सही ट्रैक पर है भारतीय अर्थव्यवस्था, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने दी खास जानकारी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच हर स्तर पर तनाव की स्थिति बढ़ी है। तनाव के बीच ही भारत और पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और अर्थव्यवस्था को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से लेकर विश्व बैंक से भी पाकिस्तान को करारा तमाचा पड़ा है। कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था पाकिस्तान के झांसे में नहीं आ रही है।
इन संस्थाओं द्वारा नकारे जाने के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में गिरावट की आशंका बनी हुई है। दूसरी तरफ भारत की जीडीपी ग्रोथ में भी कटौती हुई है। सरकार का कहना है कि उथल पुथल होने के बाद भी भारती अर्थव्यवस्था सही ट्रैक पर जार रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बताया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026 में कैसी रहने वाली है।
6.5% की रफ्तार से दौड़ेगी इकोनॉमी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था के ग्रोथ के अनुमान को संशोधित किया है। निर्मला का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार ठीक रहेगी। बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व वित्तीय समिति को ये जानकारी दी गई थी कि उथल पुथलके बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी बढ़ सकती है।
सरकार को भरोसा
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो निर्मला सीतारमण वाशिंगटन में आईएमएफ की एडवाईजरी जारी होने पर एक लिखित बयान दे चुकी है। इसमें उन्होंने कहा कि हम आगे देखें तो समझ आता है कि सभी तरह के उतार चढ़ाव व अनिश्चितता के बाद भी भारत की विकास दर स्थिर रहेगी। इसके पीछे मजबूत खपत, निवेश को मुख्य कारण बताया गया है। वहीं बाहरी मोर्चे पर भी भारतीय सेवाओं के निर्यात में मजबूती बनी रह सकती है।
वित्त मंत्री के मुताबिक केंद्रीय बजट में टैक्स रिलीफ समेत कई कदम उठाए गए है। इसका असर निजी खपत में बढ़ावा होने पर दिखेगा। निवेश में होने वाली बढ़ोतरी के कारण अर्थव्यवस्था में तेजी देखने को मिलेगी। उनका कहना है कि देश में निवेश पहले से ही तेजी से हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी भारत का पूरा फोकस है, जिससे तेज रफ्तार से विकास होने में मदद मिलेगी।
वहीं महंगाई को लेकर भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में महंगाई दर कच्चे तेल की कीमतों के कारण वर्ष 2026 में लगभग चार फिसदी पर स्थिर रहेगी। ये जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तब दी थी जब वो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण अमेरिका यात्रा को बीच में छोड़ आई थी।

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

Ganne Ka Juice: गन्ने का रस किसे नहीं पीना चाहिए?

1/7: जिन लोगों फूड प्वाइजनिंग की समस्या है, वे गन्ने के जूस का सेवन न…

20 minutes ago

Mumbai Indians beat Rajasthan Royals by runs RR vs MI match result Jasprit Bumrah Trent Boult Hardik Pandya bold Vaibhav Suryavanshi | RR vs MI: बुमराह

RR vs MI Match Result: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स पर एक बड़ी जीत हासिल…

39 minutes ago

कैनेरा बैंक का Canara Robeco IPO: निवेशकों के लिए सुनहरा मौका?

Last Updated:May 01, 2025, 23:02 ISTकैनेरा बैंक की एसेट मैनेजमेंट कंपनी Canara Robeco IPO लाने…

47 minutes ago

पति की मौत के बाद महिला ने नहीं मानी हार, ऐसे लिखी सफलता की इबादत

Success Story: किसी ने सही कहा है कि सफलता के लिए जुनून जरूरी होता है,…

1 hour ago