भारतीय नौसेना के युद्धाभ्यास से उड़ी पाकिस्तान की नींद, सता रहा ये बड़ा डर

Image Source : INDIAN NAVY
भारतीय नौसेना से डरा पाकिस्तान।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती चली जा रही है। दोनों देशों की सेनाएं बोर्डर पर लामबंद हो रही हैं और हाई अलर्ट पर हैं। वहीं, LoC पर भी पाकिस्तानी सेना लगातार फायरिंग कर रही है जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीत अब भारतीय नौसेना ने भी बड़ा कदम उठाया है। भारतीय नौसेना पाकिस्तान के ठीक सामने बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। नौसेना के इस कदम ने पाकिस्तान को और ज्यादा टेंशन में ला दिया है।

4 दिनों तक युद्धाभ्यास करेगी भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना  30 अप्रैल से लेकर तीन मई  तक गुजरात के पास समुद्र में अभ्यास करेगी। इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना समुद्री सीमा से 85 नॉटिकल माइल्स पीछे होगी। बता दें कि इसके ठीक सामने पाकिस्तान भी अभ्यास कर रहा है। पाकिस्तान 30 तारीख से लेकर दो मई तक अभ्यास करेगा तो वहीं भारतीय नौसेना 30 अप्रैल से तीन मई तक अभ्यास करेगी। दोनों देशों की नौसेनाओं के आमने-सामने आने से जंग के आसार और बढ़ गए हैं।

पाकिस्तान को 1971 वाला डर

पाकिस्तान के ठीक सामने भारतीय नौसेना के अभ्यास ने पड़ोसी देश की सरकार को बुरी तरह से डरा दिया है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारतीय नौसेना साल 1971 की तरह उसे तबाह न कर दे। बता दें कि साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया था। नौसेना ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के करांची बंदरगाह को पूरी तरह से तबाह कर दिया था और कई पाकिस्तानी जहाजों को डूबो दिया था।

ये भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया एयरस्पेस, 23 मई तक के लिए ‘NOTAM’ जारी

सुरक्षा मोर्चे पर बैठकों का दौर, PM आवास पर हुई बड़ी मीटिंग, विदेश मंत्री और NSA रहे मौजूद

 

Latest India News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

Mineral deal completed two months after Trump-Zelensky debate | ट्रम्प-जेलेंस्की में बहस के दो महीने बाद मिनरल डील: यूक्रेन को जंग में 350 बिलियन डॉलर की मदद दी; अब अमेरिका को दुर्लभ खनिज मिलेंगे

31 मिनट पहलेकॉपी लिंकअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के…

34 minutes ago

Tariff impact on economy: टैरिफ और कच्चा तेल मिलकर बिगाड़ रहे इन देशों का बजट

दुबई. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा कि पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के देशों…

42 minutes ago

What Elon Musk says of report claiming Tesla looking to replace him

Elon Musk on WSJ Report: एलन मस्क को लेकर मीडिया में खबर आई की दुनिया…

46 minutes ago