Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (3 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, and Other Signs | शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष राशि वालों की सैलरी बढ़ सकती है और मकर राशि वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (3 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
10 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

3 मई, शनिवार को मेष राशि वालों के ऑफिस के रुके काम पूरे होंगे। वृष राशि वालों की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। कन्या राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में पुरानी कोशिशों का फायदा मिलेगा। मकर राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – फोर ऑफ वांड्स

परिवार में छोटे भाई को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। बुजुर्गों की सलाह से घरेलू फैसले आसान होंगे। बच्चों को कला या खेल में पुरस्कार मिल सकता है। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से फायदा होगा। नया ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। यह बदलाव फायदे का सौदा हो सकता है। महिलाएं घर की सजावट में बिजी रहेंगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक बात होगी। दिन अच्छा और संतोषजनक रहेगा।

करियर: होटल, इवेंट, और डिजाइन से जुड़े लोगों को बड़ा ग्राहक मिल सकता है। ऑफिस के रुके काम पूरे होंगे। प्रमोशन के लिए बुलावा आ सकता है। साथियों से मनमुटाव दूर होगा। टीम के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम: प्रेमी से शादी की बात घर में उठ सकती है। परिवार साथ देगा। शादीशुदा लोग घूमने जाने की योजना बनाएंगे। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोग पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य: पैरों में खिंचाव और एड़ी में दर्द हो सकता है। जल्दी थकावट महसूस होगी। ब्लड प्रेशर सामान्य से अलग रह सकता है। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस होगी। योग और प्राणायाम से आराम मिलेगा। लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 3

वृष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में संपत्ति से जुड़ा कोई मामला हल हो सकता है। पिता या बड़े भाई की मदद से पैसों से जुड़े फैसले आसान होंगे। बच्चों को पढ़ाई में नियम बनाने की सलाह देनी पड़ सकती है। घरेलू खर्च बढ़ सकता है पर काबू में रहेगा। व्यापारियों को नया पैसा लगाने से पहले सोच विचार करना चाहिए। कुछ लोगों को ज्यादा जिम्मेदारी मिल सकती है। महिलाओं को किचन या घर के काम से थकावट महसूस होगी। पड़ोसी या रिश्तेदार से थोड़ी बहस हो सकती है।

करियर: सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। हिसाब किताब, बैंकिंग और एडमिन से जुड़े लोगों को छोटी बातों पर ध्यान देना होगा। एक छोटी गलती बड़ा असर डाल सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से दिन बिजी रहेगा। प्रेम: पार्टनर से समय न मिलने पर बहस हो सकती है। रिश्ते में दूरी कम करने के लिए कहीं घूमना फायदेमंद रहेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की भावनाओं को समझना पड़ेगा। सिंगल लोगों का किसी पुराने सहपाठी से दोबारा संपर्क हो सकता है। स्वास्थ्य: पीठ दर्द, कंधे में जकड़न या नसों में तनाव रह सकता है। ज्यादा देर तक बैठना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता ज्यादा हो सकती है। खाने पीने में लापरवाही से पेट में गैस या भारीपन महसूस हो सकता है। लकी रंग: ब्लैक, लकी नंबर: 8

मिथुन – द लवर्स

परिवार में भाई बहन के साथ गलतफहमी दूर होगी। किसी पारिवारिक फैसले में आपकी राय को महत्व मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत सुधरेगी। व्यापारियों को पुराने साझेदार से फिर जुड़ने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। महिलाओं को घर के काम में मदद मिल सकती है। करीबी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।

करियर: सलाह देना, ग्राहक संबंध और भर्ती से जुड़े लोगों को ग्राहक से अच्छा फीडबैक मिलेगा। दफ्तर में नए एग्रीमेंट पर दस्तखत हो सकते हैं। दल के साथ समझदारी बनी रहेगी। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को बुलावा आ सकता है। प्रेम: प्रेम संबंधों में सब साफ रहेगा। आपस में बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी। अविवाहित लोगों को मित्र के जरिए प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को संतान से खुशखबरी मिल सकती है। जोड़े किसी धार्मिक जगह जाने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य: आंखों में जलन या त्वचा एलर्जी हो सकती है। लंबे समय से टाल रहे डॉक्टरी जांच को नजरअंदाज न करें। मानसिक रूप से उलझन बनी रह सकती है। मोबाइल या स्क्रीन ज्यादा देखने से सिरदर्द हो सकता है। दिनचर्या में अनुशासन जरूरी रहेगा। लकी रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 5

कर्क – फाइव ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में पैसों की चिंता को लेकर बात हो सकती है। किसी सदस्य की जरूरत पूरा करने में थोड़ी परेशानी आएगी। कोई जरूरत अचानक सामने आ सकती है। बुजुर्गों की सेहत पर खर्च बढ़ सकता है। व्यापारियों को पुराने नुकसान की भरपाई करनी पड़ सकती है। किसी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। महिलाएं घर के सामान की व्यवस्था को लेकर असहज महसूस करेंगी। रिश्तेदारों से मदद की उम्मीद कम रहेगी।

करियर: लेखा, निवेश और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग रुके हुए काम की वजह से तनाव में आ सकते हैं। दफ्तर में समय की कमी खलेगी। अस्थायी नौकरी वालों को छंटनी का डर रह सकता है। अपना काम करने वाले लोग खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रेम: प्रेम जीवन में दूरी और बातचीत की कमी से मन उदास रहेगा। किसी पुराने झगड़े की बात फिर से उठ सकती है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव कम महसूस होगा। अविवाहित लोग भावनाएं बताने से डरेंगे। करीबी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य: हड्डियों में कमजोरी, घुटनों में दर्द या थकावट ज्यादा रह सकती है। ठंडी हवा से जोड़ों पर असर पड़ सकता है। मानसिक रूप से असुरक्षा और निराशा मन पर हावी रह सकती है। अच्छा खाना और हल्की शारीरिक गतिविधि फायदेमंद रहेगी। लकी रंग: स्लेटी, लकी नंबर: 4

सिंह – सेवन ऑफ कप्स

परिवार में किसी सदस्य के फैसले को लेकर भ्रम हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह न मानना नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों को अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। घरेलू खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापारियों को कई नए प्रस्ताव मिलेंगे, पर फैसला सोच समझकर लेना होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियों का बोझ झेलना पड़ सकता है। महिलाओं को रिश्तेदारों की उम्मीदों का दबाव महसूस हो सकता है। मित्र से मिली सलाह भ्रमित कर सकती है।

करियर: संचार माध्यम, कला, डिजाइन और फैशन से जुड़े लोगों को कई काम एक साथ मिल सकते हैं। इनमें से सही चुनना मुश्किल रहेगा। काम में अस्थिरता रहेगी। कोई आकर्षक प्रस्ताव भ्रम पैदा कर सकता है। स्वतंत्र काम करने वालों को भुगतान में देरी हो सकती है। प्रेम: प्रेम संबंधों में एक से ज्यादा विकल्प या राय मिलने से फैसला लेना कठिन हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की राय से कंफ्यूजन बढ़ सकता है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर से किसी बात पर असहमति झेलनी पड़ सकती है। अविवाहित लोग पुराने लगाव या नए आकर्षण के बीच उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य: सिर में हल्का भारीपन महसूस हो सकता है। मानसिक थकान से ध्यान लगाना मुश्किल होगा। गलत खाने पीने से पेट में गैस या अपच हो सकती है। नींद पूरी न होने से शरीर में थकावट बनी रहेगी। ध्यान से मानसिक स्पष्टता मिलेगी। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 7

कन्या – सेवन ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में पुराने प्रयासों का फल अब दिखेगा। किसी जरूरी काम के पूरे होने से घर में संतोष होगा। बच्चों की मेहनत रंग लाएगी, जिससे सभी को गर्व होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार के संकेत हैं। व्यापारियों को पहले किए निवेश से अब लाभ मिलने लगेगा। काम की तारीफ मिलेगी, पर प्रोत्साहन देर से मिल सकता है। महिलाओं को रसोई या बजट की योजनाओं में स्थिरता दिखेगी। रिश्तेदारों से मिलने की योजना बनेगी, पर टल सकती है।

करियर: अनुसंधान, लेखन, बैंकिंग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत का धीरे धीरे लाभ मिलेगा। पदोन्नति की प्रक्रिया धीमी हो सकती है, पर सकारात्मक संकेत मिलेंगे। दफ्तर में नेतृत्व का मौका मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रखने वालों को अभी रुकना अच्छा रहेगा। प्रेम: प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत हो रहे हैं, पर तरक्की धीमी लग सकती है। साथी की भावनाओं को समझने में थोड़ा समय लगेगा। शादीशुदा लोगों को पुराने विवाद पर दोबारा बात करनी पड़ सकती है। अविवाहित लोग पुराने रिश्ते को लेकर मन में उलझन महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्याएं या ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। पुराने रोगों में धीरे धीरे सुधार होगा पर पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। मानसिक रूप से धैर्य की कमी से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। ध्यान और सही नींद से आराम मिलेगा। पानी ज्यादा पिएं। लकी रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 6

तुला – नाइट ऑफ वांड्स

परिवार में किसी युवा सदस्य की उपलब्धि से उत्साह का माहौल बनेगा। घर में नयापन लाने की योजनाएं बन सकती हैं। बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की यात्रा या धार्मिक जगह जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारियों को अचानक कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। महिलाओं को रचनात्मक कामों में मन लगेगा। मित्र या रिश्तेदार के आने से दिन खुशनुमा हो जाएगा।

करियर: मार्केटिंग, बिक्री, विज्ञापन और यात्रा से जुड़े लोग नए शहर में काम पा सकते हैं। दफ्तर में आपको दल का नेतृत्व करने का काम मिल सकता है। पुराने ग्राहक के साथ दोबारा काम शुरू हो सकता है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। प्रेम: प्रेम जीवन में जोश और उत्साह बढ़ेगा। साथी के साथ घूमने या यात्रा की संभावना है। शादीशुदा लोगों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। अविवाहित लोग किसी बहादुर, उत्साही व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा ज्यादा होने से नींद कम हो सकती है। पेट में गर्मी महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से जोश ज्यादा रहेगा पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। ठंडी चीजें और पर्याप्त पानी पीने से आराम मिलेगा। लकी रंग: केसरिया, लकी नंबर: 3

वृश्चिक – द डेविल

परिवार में तनाव और उलझन बढ़ सकती है, जिससे सभी का दिमागी दबाव बढ़ेगा। किसी सदस्य की आदतें घर के माहौल को नकारात्मक बना सकती हैं। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, वरना वे लापरवाह हो सकते हैं। व्यापारियों को किसी धोखे या गलत इन्वेस्टमेंट से नुकसान हो सकता है। महिलाएं घर में बढ़ते तनाव को महसूस करेंगी और मानसिक रूप से बीमार महसूस कर सकती हैं। रिश्तेदार से झगड़ा हो सकता है।

करियर: काम की जगह पर किसी से गलतफहमी हो सकती है, जो तनावपूर्ण स्थिति बनाएगी। प्रमोशन के लिए की जा रही मेहनत अब बोझ लग सकती है। पुराने फैसलों के नतीजे अब सामने आ सकते हैं। जॉब बदलने की सोच रहे लोग सही जानकारी के बिना फैसला न लें। प्रेम: प्रेम संबंधों में जकड़न और जासूसी महसूस हो सकती है। आप या आपका साथी रिश्ते में बंधा हुआ महसूस करेंगे। शक और कंफ्यूजन बढ़ेगा, जिससे आप दोनों के बीच दूरी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोग एक दूसरे पर ज्यादा कंट्रोल रखने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य: शरीर में किसी तरह का दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है। नशे की आदतों या गलत खाने पीने से परेशानी हो सकती है। मानसिक चिंता के कारण शारीरिक सेहत खराब हो सकती है। किसी भी तरह की नकारात्मक आदत से बचें। लकी रंग: पर्ल व्हाइट, लकी नंबर: 6

धनु – द टॉवर

परिवार में अचानक बदलाव आ सकता है, जो सभी को चौंका देगा। कोई अचानक घटना घर के माहौल को हिला सकती है। बच्चों की पढ़ाई में कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। बुजुर्गों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का सामना हो सकता है। व्यापारियों को अचानक से किसी बड़ी आर्थिक मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। महिलाएं घर में किसी अचानक घटना का सामना कर सकती हैं।

करियर: पुराने कामों में कोई रुकावट आ सकती है। साथियों से झगड़ा या असहमति हो सकती है। जॉब में अचानक बदलाव के कारण तनाव बढ़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट में अचानक रुकावट आ सकती है। आपको किसी नई दिशा में सोचना होगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में अचानक झगड़े या गलतफहमी हो सकती है। पुराने विवाद अचानक सामने आ सकते हैं और रिश्ते में तनाव ला सकते हैं। शादीशुदा लोगों को साथी से दूरी महसूस हो सकती है। सिंगल लोग पुराने रिश्ते से जुड़ी समस्याओं को फिर से महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का दबाव बढ़ सकता है। अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। ज्यादा दिमागी तनाव के कारण थकावट और बेचैनी बढ़ेगी। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और प्राणायाम मदद कर सकते हैं। लकी रंग: काला, लकी नंबर: 8

मकर – द स्टार

परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। घर में अच्छे बदलाव आएंगे और सब एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों के लिए यह समय शुभ रहेगा, वे प्रतियोगिता या परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा। व्यापारियों को नई उम्मीदें मिल सकती हैं, जो लंबे समय तक फायदेमंद रहेंगी। महिलाओं को घर की व्यवस्था में संतुष्टि मिलेगी। रिश्तेदारों से खुशी और मदद मिलेगी।

करियर: काम काजी जीवन में नया जोश आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप नए मौकों के साथ आगे बढ़ेंगे। जॉब में प्रमोशन के अच्छे संकेत हैं। क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम में सफलता पाएंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। साथी के साथ आपसी समझ और साथ मिलेगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन और उत्साह मिलेगा। सिंगल लोग नए प्रेम संबंध शुरू कर सकते हैं। प्रेम में ठहराव और भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से यह समय अच्छा रहेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मानसिक रूप से भी शांत महसूस करेंगे। पुरानी बीमारी में सुधार दिखेगा। योग और प्राणायाम से शारीरिक और मानसिक सेहत बेहतर रहेगी। अच्छी नींद लें। लकी रंग: येलो, लकी नंबर: 3

कुंभ – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में शांति और संतुलन रहेगा। घर के सदस्य छोटे आराम के बाद फिर से उत्साहित होंगे। बच्चों को कोई मानसिक तनाव हो सकता है, पर आप उन्हें आराम दे पाएंगे। बुजुर्गों को मानसिक और शारीरिक आराम की जरूरत होगी। व्यापारियों को आराम की जरूरत है, किसी नए फैसले से पहले फिर सोचें। महिलाओं को कुछ समय के लिए खुद के लिए आराम का मौका मिलेगा।

करियर: कामों की गति धीमी हो सकती है, पर यह आपके लिए खुद को समझने का समय होगा। लंबे समय से टल रहे प्रोजेक्ट पर ध्यान देने का सही समय है। जो लोग जॉब बदलने का सोच रहे हैं, उन्हें अभी रुकना चाहिए। प्रेम: प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। किसी जरूरी बातचीत को टालना ठीक रहेगा। रिश्तों में समय की कमी हो सकती है, पर यह भी आपके लिए खुद को बेहतर बनाने का मौका है। शादीशुदा लोग रिश्ते को समझने और उसमें समझदारी बनाने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में कुछ थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। यह समय आराम और ध्यान का है, जिससे मन शांत रह सकता है। मानसिक स्थिति को बेहतर करने के लिए योग और मेडिटेशन की मदद लें। लकी रंग: ब्राउन, लकी नंबर: 4

मीन – एट ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में नकारात्मकता का माहौल बन सकता है, जिससे सभी में तनाव रहेगा। किसी सदस्य के मानसिक दबाव के कारण घर का माहौल थोड़ा बिगड़ा हुआ महसूस हो सकता है। बच्चों को किसी समस्या का हल खोजने में मुश्किल हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत के संबंध में चिंताएं बनी रह सकती हैं। व्यापारियों को किसी स्थिति में फंसे होने का डर हो सकता है। महिलाएं घर के कामों में फंसा हुआ महसूस करेंगी।

करियर: काम की जगह कोई मुश्किल स्थिति आ सकती है, जिससे आपको दबाव महसूस होगा। पुराने फैसले या समझौते के कारण आप मुश्किल में फंस सकते हैं। साथियों या बॉस के साथ गलतफहमी हो सकती है। धैर्य रखें और स्थिति को शांति से संभालें। प्रेम: प्रेम जीवन में भ्रम बढ़ सकता है। आपस में बातचीत की कमी और एक दूसरे को न समझने के कारण रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। शादीशुदा लोगों को अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल लोग पुराने रिश्ते के प्रभाव में महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से दबाव बढ़ सकता है। चिंता और मानसिक तनाव से सिर दर्द, थकावट और बेचैनी महसूस हो सकती है। अंदरूनी डर और बेकार के तनाव से बचने के लिए मन शांत रखें। सही खाना और पर्याप्त आराम से स्थिति सुधर सकती है। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 2

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

Rajat Sharma’s Blog | मोदी की खामोशी आने वाले तूफान से पहले का सन्नाटा है

Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। पाकिस्तान के…

12 minutes ago

UPSSSC PET 2025 Notification Released At upsssc.gov.in Process Starts From 14 May

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने…

12 minutes ago

Google CEO Sundar Pichai Salary Drop in 2024 Know Reason In Details

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google की पैरेंट कंपनी Alphabet ने CEO सुंदर पिचाई की…

26 minutes ago

Dosto Ki Chai: लखनऊ के गोमती नगर में दोस्तों की चाय की दुकान की लोकप्रियता.

Last Updated:May 03, 2025, 19:47 ISTDosto Ki Chai: लखनऊ के गोमती नगर में 'दोस्तों की…

27 minutes ago

ipl 2025 rcb vs csk royal challenger bengaluru vs chennai super kings m chinnaswamy stadium

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 52वां मैच खेला जा रहा…

38 minutes ago