Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (27 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, and Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: कर्क राशि के लोगों को नौकरी में अधिकारियों से तारीफ मिलेगी और सिंह राशि वालों का रुका प्रोजेक्ट फिर शुरू होगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (27 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
11 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

27 अप्रैल, रविवार को मेष राशि के लोगों को पुराना प्रोजेक्ट फायदा देगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कर्क राशि के लोगों को नौकरी में अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। सिंह राशि वालों का रुका प्रोजेक्ट फिर शुरू होगा। मेहनत से तरक्की मिलेगी। धनु राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में सहयोग से सफलता मिलेगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आज हालात अचानक बदल सकते हैं। परिवार में पुरानी बात पर चर्चा हो सकती है। बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी। बच्चे किसी प्रतियोगिता में जीत सकते हैं। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। व्यापार में अचानक बड़ा सौदा फायदा दे सकता है। कुछ लोग नई जिम्मेदारी ले सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के योग हैं।

करियर: कामकाजी जीवन में स्थिरता आएगी। आईटी, शिक्षा या वित्त क्षेत्र में नई उपलब्धि मिलेगी। बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। रुका हुआ तबादला हो सकता है। पुराना प्रोजेक्ट फायदा देगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नया प्रस्ताव मिलेगा। प्रेम: रिश्ते में ताजगी आएगी। पार्टनर से गहरी बात होगी। पुरानी शिकायतें खत्म हो सकती हैं। अविवाहित लोग पुराने दोस्त की ओर आकर्षित होंगे। रिश्ता आगे बढ़ेगा। दिल की बात कहने का सही समय है। शादीशुदा लोग खास पल बिताएंगे। स्वास्थ्य: थकान जल्दी महसूस होगी। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। पेट की परेशानी से बचें। सुबह हल्का व्यायाम करें। पानी ज्यादा पिएं। माइग्रेन वाले सावधान रहें। ध्यान से मन शान्त रहेगा। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

वृषभ – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स

आज कुछ परेशानियां उलझन पैदा कर सकती हैं। घर में युवाओं से बहस हो सकती है। रिश्तेदार की बात मन को दुखा सकती है। बच्चों को ज्यादा मार्गदर्शन चाहिए। व्यापारी सावधान रहें, नुकसान हो सकता है। पुराना दोस्त असहज सवाल कर सकता है। परिवार में दूरी महसूस होगी। सोच-समझकर बोलें, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ़ेगा। धैर्य रखें, दिन बेहतर होगा।

करियर: कार्यस्थल पर प्रतियोगिता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी, कानून या प्रशासन में काम करने वाले सावधानी रखें। आपके फैसले की आलोचना हो सकती है। सहकर्मी पीछे से बात कर सकते हैं। किसी प्रस्ताव को जल्दी नकारने से बचें। तनाव के बावजूद आप काम में डटे रहेंगे। प्रेम: रिश्ते में पुरानी बातें फिर उभर सकती हैं। पार्टनर से खुलकर बात करें। गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, पर समय रहते सुलझ जाएंगी। अविवाहित लोग किसी के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। संयम रखें और भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा। सिरदर्द या ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। आँखों में जलन हो सकती है। नींद पूरी न होने से थकान होगी। काम से ब्रेक लें। हल्का संगीत सुनें और शान्त माहौल में रहें। लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर: 4

मिथुन – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स

आज आप जोश में रहेंगे, पर जल्दबाजी में फैसले ले सकते हैं। परिवार में किसी से तीखी बात हो सकती है, पर जल्द सुलझ जाएगी। बड़ों को आपकी मदद चाहिए होगी। घर का माहौल थोड़ा बेचैन रहेगा, पर आप उसे संभाल लेंगे। व्यापारियों को पुराने ग्राहक से नया प्रस्ताव मिलेगा। जल्दबाजी में गलती हो सकती है। अचानक यात्रा के योग हैं।

करियर: कार्यस्थल पर तेजी से फैसले लेने होंगे। पत्रकारिता, सेना या तकनीकी क्षेत्र में लोग अहम भूमिका निभाएंगे। मीटिंग में सक्रिय रहने से प्रभाव बढ़ेगा। जल्दबाजी से गलतियां हो सकती हैं। वरिष्ठ से बहस हो सकती है, धैर्य रखें। प्रेम: रिश्ते में बेचैनी महसूस होगी। पार्टनर से बात तीखी हो सकती है, पर उसे बढ़ने से रोकें। अविवाहित लोग पुराने परिचित से जुड़ सकते हैं। नया रिश्ता तेजी से बढ़ेगा, पर ठहराव जरूरी है। भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य: तेज दिनचर्या से थकान बढ़ेगी। घुटनों या कंधों में दर्द हो सकता है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन आएगा। कॉफी कम करें। मोबाइल ज्यादा न देखें। शान्त जगह पर आराम से राहत मिलेगी। लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 2

कर्क – नाइन ऑफ कप्स

आज आप तेज फैसले लेंगे, पर भावनाओं पर काबू रखें। घर में युवा सदस्य के व्यवहार से चिंता हो सकती है। बड़ों की सलाह से उलझन सुलझेगी। बच्चों की सफलता घर का माहौल खुशहाल बनाएगी। व्यापार में पुराने प्रतिद्वंद्वी से टक्कर हो सकती है। दबाव रहेगा, पर समाधान निकलेगा। मेहमानों से दिन व्यस्त रहेगा।

करियर: कार्यस्थल पर तेजी से काम करना होगा। मीडिया, इंजीनियरिंग या चिकित्सा क्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। नई जिम्मेदारी तुरंत लेनी पड़ेगी। प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा करना होगा। बॉस आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे, लेकिन टीम से कम सहयोग मिलेगा। प्रेम: रिश्ते में स्पष्टता और बातचीत जरूरी होगी। पार्टनर की उम्मीदें बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव हो सकता है। भावनात्मक बात को नजरअंदाज न करें। अविवाहित लोग जल्दबाजी में फैसला ले सकते हैं। धैर्य रखें और सोच-समझकर कदम उठाएँ। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव या आंखों में थकान हो सकती है। स्क्रीन ज्यादा देखने से सिर भारी होगा। मानसिक बेचैनी नींद खराब करेगी। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। हल्की सैर से ताजगी मिलेगी। लकी कलर: मोती सफेद, लकी नंबर: 1

सिंह – नाइन ऑफ वांड्स

आज आप मानसिक रूप से सतर्क रहेंगे। हर स्थिति में सावधानी जरूरी है। परिवार में शान्ति रहेगी, लेकिन किसी की चिंता आपको व्यस्त रखेगी। बच्चे किसी काम में पीछे हट सकते हैं, उन्हें हौसला दें। व्यापारी पुराने नुकसान से उबर सकते हैं। पुराने अनुभव फायदा देंगे। दोस्त अचानक मदद मांग सकता है। खर्च बढ़ेंगे, बजट बनाएँ।

करियर: कार्यस्थल पर पुरानी गलती याद दिलाई जा सकती है। सेना, निर्माण या शोध क्षेत्र में लोग चुनौतियों का सामना करेंगे। सहकर्मियों से कम बात करें। पुराने अनुभव काम आएँगे। रुका प्रोजेक्ट फिर शुरू होगा। आपकी मेहनत से तरक्की होगी। प्रेम: रिश्ते में पुरानी बातें फिर सामने आ सकती हैं। पार्टनर से बहस हो सकती है, शान्त रहें। पुराने अनुभव रिश्ते को प्रभावित करेंगे। अविवाहित लोग भरोसा करने में हिचकेंगे। धीरे-धीरे रिश्ता बन सकता है। स्वास्थ्य: पुरानी चोट या दर्द फिर उभर सकता है, खासकर पीठ या गर्दन में। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। मानसिक थकान होगी। योग और ब्रेक से राहत मिलेगी। लकी कलर: केसरिया, लकी नंबर: 9

कन्या – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स

आज भावनात्मक रूप से मुश्किल दिन हो सकता है। घर में किसी बात से दिल दुखेगा। रिश्तेदार के शब्द चोट पहुँचा सकते हैं। बच्चों की चिंता मन को परेशान करेगी। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा, संयम रखें। व्यापारी पुराने लेन-देन में नुकसान झेल सकते हैं। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें।

करियर: कार्यस्थल पर असहमति और आलोचना हो सकती है। लेखन, चिकित्सा या प्रशासन में काम करने वाले तनाव महसूस करेंगे। सहकर्मी आपकी योजना पर सवाल उठाएंगे। प्रोजेक्ट रुक सकता है। धैर्य रखें, स्थिति जल्द सुधरेगी। भावनात्मक संतुलन बनाएँ। प्रेम: रिश्ते में दुखद स्थिति बन सकती है। पार्टनर की बातें चोट पहुँचा सकती हैं। पुरानी गलतफहमियां उभरेंगी। अविवाहित लोग पुराने व्यक्ति को याद करेंगे। दूरी का अनुभव हो सकता है। आत्मसम्मान बनाए रखें। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। तनाव से थकान या बेचैनी होगी। ज्यादा सोचने से नींद खराब हो सकती है। गहरी साँस की कसरत और दोस्तों से बात फायदेमंद होगी। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 5

तुला – नाइट ऑफ कप्स

आज का दिन नरमी और भावनाओं से भरा रहेगा। घर में शान्ति और समझदारी का माहौल होगा। दूर के रिश्तेदार से भावनात्मक बात हो सकती है। बच्चों की रचनात्मकता आपको खुश करेगी। व्यापारी नए सौदे में दिलचस्पी लेंगे। प्रेरक सहयोगी से सलाह मिलेगी। घर की सजावट की योजना बनेगी। पुराना दोस्त अचानक मिल सकता है।

करियर: कार्यस्थल पर नरम व्यवहार से सम्मान मिलेगा। रचनात्मक, परामर्श या होटल क्षेत्र में लोग सफल होंगे। नए प्रस्ताव मिलेंगे। सीनियर्स आपके विचारों को महत्व देंगे। ऑफिस में मेलजोल बढ़ेगा। काम में संतुलन जरूरी है। प्रेम: प्रेम में कोमलता और रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर से गहरा जुड़ाव होगा। खास योजना रिश्ते को मजबूत करेगी। अविवाहित लोग आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते हैं। पुराने अनुभव प्रेरणा देंगे। स्वास्थ्य: दिल की धड़कन तेज हो सकती है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव नींद खराब कर सकते हैं। थकान जल्दी होगी। ध्यान और संगीत से स्थिरता आएगी। पानी ज्यादा पिएं और हल्का व्यायाम करें। लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 2

वृश्चिक – द मून

आज भ्रम और उलझन की स्थिति रहेगी। परिवार में किसी के व्यवहार से शक पैदा होगा। चुप्पी और अनकहा तनाव हो सकता है। बच्चों की आदत चिंता देगी। व्यापार में चालाकी से सावधान रहें। नौकरीपेशा लोग अफवाहों से दूर रहें। पुराने दोस्त से परेशान करने वाली खबर मिल सकती है। शाम तक मन शान्त होगा।

करियर: करियर में उलझन रहेगी। शोध, मनोविज्ञान या रचनात्मक क्षेत्र में लोग भ्रमित होंगे। प्रस्ताव अच्छा लगेगा, पर जोखिम समझें। ऑफिस की राजनीति से बचें। वरिष्ठों की बात ध्यान से समझें, नहीं तो गलतफहमी होगी। प्रेम: रिश्ते में अविश्वास हो सकता है। पार्टनर की बातें अस्पष्ट होंगी, जिससे मन परेशान होगा। पुरानी यादें हावी रहेंगी। अविवाहित लोग आकर्षण महसूस करेंगे, पर सच्चाई जानने में समय लगेगा। स्वास्थ्य: नींद खराब, सिर भारी और आँखों में जलन हो सकती है। तनाव से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। पेट की परेशानी हो सकती है। ध्यान और शान्त माहौल से राहत मिलेगी। लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 8

धनु – थ्री ऑफ कप्स

आज का दिन खुशी और मेलजोल से भरा रहेगा। परिवार में शुभ खबर मिल सकती है। महिलाओं को सम्मान और तारीफ मिलेगी। बच्चों की सफलता से घर खुशहाल होगा। व्यापारी पुराने ग्राहक से फायदा कमाएंगे। पड़ोसियों या दोस्तों के साथ छोटी पार्टी हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

करियर: कार्यस्थल पर सहयोग से सफलता मिलेगी। मीडिया, आयोजन या कला क्षेत्र में पुराने प्रयास का फल मिलेगा। सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा। टीमवर्क से रुका प्रोजेक्ट पूरा होगा। ऑफिस में तारीफ मिलेगी। प्रेम: प्रेम में खुलापन और साझा अनुभव होंगे। पार्टनर के साथ आयोजन या यात्रा का मजा लेंगे। स्वास्थ्य: ऊर्जावान और खुश रहेंगे। पेट की छोटी परेशानी हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें। हल्का नृत्य या समूह गतिविधि ताजगी देगी। पानी ज्यादा पिएं। लकी कलर: मैरून, लकी नंबर: 6

मकर – ऐस ऑफ स्वोर्ड्स

आज मानसिक चुनौतियां हो सकती हैं। आप बंधन महसूस करेंगे। कठिन स्थिति में आत्मविश्वास की परीक्षा होगी। परिवार मदद करेगा, पर सब आपके नियंत्रण में नहीं होगा। किसी प्रियजन की सलाह फायदेमंद रहेगी। व्यापार में अचानक समस्या आ सकती है। ठंडे दिमाग से समाधान मिलेगा।

करियर: कार्यस्थल पर नए विचारों की तलाश में उलझन होगी। प्रोजेक्ट में रुकावट आएगी लेकिन सूझबूझ से हालात सुधरेंगे। सहकर्मी रास्ता दिखाएंगे। आपकी क्षमता पर सवाल उठ सकता है, मेहनत से सफलता मिलेगी। प्रेम: रिश्ते में भ्रम हो सकता है। पार्टनर का व्यवहार परेशान करेगा। पुरानी गलतफहमी उभरेगी। अविवाहित लोग रिश्ते से बचेंगे। स्पष्टता की कमी रहेगी। स्वास्थ्य: तनाव से सिरदर्द या नींद की समस्या हो सकती है। पुरानी चोट को नजरअंदाज न करें। आराम और शान्त माहौल जरूरी है। लकी कलर: बादामी, लकी नंबर: 7

कुंभ – द एम्परर

आज आप नेतृत्व और फैसले लेने में सक्षम होंगे। घर में शान्ति रहेगी, पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। बड़ों से सलाह लें। बच्चों को मार्गदर्शन चाहिए। व्यापारी स्थिरता पाएंगे, पर बड़े निवेश से पहले सोचें। काम में कुशलता दिखाएं।

करियर: सरकारी, प्रशासन या वित्त क्षेत्र में लोग मजबूत स्थिति में होंगे। बड़े फैसले में सलाह मिलेगी। सटीक योजना से काम सुधरेगा। सहकर्मी सम्मान करेंगे। करियर को नई ऊंचाई मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता रहेगी। पार्टनर से गंभीर बात होगी, जो रिश्ते को मजबूत करेगी। अविवाहित लोग स्थिर रिश्ते की ओर बढ़ेंगे। संतुलन जरूरी है। स्वास्थ्य: ऊर्जा रहेगी, पर काम से थकान हो सकती है। व्यायाम और संतुलित खाना जरूरी है। मानसिक दबाव कम होगा। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 4

मीन – टेन ऑफ वांड्स

आज दबाव और जिम्मेदारी ज्यादा होगी। घर में तनाव हो सकता है। परिवार नकारात्मक महसूस करेगा। बच्चों को अतिरिक्त मदद चाहिए। व्यापारी पुरानी समस्याओं से जूझेंगे। थकान होगी, पर आप समाधान निकाल लेंगे।

करियर: कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। मजबूती आपको उबारेगी। सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करने में मेहनत लगेगी। संतुलन जरूरी है। प्रेम: रिश्ते में तनाव और अव्यवस्था हो सकती है। पार्टनर से बात कम होगी, जिससे गलतफहमी बढ़ेगी। जिम्मेदारियां रिश्ते पर असर डालेंगी। अविवाहित लोग उलझन महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: नींद की कमी और तनाव से थकान होगी। काम से मानसिक दबाव बढ़ेगा। आराम और दिनचर्या में बदलाव करें। लकी कलर: पीच, लकी नंबर: 5

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

elon musk tesla company is looking for a new ceo revealed in the report

प्रतिरूप फोटो ANI Imageअपनी ही कंपनी में मुख्य कार्यकारी की भूमिका में मस्क की जगह…

19 minutes ago

ipl points table 2025 csk is out of ipl 2025 after lost to pbks see all 10 teams standing rankings and playoffs chances

IPL Points Table 2025:  इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 49 मैच खेले जा…

29 minutes ago

श्रेयस अय्यर पर BCCI ने लगाया जुर्माना, CSK के खिलाफ मैच में कर दी थी ये बड़ी गलती

Image Source : AP श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर जिनका बल्ला…

34 minutes ago

भारत न कर दे एयरस्ट्राइक, घबराए PAK ने एयरस्पेस में लगाए जैमर, ‘ड्रैगन’ वाला मिसाइल सिस्टम भी कर दिया तैनात

Pakistan Installed Jammers: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत…

42 minutes ago