इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के 18वें सीजन का 47वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जहां राजस्थान की टीम ने एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से मैच जीता। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। 210 रन के टारगेट को राजस्थान की टीम ने महज 15.5 ओवर में वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक के बदौलत 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत का फायदा राजस्थान रॉयल्स को पॉइंट्स टेबल में मिला है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम टॉप 2 से बाहर हो गई है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में थी, लेकिन ये मैच हारने के बाद GT नंबर तीन पर आ गई है। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर इस वक्त आरसीबी की टीम है।बेंगलुरु के खाते में 14 अंक हैं। वहीं 12 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस की टीम 12 अंकों के साथ अब तीसरे नंबर पर आ गई है। चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली के पास भी 12 पॉइंट हैं लेकिन उनका नेट रन रेट मुंबई और गुजरात से खराब है।
आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर 11 अंकों के साथ पंजाब किंग्स की टीम है। वहीं ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स 10 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। सातवें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, उनके खाते में 7 अंक हैं। वहीं, गुजरात के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान को स्थान का फायदा हुआ है। RR की टीम अब 6 अंकों के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है। SRH भी 6 अंकों के साथ नौंवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों के साथ सबसे आखिरी स्थान यानी कि 10 वें नंबर पर है।
IPL 2025 Points Table
टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
मुंबई इंडियंस | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.889 |
गुजरात टाइटंस | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.748 |
दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.482 |
पंजाब किंग्स | 9 | 5 | 3 | 1 | 11 | +0.177 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 5 | 1 | 7 | +0.212 |
राजस्थान रॉयल्स | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.349 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.302 |
window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });
Image Source : INDIA TV फैक्ट चेक पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले…
Suryakumar Yadav Got Orange Cap: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की…
Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार यादव ने अपना वही फार्म फिर से हासिल…
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के सीमित…
Bangladesh Border: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश में बॉर्डर के आसपास के इलाकों में…
Hindi NewsJeevan mantraJyotishAaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (2 May 2025), Daily Zodiac…