हॉकी में सुल्तान अजलान शाह कप का आयोजन हर हाल मलेशिया देश करता है। अब साल 2025 के लिए होने वाले अजलान शाह कप के लिए पाकिस्तानी हॉकी टीम को आमंत्रित नहीं किया गया है, क्योंकि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने जोहर हॉकी संघ को 10,349 अमेरिकी डॉलर के बकाए का भुगतान नहीं किया है। इसी वजह से मलेशिया हॉकी महासंघ ने ये बड़ा फैसला लिया है। सुल्तान अजलान शाह कप का आयोजन 22 से 29 नवंबर तक इपोह में होना है।
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के एक सूत्र ने कहा कि जोहर संघ ने PHF को आधिकारिक पत्र भेजा है जिसमें अक्टूबर 2023 में टीम के साथ मलेशिया गए PHF अधिकारियों और उनके परिवारों के आवास, सफर और अन्य खर्चों के लिए भुगतान की जाने वाली राशि के बारे में सख्त लहजे में बताया गया है। पाकिस्तान की टीम जोहर हॉकी कप खेलने के लिए मलेशिया गई थी और पीएचएफ के कुछ अधिकारी और उनके परिवार भी टीम के साथ गए थे।
सूत्र ने बताया कि टीम के ठहरने और अन्य खर्चों का वहन आयोजकों को उठाना था, लेकिन पीएचएफ के अधिकारियों को बता दिया गया था कि उन्हें अपने सभी खर्च खुद ही उठाने होंगे। ये अधिकारी भी उसी आलीशान होटल में रुके थे जहां टीमें ठहरी हुई थीं। इसमें पीएचएफ के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल थे।
जोहर संघ ने पहले ही इस मुद्दे को मलेशिया महासंघ के समक्ष उठाया है और धमकी दी है कि अगर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे इस मामले को FIH (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) के समक्ष ले जाएंगे। सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के मौजूदा अध्यक्ष और उनकी टीम इस मामले को लेकर परेशानी में है, क्योंकि फेडरेशन पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उन्हें पीएचएफ के पूर्व अधिकारियों द्वारा किए गए इन खर्चों के बारे में जानकारी नहीं थी।
(Input: PTI)
window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });
5 मिनट पहलेकॉपी लिंकUPSC ने 2025 एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें इंडियन इकोनॉमिक…
How To Store Onion For Long Time: सहारनपुर में बड़े क्षेत्रफल में प्याज की खेती…
Image Source : PTI REPRESENATIONAL तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बावजूद इसके मामले…
Last Updated:May 01, 2025, 12:46 ISTYellow Urine Causes: गर्मी में कई लोगों को पीला पेशाब…
Last Updated:May 01, 2025, 12:41 ISTTribal Art Festival: पूर्णिया के पॉलीटेक्निक चौक समीप प्रेक्षागृह में…
Thudaram OTT Release: सुपरस्टार मोहनलाल और शोभना स्टारर मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म थुडारम 25 अप्रैल…