Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (28 April to 4 may 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 4 मई तक 6 राशियों के लिए अच्छा समय: मिथुन राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और कुंभ राशि को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (28 April To 4 May 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
12 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

28 अप्रैल से 4 मई तक चंद्रमा मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर सूर्य, मंगल, गुरु, शनि और राहु की दृष्टि रहेगी। जिससे मिथुन राशि वालों के लंबे समय से रुके काम इस हफ्ते पूरे हो सकते हैं। कर्क राशि वालों को इन दिनों कमीशन से जुड़े कामों में फायदा होगा।

कन्या राशि के लोगों को पारिवारिक कारोबार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। तुला राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इन दिनों जरुरी फैसले ले सकते हैं। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला समय रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता…

मेष – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का हल मिलेगा। इससे आप तनावमुक्त होकर अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की पढ़ाई और करियर से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मानसिक सुकून मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत से किए गए कामों में सफलता मिलेगी। नेगेटिव: खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिन्हें कम करना मुश्किल होगा। बाहरी लोगों से बहस या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक बातों से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। अपनी क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारी न लें, वरना तनाव बढ़ सकता है। व्यवसाय: कारोबार में अपनी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की कोशिश करें। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध लाभ देंगे। व्यापारिक यात्रा का योग बनेगा। लव: परिवार के साथ खरीदारी और मौज-मस्ती में समय सुखद बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। गिरने या चोट लगने का खतरा है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

वृष – पॉजिटिव: इस सप्ताह आपका कोई खास लक्ष्य पूरा होने वाला है। मेहनत और अनुभवी लोगों का साथ आपको फायदा देगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव: दूसरों की नकल करने से बचें और अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। धार्मिक कार्यों में दिखावा न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। अनावश्यक गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। व्यवसाय: कारोबारी योजनाओं को गुप्त रखें। नया काम शुरू करने की संभावना है। सेल-परचेज पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग अपने दस्तावेज संभालकर रखें। लव: परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरी हो सकती है। स्वास्थ्य: मौसम के कारण सर्दी-खांसी हो सकती है। स्वच्छता का ध्यान रखें और भीड़ से बचें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन – पॉजिटिव: लंबे समय से अटके काम इस सप्ताह कम मेहनत से पूरे होंगे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन खुश रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा। नेगेटिव: अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। बेकार की गतिविधियों में समय न गंवाएं। व्यवसाय: कारोबार में कोई नया मौका मिले तो तुरंत उसका फायदा उठाएं। नौकरी में छोटी समस्याएं आएंगी, लेकिन वरिष्ठों की मदद से हल हो जाएंगी। लव: पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोकझोंक होगी, लेकिन रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेमी से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य: गुस्सा और जोखिम भरे कामों से बचें, ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क – पॉजिटिव: यह सप्ताह अनुकूल है। मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर मकान या जमीन खरीदने की योजना है, तो यह समय उचित है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव: कीमती चीजों का ध्यान रखें, खोने या भूलने का डर है। ज्यादा यात्रा से बचें। अनावश्यक चिंता से मन परेशान हो सकता है। शांत रहें और धैर्य रखें। व्यवसाय: कारोबारी संपर्कों को मजबूत करें। कमीशन से जुड़े काम में फायदा होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए समय विशेष रूप से अच्छा है। लव: परिवार में शांति और सामंजस्य रहेगा। अपोजिट जेंडर के लोगों से दूरी रखें, वरना बदनामी हो सकती है। स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी, लेकिन तनाव से बचें। योग और ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1

सिंह – पॉजिटिव: मेहनत का समय है। सफलता जरूर मिलेगी। अपने फैसले को प्राथमिकता दें। घर बदलने की योजना पर काम शुरू हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ समय सुखद बीतेगा। नेगेटिव: अपने व्यवहार में सुधार लाएं। गुस्सा और लापरवाही से बचें। दोस्तों या रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। आत्ममंथन करें और शांत रहें। व्यवसाय: कारोबार में स्थिरता बनाए रखें। नई योजनाओं में अड़चनें आ सकती हैं। ऑफिस में सहकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखें। लव: परिवार में विवाह योग्य व्यक्ति के लिए रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में गंभीरता रखें। स्वास्थ्य: मौसम से बचाव करें। सेहत के प्रति सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8

कन्या – पॉजिटिव: किसी रिश्तेदार की सफलता से खुशी मिलेगी। समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपका सम्मान होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव: किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। अपने फैसले खुद लें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। उधार लेने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। व्यवसाय: पारिवारिक कारोबार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठों की सलाह से काम आसान होगा। साझेदारी के काम में फायदा होगा। लव: पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य: महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल रखें। इन्फेक्शन का खतरा है। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8

तुला – पॉजिटिव: सप्ताह की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। आप तनावमुक्त होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार की कोई समस्या हल होगी। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव: पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान पर ध्यान दें। किसी रिश्तेदार की निजी परेशानी आपको चिंता दे सकती है। नजदीकी लोगों से सावधानी बरतें। व्यवसाय: कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। नई योजनाओं के लिए अभी समय ठीक नहीं है। लव: परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेमी के साथ घूमने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। प्राकृतिक उपचार अपनाएं। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – पॉजिटिव: घर में अनुशासन बनाए रखने में आपकी भूमिका अहम होगी। अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव: फैसले लेने में दिक्कत हो तो किसी अनुभवी से सलाह लें। बदलाव की योजनाओं को टालें। धैर्य और शांति से काम करें। व्यवसाय: जरूरी फैसले लेने का समय है। रचनात्मक और ग्लैमर से जुड़े काम सफल होंगे। साझेदारी में फायदा होगा। नौकरी में सावधानी बरतें। लव: घर का माहौल शांत रहेगा। अपोजिट जेंडर के लोगों से दूरी रखें। स्वास्थ्य: बीमारी होने पर तुरंत जांच कराएं। दवाइयां नियमित लें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

धनु – पॉजिटिव: परिवार के साथ खरीदारी में समय सुखद बीतेगा। आय के साधन बने रहेंगे, जिससे खर्चों का तनाव नहीं होगा। दोस्त के यहां धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव: समय का सही उपयोग करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में समय बिताएं, इससे नए अनुभव मिलेंगे। व्यवसाय: कारोबार में स्थिरता रखें। नया काम शुरू करने से बचें। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव: परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य: गैस और एसिडिटी से बचें। हल्का और सुपाच्य भोजन करें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7

मकर – पॉजिटिव: व्यावहारिक सोच रखें। इससे लाभकारी स्थिति बनेगी। धार्मिक स्थल पर समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव: अनजाने डर से बचें। नजदीकी लोगों से बातचीत में सावधानी बरतें, वरना गलतफहमी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय: कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। महिलाएं अपने कारोबार में सफल होंगी। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। लव: घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों से परिवार की नाराजगी हो सकती है। स्वास्थ्य: तनाव से बचें। अपने लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ – पॉजिटिव: बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव: समय के साथ बदलाव जरूरी है। अपने उसूलों पर अड़ने से नुकसान हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। व्यवसाय: कारोबार में लाभ की स्थिति है। सौंदर्य और मनोरंजन से जुड़े काम खास तौर पर फायदेमंद रहेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। लव: घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भाग्य आपके साथ है। स्वास्थ्य: पेट की समस्या हो सकती है। खान-पान संयमित रखें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

मीन – पॉजिटिव: ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। समय का सही उपयोग करें। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी। पारिवारिक धार्मिक आयोजन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव: सरकारी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। नकारात्मक विचारों से बचें। आत्ममंथन के लिए समय निकालें। व्यवसाय: कारोबार में स्थिरता बनाए रखें। मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्शन के लिए समय अच्छा है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। लव: पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरी हो सकती है। स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

elon musk tesla company is looking for a new ceo revealed in the report

प्रतिरूप फोटो ANI Imageअपनी ही कंपनी में मुख्य कार्यकारी की भूमिका में मस्क की जगह…

14 minutes ago

ipl points table 2025 csk is out of ipl 2025 after lost to pbks see all 10 teams standing rankings and playoffs chances

IPL Points Table 2025:  इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 49 मैच खेले जा…

24 minutes ago

श्रेयस अय्यर पर BCCI ने लगाया जुर्माना, CSK के खिलाफ मैच में कर दी थी ये बड़ी गलती

Image Source : AP श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर जिनका बल्ला…

29 minutes ago

भारत न कर दे एयरस्ट्राइक, घबराए PAK ने एयरस्पेस में लगाए जैमर, ‘ड्रैगन’ वाला मिसाइल सिस्टम भी कर दिया तैनात

Pakistan Installed Jammers: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत…

37 minutes ago