Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (2 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 2 मई का राशिफल: तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों की तरक्की के योग हैं, मिथुन राशि वालों को रुका पैसा मिलने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (2 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
5 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

2 मई, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र धृति और पद्म योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों के बिजनेस की परेशानियां दूर होंगी। मिथुन राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है।

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कन्या राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। तुला और वृश्चिक राशि वालों की तरक्की के योग बन रहे हैं। मीन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। तरक्की भी हो सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव: आलस छोड़ें और ऊर्जावान बनें। अनुभवी लोगों से मिलने के मौके मिलेंगे। इससे आपकी सोच और दिनचर्या में अच्छा बदलाव आएगा। किसी सामाजिक काम में आपके योगदान की सराहना होगी। आप अपनी बात कहने में हिचकिचाएंगे नहीं और लोग आपकी बातों को सुनेंगे। अपनी समझदारी से आप मुश्किल हालात से बाहर निकल जाएंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा साथ मिलेगा। नेगेटिव: जिद या अहंकार के कारण किसी करीबी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है। समय के साथ अपने व्यवहार में नरमी लाएं। इससे रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। हर परेशानी का हल आप अपनी सूझबूझ से निकाल लेंगे। ज्यादा गुस्सा करने से बचें, यह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार: कारोबार में अभी जो काम चल रहे हैं, उन्हें ही ठीक से करें। कोई नया काम शुरू करने की जल्दी न करें। नए काम पर ज्यादा सोचने और समझने में समय लगाएं। इस समय पैसे से जुड़े मामलों में सुधार आएगा। फाइनेंस के काम सामान्य रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य है, अपनी मेहनत जारी रखें। लव: शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ खरीदारी करने या घूमने जाने से मन खुश रहेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। एक दूसरे पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य: ज्यादा काम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। समय पर आराम करें और पौष्टिक खाना खाएं। भाग्यशाली रंग: मूंगिया, भाग्यशाली अंक: 4

वृष – पॉजिटिव: सितारे आपके पक्ष में बदलाव ला रहे हैं। रुके हुए कामों में तेजी लाने के आपके प्रयास सफल होंगे। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आप अपनी योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। आप अपनी कुशलता से मुश्किलों का सामना कर पाएंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव: कभी-कभी आपको ऐसा लग सकता है कि स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हो रही हैं। हालांकि, यह सिर्फ आपका भ्रम है। धैर्य और संयम से अपने मन को शांत रखें। दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने निजी कामों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपनी भावनाओं पर काबू रखें, ज्यादा भावुक होना ठीक नहीं। व्यापार: बिजनेस की परेशानियां दूर होंगी। आप बेफिक्र होकर दूसरे कामों पर ध्यान दे पाएंगे। सरकारी नौकरी में अपना लक्ष्य पाने के लिए बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। ऑफिस में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। व्यापार में नए मौके मिलेंगे, जिनसे फायदा होगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। लव: पति-पत्नी के बीच हल्की फुल्की नोकझोंक से रिश्ते और भी प्यारे होंगे। पुराने दोस्तों से मिलने से बीती बातें याद आएंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य: शरीर और मन से खुश रहने के लिए थोड़ा समय अपनी पसंद के काम के लिए निकालें। मौसम के हिसाब से अपना खाना पीना और रहन सहन रखें। योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन – पॉजिटिव: कोई खास काम रुका हुआ है, तो आज उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। अध्यात्म और अपनी पसंद की चीजों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश सफल रहेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए शादी का अच्छा रिश्ता आएगा। आप अपनी बात से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। नेगेटिव: ज्यादा व्यस्तता के कारण आपके कुछ निजी काम अधूरे रह सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपसी मतभेदों को शांति से और आराम से सुलझाएं। अपने आक्रामक स्वभाव और गुस्से पर काबू रखना बहुत जरूरी है। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। व्यापार: व्यापार की स्थितियों में अभी जैसा चल रहा है, उसी में संतुष्ट रहना ठीक है। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। रुका पैसा मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद होंगे। लव: जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। शादी लायक लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य: शुगर और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं, बिल्कुल भी लापरवाही न करें और सही इलाज लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना खाने से बचें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क – पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। कहीं से उम्मीद के मुताबिक पैसा आने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आप कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। मन को शांत रखने के लिए कुछ समय अकेले या प्रकृति के पास बिताएं। आप अपनी सूझबूझ से मुश्किलों का हल निकाल लेंगे। नेगेटिव: नकारात्मक बातों को अनदेखा करें। किसी करीबी रिश्तेदार के किसी काम को लेकर मन परेशान रह सकता है। मगर गुस्से के बजाय धैर्य से समस्या का हल निकालें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि कोई धोखा दे सकता है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। व्यापार: अपने व्यापार के माल की क्वालिटी और अच्छी करने से लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। काम की जगह सारे काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। लव: परिवार का माहौल सुखद बना रहेगा। शादीशुदा रिश्तों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों को भी परिवार की मंजूरी मिल जाएगी। रिश्तों में आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी नियमित जांच जरूर करवाएं। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

सिंह – पॉजिटिव: कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने पर आपको अपने अंदर मानसिक शांति और भरपूर ऊर्जा महसूस होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सही रास्ता दिखाना भी मिलेगा। आपकी सफलता का कोई रास्ता खुलने वाला है, जिससे आपकी कोई चिंता भी दूर होगी। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। नेगेटिव: अपने करीबी दोस्तों और संपर्क सूत्रों के साथ रिश्तों में दूरी न आने दें। किसी दोस्त की समस्या को सुलझाने में आपको उसकी मदद भी करनी पड़ सकती है। आज काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना मुश्किल होगा। किसी भी विवाद से बचें। व्यापार: व्यापार की गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी। मौजूदा हालात में धैर्य रखना ठीक है। काम करने के तरीकों में बदलाव लाएं। मार्केट से जुड़े कामों में और चीजों पर भी ध्यान देना पड़ेगा। नौकरी में अभी जैसी स्थिति है, वैसी ही रहेगी। अपनी तरफ से प्रयास करते रहें। लव: आपकी व्यस्तता के कारण जीवनसाथी परिवार की देखभाल में पूरा साथ देगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनी रहेगी। परिवार में सुख शांति बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य: इस समय बाहर के नकारात्मक माहौल से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए पूरे प्रयास करें। पौष्टिक आहार लें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या – पॉजिटिव: दिन खुशहाल बीतेगा। दोस्तों के साथ हंसी मजाक और मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने की कोई योजना बन रही है, तो उसे तुरंत पूरा करें। फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। आप अपनी बात स्पष्ट रूप से रख पाएंगे। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नेगेटिव: इस समय आपको कई तरह के कामों पर ध्यान देना पड़ेगा। निजी कामों का बोझ भी रहेगा और घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उनकी ठीक से देखभाल करने की जरूरत है। मगर भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। पैसों के मामले में सावधान रहें। व्यापार: कारोबार में मंदी का असर रहेगा। व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। हालांकि आपका व्यापार को देखने का नजरिया आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ रिश्ते खराब न करें। धैर्य रखें। लव: घर में दोस्तों या रिश्तेदारों का आना जाना होगा। जिससे सबको खुशी और प्रसन्नता रहेगी। मगर किसी विपरीत लिंगी दोस्तों से एक उचित दूरी बनाकर रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य: बाहर के मौजूदा माहौल से अपना बचाव रखना जरूरी है। कोई इन्फेक्शन या एलर्जी होने की आशंका है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। साफ सफाई का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7

तुला – पॉजिटिव: आप अपनी दिनचर्या और आदतों को खास तौर पर देख रहे हैं। जिससे आपके व्यक्तित्व में कमाल का निखार आएगा। संतान की शिक्षा या भविष्य आदि से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आप अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव: प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में पैसा लगाने की योजना है, तो उस पर दोबारा सोचें। यह समय अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने का है, इसलिए दोस्तों के साथ या आलस में अपना समय बेकार न करें। किसी की बातों में आकर गलत फैसला न लें। व्यापार: कारोबार या ऑफिस के मामलों में स्टाफ के साथ रिश्तों में कड़वाहट न आने दें। छोटी छोटी सावधानियां रखने से काम की जगह पर सही व्यवस्था बनी रहेगी। संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें, यह संपर्क आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे। व्यापार में नए रास्ते खुल सकते हैं। लव: काम में चल रही धीमी गति का असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। मगर जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में छोटे मोटे उतार चढ़ाव आएंगे। मगर थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक – पॉजिटिव: आपको अपनी मेहनत के हिसाब से अच्छा नतीजा मिलेगा। पिछले समय से चली आ रही रुकावट दूर होगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छी स्थिति बनी हुई है, जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। नेगेटिव: कोई भी फैसला लेते समय या काम करते समय उससे जुड़ी जानकारी लेना जरूरी है। जल्दीबाजी करना नुकसानदायक रहेगा। स्वभाव में गुस्सा और अहंकार के कारण घर का माहौल भी थोड़ा खराब हो सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। व्यापार: व्यापार से जुड़े लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे और कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद बन रही है। इसलिए अपनी व्यापारिक गतिविधियों पर बहुत ज्यादा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। व्यापार में तरक्की के योग हैं। लव: कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन में बिताएं, इससे आपस में प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। मगर अपना भी ध्यान रखना जरूरी है। ज्यादा भीड़भाड़ या प्रदूषण वाली जगह पर जाने से बचें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

धनु – पॉजिटिव: घर में करीबी रिश्तेदारों का आना जाना होगा और उनसे बातचीत से कई बातों का हल भी निकलेगा। प्रॉपर्टी के लेन देन से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपकी कोई खास प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। इस समय आप पूरे जोश में रहेंगे। आपकी बातों का असर दूसरों पर होगा। नेगेटिव: ध्यान रखें कि ज्यादा सोचने से कुछ मौके हाथ से निकल सकते हैं। विद्यार्थी लोग सोशल मीडिया और बेकार की बातों में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। व्यापार: व्यापार में अभी उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं है। साथ ही कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। इस समय व्यापार में प्रोडक्शन के साथ साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के कामों में कुछ दिक्कतें रहेंगी। मेहनत जारी रखें। लव: जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखना बहुत जरूरी है, वरना कोई गलतफहमी हो सकती है। रिश्तों में भरोसा बनाए रखें। स्वास्थ्य: गैस और कब्ज जैसी दिक्कत रहेगी। तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। अपने खाने पीने का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

मकर – पॉजिटिव: घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए शादी का अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी खास या राजनीतिक व्यक्ति से मिलने का मौका मिले, तो तुरंत पकड़ें। यह मुलाकात बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ किसी घूमने की जगह पर जाने का प्लान बनेगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा। नेगेटिव: समझदार बनें। भावनाओं में बहकर आप अपनी कोई भी जरूरी बात किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें, वरना आपका कोई करीबी संबंधी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। कुछ समय घर परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। व्यापार: व्यापारिक गतिविधियां अभी सामान्य ही रहेंगी। व्यापार बढ़ाने से जुड़ा काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक प्लेस पर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। धैर्य और संयम रखें। लव: पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। मगर आपस में ही सुलझाने से समस्या का हल भी जरूर मिल जाएगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति सम्मान रखना और ज्यादा नजदीकियां लाएगा। स्वास्थ्य: अपनी ताकत से ज्यादा काम न करें। गर्दन और मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें। समय पर आराम करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7

कुंभ – पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों से मिलना जुलना भी बेहतर होगा। लक्ष्य पाने का अच्छा समय है। आपकी योग्यता और काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी कामयाबियों को लेकर चर्चाएं रहेंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव: आपके विरोधी भी एक्टिव हो सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों को अनदेखा न करें। पैसों के मामले में कुछ उलझनें और समस्याएं आएंगी, मगर हर मुश्किल का सामना आप निडरता से करेंगे और हल भी पा लेंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत फैसला न लें। व्यापार: काम की जगह बढ़ाने से जुड़ी योजनाएं पूरी करने का अच्छा समय है। इस समय पैसों की स्थिति भी मजबूत रहेगी। मगर व्यापार के क्षेत्र में सारे फैसले खुद ही लें, किसी का दखल न होने दें। इससे काम में और ज्यादा बेहतरी आएगी। लव: घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में हल्की फुल्की बहस हो सकती है। आपसी समझ से ही परेशानियों का हल निकालें। बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद करना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जांच करते रहें। बदलते हुए मौसम का असर भी स्वास्थ्य पर पड़ेगा। अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

मीन – पॉजिटिव: आज सितारे आपके लिए कुछ बेहतर लेकर आ रहे हैं। बेकार की इधर उधर की बातों में समय बर्बाद न करके अपने काम पर ध्यान दें। इस समय आप जो मेहनत करेंगे, उसका आपको बहुत अच्छा नतीजा मिलेगा। यह समय खुद को समझने का भी है। इससे आप किसी भी समस्या को आसानी से हल कर पाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप सही फैसले ले पाएंगे। नेगेटिव: फैसला लेने में इतना ज्यादा समय न लगाएं कि अच्छा मौका आपके हाथ से निकल जाए। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका है। मामा पक्ष के लोगों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। अपनी बात साफ रखें और दूसरों पर जल्दी भरोसा न करें। किसी भी विवाद से बचें। व्यापार: नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। तरक्की भी हो सकती है। व्यापार के कामों में आपने जो योजनाएं बनाई हैं, उनका बहुत अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में अच्छा योगदान देने से तारीफ मिलेगी। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव: शादीशुदा जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। परिवार में सुख शांति और खुशी का माहौल रहेगा। एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य: गर्दन और कंधों के दर्द से थोड़ी परेशानी रह सकती है। व्यायाम और आयुर्वेद इसका सही इलाज है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और समय पर आराम करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

पाकिस्तानी आर्मी पर फर्जी बयान को लेकर हानिया आमिर ने तोड़ी चप्पी, आंतकियों पर कहे दो टूक- ‘बिना सबूत के…’

Last Updated:May 02, 2025, 00:05 ISTभारत में इंस्टाग्राम प्रोफाइल बैन होने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस…

34 minutes ago

Pakistan Fear Envoy Urges Donald Trump Lahore Karachi Airspace Close Shut Down Madrasas Tremble Of India Revenge Action Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack Update: 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले…

1 hour ago

यूट्यूब पर शेयर मार्केट का ज्ञान बांटने वालों पर चला सेबी का डंडा! 70 लाख का फाइन, ट्रेडिंग बैन

Last Updated:May 01, 2025, 23:56 ISTमार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी (SEBI)…

1 hour ago

जब मिथिलांचल की बेटियाँ बनीं परंपरा की पहचान – देखिए झिझिया नृत्य की वो तस्वीरें जो दिल छू जाएँगी

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में एक शानदार नृत्य…

1 hour ago