विधिपूर्वक किया गया गंगा का पूजन अमोघ फल देता है. धन संकट घहरा रहा है तो गंगा सप्तमी के दिन चांदी के पात्र में गंगाजल भर लें और फिर उसको घर के उत्तर पूर्व दिशा में रख दें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है.
गंगा सप्तमी के दिन गंगा के किनारे या घर पर पश्चिम या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके गंगा माता को समर्पित एक छोटा सा हवन करें. हवन सामग्री में काले तिल, जौ, देसी घी और कमल गट्टे भी अवश्य मिलाएं. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.
आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 3 May 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).
आज का पंचांग, 3 मई 2025 (Panchang 3 May 2025)
तिथि | षष्ठी (2 मई 2025, सुबह 9.14 – 3 मई 2025, सुबह 7.51) |
पक्ष | शुक्ल |
वार | शनिवार |
नक्षत्र | पुनर्वसु |
योग | शूल, त्रिपुष्कर, रवि योग |
राहुकाल | सुबह 8.58 – सुबह 10.38 |
सूर्योदय | सुबह 6.15 – शाम 6.37 |
चंद्रोदय | सुबह 10.34 – प्रात: 12.48, 4 मई |
दिशा शूल | पूर्व |
चंद्र राशि | मिथुन |
सूर्य राशि | मेष |
शुभ मुहूर्त, 3 मई 2025 (Shubh Muhurat 3 May 2025)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 5.13 – सुबह 06.01 |
अभिजित मुहूर्त | सुबह 11.42 – दोपहर 12.45 |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 6.56 – रात 7.17 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16 |
अमृत काल मुहूर्त | सुबह 10.13 – सुबह 11.47 |
निशिता काल मुहूर्त | रात 11.56 – रात: 12.39, 4 मई |
3 मई 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते…
Hindi NewsCareer11,389 Staff Nurses Recruited In Bihar; 9617 Vacancies In Rajasthan, More Than 26 Thousand…
Image Source : ANI हज के लिए श्रीनगर से पहला जत्था रवाना Hajj 2025: जम्मू-कश्मीर…
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2023 के अन्तर्गत…
नैनीताल: उत्तराखंड में नैनीताल की खूबसूरत वादियों के बीच हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर एक ऐसी चाय…
पाकिस्तान से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस और सेना के जवानों…