Reliance Executive Director; Mukesh Ambani Son | Anant Ambani | अनंत अंबानी रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने: 1 मई से संभालेंगे पद, अभी रिलायंस जियो, रिटेल और एनर्जी वर्टिकल के बोर्ड मेंबर

12 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

अनंत को अगस्त 2022 में कंपनी के एनर्जी वर्टिकल की कमान सौंपी गई थी।

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अनंत अंबानी को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। अनंत 1 मई से अगले 5 साल के लिए इस पद पर रहेंगे। वे मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। 2023 से वे कंपनी में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने बताया, ‘रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 अप्रैल को अपनी बैठक में ह्यूमन रिसोर्स, नोमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर विचार किया और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत एम. अंबानी को होल टाइम एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया।’

रिलायंस के अलग-अलग वर्टिकल के भी सदस्य हैं अनंत

अनंत को अगस्त 2022 में कंपनी के एनर्जी वर्टिकल की कमान सौंपी गई थी। इसके अलावा अनंत मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के साथ-साथ रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड मेंबर हैं।

वे सितंबर 2022 से रिलायंस की फिलैंथरोपिस्ट आर्म- रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी हैं।

अगली पीढ़ी को कमान सौंप रहे मुकेश अंबानी

बढ़ती उम्र के साथ अंबानी अपने बिजनेस एंपायर को अगली पीढ़ी को सौंपने के प्लान पर बीते कई साल से काम कर रहें हैं। 28 दिसंबर 2023 को अपने पिता धीरूभाई के जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने कहा था-

रिलायंस का भविष्य आकाश, ईशा, अनंत और उनकी पीढ़ी का है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे जीवन में और ज्यादा अचीव करेंगे और मेरी पीढ़ी के लोगों की तुलना में रिलायंस के लिए अधिक उपलब्धियां लाएंगे।

आकाश को जियो और ईशा को रिटेल बिजनेस सौंपी थी

1. आकाश अंबानी: 2014 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस जॉइन किया। अक्टूबर 2014 में वो रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के बोर्ड में शामिल हुए। जून 2022 से RJIL के चेयरमैन हैं।

आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल सर्विस बिजनेस और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं। 2019 में उन्होंने श्लोका मेहता से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा।

2. ईशा अंबानी: येल और स्टेनफोर्ड से पढ़ाई की। 2015 में फैमिली बिजनेस जॉइन किया। रिलायंस रिटेल वेंचर्स, जियो इंफोकॉम, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड में शामिल हैं। ईशा की शादी दिसंबर 2018 में कारोबारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई।

ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल के एक्सपेंशन को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने रिलायंस रिटेल के लिए ईकॉमर्स बिजनेस Ajio और ऑनलाइन ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा जैसे नए फॉर्मेट लॉन्च किए हैं। रिलायंस रिटेल की फूड, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन रिटेल में प्रजेंस है।

———————-

रिलायंस को चौथी तिमाही में ₹19,407 करोड़ का मुनाफा

रिलायंस ने कल यानी 25 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी ने 2,69,478 करोड़ रुपए की कुल कमाई की। यह पिछले साल के मुकाबले 9.88% ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 2,45,249 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

कुल कमाई में से कर्मचारियों की सैलरी, टैक्स, कच्चे माल की कीमत जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के ओनर्स के पास 19,407 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। यह 2024 के जनवरी-मार्च तिमाही से 2.40% ज्यादा है। पिछले साल कंपनी को 18,951 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

नतीजे डिटेल में पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

vijender singh trolled after viral post on rajasthan royals player vaibhav suryavanshi age fraud | IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर तंज कसने के बाद ट्रोल हुए विजेंदर सिंह, लोगों ने कहा

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स प्लेयर वैभव सूर्यवंशी अपनी उम्र को लेकर शुरुआत से सवालों के घेरे…

17 minutes ago

मथुरा में मुस्लिम परिवार के 8 सदस्यों ने बदला अपना धर्म, हिंदू धर्म अपनाया, नाम भी बदला

Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में एक अजीब मामला…

59 minutes ago

Weather Forecast Today Heavy rain in Delhi NCR strong winds waterlogging up bihar Rajasthan Maharashtra weather heat wave alert

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को…

1 hour ago