yogeshwar dutt supports neeraj chopra against social media abuse pakistan arshad nadeem

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को हाल ही में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ये विवाद तब शुरू हुआ जब नीरज ने पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर और पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अरशद नदीम को बेंगलुरु में होने वाले एनसी क्लासिक में आमंत्रित किया। इस निमंत्रण के बाद नीरज और उनके परिवार की निष्ठा पर सवाल उठाए गए। वहीं अब नीरज चोपड़ा के समर्थन में भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त उतरे हैं। 

योगेश्वर दत्त ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नीरज चोपड़ा की देशभक्ति और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने लिखा कि, नीरज भाई, आपको न अपनी देशभक्ति साबित करने की जरूरत है और ना ही खुद को। एक खिलाड़ी और सैनिक ही विदेशी धरती पर तिरंगा लहराकर देश का नाम रोशन करता है। आप एक खिलाड़ी होने के साथ-साथ सैनिक भी हैं। 

उन्होंने आगे लिखा कि, ये लोग जो बकवास करते हैं वे छोटी सोच वाले वैचारिक लोग हैं जिन्हें ना देश से मतलब है और न ही देशभक्ति से। आप चैंपियन हैं, आप राष्ट्र के नेता हैं बस ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। चैंपियन हमेशा सर्वश्रेष्ठ होता है। योगेश्वर जो बार एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता रहे हैं उन्होंने नीरज को न केवल एक खिलाड़ी बल्कि देश का गौरव भी बताया है। 

बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक लंबे समय सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले जिसमें 26 लोगों की जान गई के बाद अरशद नदीम का एनसी क्लासिक में शामिल होना पूरी तरह असंभव था। भारतीय सेना में सूबेदार मेडर के पद पर कार्यरत नीरज ने कहा कि पिछले 48 घंटों में जो कुछ हुआ उसके बाद अरशद का एनसी क्लासिक में आना संभव नहीं था। मेरे देश और उसके हित हमेशा पहले होंगे। उन्होंने आतंकी हमले में अपने लोगों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा कि, मैं पूरे देश के साथ इस घटना से दुखी और गुस्से में हूं। मुझे विश्वास है कि हमारा देश इसका जवाब अपनी ताकत से देगा और न्याय होगा।

https://twitter.com/DuttYogi/status/1915990879875084626?ref_src=twsrc%5Etfw

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

Rajasthan Tourism: उदयपुर की झील में तैरती शाही लग्जरी: ताज लेक पैलेस में ठहरने का सुनहरा मौका, 70% तक की छूट

Last Updated:May 01, 2025, 08:17 ISTRajasthan Tourism: रॉयल सुविधाओं, खूबसूरत लोकेशन और शाही आतिथ्य का…

4 minutes ago

csk vs pbks dewald brevis amazing catch on the boundary line had to jump 3 times video goes viral

CSK vs PBKS IPL 2025: बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में चेन्नई…

48 minutes ago

भारत से खौफ में पाकिस्तान, आनन-फानन में आसिम मलिक को NSA बनाया, ISI पर क्यों जताया भरोसा?

Last Updated:May 01, 2025, 07:31 ISTPakistan NSA Muhammad Asim Malik: पाकिस्तान ने आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट…

50 minutes ago

Share Market Holiday: आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, जानें क्या है वजह

Photo:PTI शुक्रवार को खुलेंगे भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज Share Market Holiday: भारतीय शेयर…

55 minutes ago