मंगलुरु में हिन्दू एक्टिविस्ट की बेरहमी से हत्या पर बवाल, 6 मई तक निषेधाज्ञा लागू, भारी पुलिस बल की तैनाती

Image Source : INDIA TV
मंगलुरु में हिन्दू एक्टिविस्ट की हत्या।

दक्षिण कन्नडा जिले के मंगलुरु शहर में गुरुवार शाम को एक हिन्दू एक्टिविस्ट का मर्डर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान सुहास शेट्टी के रूप में की है। सुहास फाजिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर अपराध के कई दूसरे मामले भी चल रहे थे। फाजिल हिन्दू कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारु की हत्या में मुख्य आरोपी था। प्रवीण की बर्बर हत्या के बाद 28 जुलाई 2022 को सूरतकल में फाजिल की हत्या कर दी गई थी और इस केस में सुहास शेट्टी मुख्य आरोपी था।

कैसे हुई हत्या?

पुलिस की जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम लगभग 8:27 बजे, मंगलुरु सिटी पुलिस के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत किन्नीपदावु क्रॉस के पास हमला और हत्या की घटना की सूचना मिली। उस समय सुहाष शेट्टी,  संजय, प्रज्वल, अन्वित, लतीश और शशांक के साथ वाहन (केए-12-एमबी-3731) में यात्रा कर रहा था, इस वाहन को स्विफ्ट कार और पिकअप वाहन में यात्रा कर रहे हमलावरों के एक समूह ने रोक लिया। 5 से 6 की संख्या में आए हमलावरों ने सुहाष शेट्टी पर घातक हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उन्हें तुरंत ए.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने हमलावरों की पहचान की

पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया  है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मंगलुरु सिटी पुलिस ने कहा है कि त्वरित न्याय सुनिश्चित करने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर सम्भव कार्यवाही की जाएगी और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में आगे की जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने हमलावरों की पहचान का दावा किया और कहा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

6 मई तक मंगलुरु में निषेधाज्ञा लागू

मंगलुरु सुहास शेट्टी मर्डर केस को लेकर 6 मई तक मंगलुरु में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। सुहास का आज अंतिम संस्कार होगा जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आस पास के 5 जिलों के SP की स्पेशल पोस्टिंग की गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। KSRP की 22 टुकड़ियों के साथ साथ 1000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सुहास की अंतिम यात्रा पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन कुछ हिन्दू संगठन इसकी मांग कर रहे हैं।

येदियुरप्पा ने की घटना की निंदा

कर्नाटक BJP के सीनियर नेता और पूर्व CM BS येदियुरप्पा ने हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या पर नाराजगी जाहिर की है। येदियुरप्पा ने X पर लिखे पोस्ट में कहा कि इस बर्बर कृत्य ने समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। ऐसा लगता है कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है और इस तरह के जघन्य अपराध राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाते हैं। मैं मांग करता हूं कि राज्य सरकार दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे। मैं दिवंगत कार्यकर्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं एक अन्य हिंदू कार्यकर्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जिस पर हमले के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ अब भी एक्टिव है आतंकवादी हाफिज सईद का नेटवर्क, NIA ने दी जानकारी

’90-99 फीसदी कश्मीरी भारत के प्रति वफादार’, जावेद अख्तर ने दिया बयान, बोले- वो हमारे भाई

Latest India News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

Success story: MBA पास मनीष यादव ने शुरू की इस फसल की खेती, सालाना हो रही 60 लाख की कमाई, जानें तरीका

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका के रहने वाले मनीष यादव ने MBA की पढ़ाई कर…

3 minutes ago

Donald Trump announced 100 percent tariff on films produced overseas Outside US

Donald Trump US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है.…

16 minutes ago

ipl 2025 playoffs scenario 8 teams hope alive for top 4 know how many matches each team will have win to qualify

IPL 2025 playoffs scenario: आईपीएल के 18वें संस्करण में 54 मैच खेले जा चुके हैं. अब…

51 minutes ago

India Pakistan Controversy Parliament special session Kashmir Pahalgam attack | पाकिस्तानी संसद का विशेष सत्र आज: भारत से बॉर्डर पर जारी तनाव को लेकर चर्चा हो सकती है

इस्लामाबाद21 मिनट पहलेकॉपी लिंकपाकिस्तान में आज शाम को 5 बजे संसद का विशेष सत्र बुलाया…

1 hour ago

SRH vs DC: हम तो डूबे हैं सनम तुमको भी ले डूबेंगे… प्लेऑफ से बाहर हो चुकी SRH से हार नहीं सकती दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जब 5 मई की शाम राजीव गांधी स्टेडियम…

1 hour ago