Gold Price Today (26 April 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 721 रुपए महंगा होकर 95,631 रुपए पर पहुंचा, चांदी 97,684 रुपए किलो बिक रही

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (26 April 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली27 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 19 अप्रैल को सोना 94,910 रुपए पर था, जो अब (26 अप्रैल) को 95,631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 721 रुपए बढ़ी है। वहीं इस हफ्ते 22 अप्रैल को सोने ने 99,100 रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 95,151 रुपए पर थी, जो अब 97,684 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 2,533 रुपए बढ़ी है। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,170 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,310 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,020 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,210 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,020 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,210 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,020 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,210 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,070 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,260 रुपए है।

इस साल अब तक 19,469 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,469 रुपए बढ़कर 95,631 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,669 रुपए बढ़कर 97,684 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

30 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन हमारे देश में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन सोने की खरीदारी करते हैं। कई लोग इस सोच के साथ सोना खरीदते हैं कि बुरे वक्त में वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts