घर की पुरानी सजावट या किसी पुराने प्रोजेक्ट को नया करने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में भी एक पुरानी मिठास लौटेगी।

करियर – करियर में पुरानी योजनाओं का फिर से मूल्यांकन करने का समय है। पुराना प्रोजेक्ट फिर शुरू हो सकता है या आपको किसी पुराने क्लाइंट से नया काम मिल सकता है। जिन लोगों ने पहले किसी कार्य में अनुभव लिया है, अब वे उसका उपयोग करके सफलता पा सकते हैं। पुराने संपर्कों से मदद मिलने की संभावना है। प्रेम – प्रेम जीवन में पुराने रिश्तों या यादों की छाया रहेगी। पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है, या आप किसी पुराने रिश्ते को लेकर सोच सकते हैं। शादीशुदा लोगों को पुराने समय की यादों से फिर से खुशी मिलेगी। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त या सहकर्मी से नए रूप में जुड़ सकते हैं। रिश्ते में फिर से ताजगी आएगी, और पुराने झगड़े खत्म होंगे। स्वास्थ्य – मानसिक रूप से संतुलन और शांति महसूस होगी, खासकर अगर आप अपनी पुरानी आदतें छोड़कर नए तरीके अपनाते हैं। योग या ध्यान से मानसिक स्थिति स्थिर रहेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 6

मीन – थ्री ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में सामूहिक प्रयास और सहयोग का समय है। सभी सदस्य मिलकर किसी बड़े कार्य में योगदान देंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। बच्चों को किसी टीम एक्टिविटी या सामूहिक प्रयास में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों से मार्गदर्शन और उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। व्यापारियों को सहयोगी पार्टनर से लाभ मिलेगा और कोई साझेदारी अच्छी चलेगी। गृहिणियां घर की व्यवस्था और सुंदरता में सामूहिक सहयोग से बदलाव लाएंगी। रिश्तों में भी तालमेल और सहयोग बढ़ेगा।

करियर – टीम वर्क का महत्व बढ़ेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में दूसरों से मिलकर काम करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, और आप एक-दूसरे से सीखेंगे। आपकी मेहनत और टीम के सामूहिक प्रयास से लाभ होगा। प्रेम – प्रेम जीवन में साझेदारी और आपसी सहयोग बढ़ेगा। शादीशुदा लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर किसी निर्णय पर विचार करेंगे। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते में प्रवेश करने से पहले गहराई से सोचेंगे और साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। रिश्तों में सामंजस्य और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य में सामूहिक गतिविधियां जैसे योग, जिम या ग्रुप स्पोर्ट्स से फायदेमंद परिणाम मिलेंगे। मानसिक रूप से शांत रहेंगे और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। संतुलित आहार और सही दिनचर्या से शरीर ताजगी से भरा रहेगा। लकी रंग – येलो, लकी नंबर – 3

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

जापान के हवाई क्षेत्र में घुसा चीन का हेलीकॉप्टर, टोक्यो ने लड़ाकू विमान पीछे लगाकर दौड़ाया

Image Source : AP जापान के एयरस्पेस में घुसा चीनी हेलीकॉप्टर।   टोक्यो: जापान और…

12 minutes ago

गहना वशिष्ठ ने प्रियंका, रणवीर और राधिका पर कार्रवाई की मांग की.

Last Updated:May 04, 2025, 16:04 ISTगहना वशिष्ठ ने शो 'हाउस अरेस्ट' पर हुए विवाद के…

12 minutes ago

KKR vs RR IPL LIVE SCORE: कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, देखें दोनों टीम की प्लेइंग XI

नई दिल्ली. साल 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की…

36 minutes ago

Bada Mangal 2025 Huge crord of devotees in Purana Hanuman Mandir Lucknow

लखनऊ के अलीगंज में स्थित पुराना हनुमान मंदिर शहर के सबसे प्रसिद्ध और पुराने हनुमान…

41 minutes ago