Pahalgam Attack; Attari Border Women Stop Controversy | पाकिस्तान लौट रहीं महिलाएं अटारी बॉर्डर पर रोकीं: मायके आई थीं, नागरिकता न होने की वजह से परमिशन नहीं दी, बच्चे जाने दिए – Amritsar News

अटारी बॉर्डर पर मौजूद रोकी गईं महिलाएं।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को भी पाकिस्तानी नागरिक अमृतसर के अटारी बॉर्डर से वापस लौट रहे हैं। वीजा खत्म होने से पहले पाकिस्तान लौट रहीं कई महिलाओं को बॉर्डर पर रोक दिया गया, लेकिन उनके बच्चों को जाने दिया गया। अधिकारिय

.

महिलाओं ने कहा कि वह भारत में पली बढ़ी हैं, लेकिन उनकी शादी पाकिस्तान में हुई है। वह अपने मायके आई हुई थीं। अधिकारियों ने दलीलें सुनने के बाद भी उन्हें आगे जाने की परमिशन नहीं दी। अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि उन्हें आदेश मिले हैं कि भारतीय पासपोर्ट वालों को पाकिस्तान न जाने दिया जाए। इसके बाद महिलाएं वापस अपने मायके लौट गईं।

अफसीन जहांगीर ने कहा कि मैं वीजा लेकर भारत आई थी। अब मुझे वापस नहीं जाने दिया जा रहा है।

अटारी बॉर्डर पर रोकी गईं महिलाओं ने क्या कहा, जानिए…

अफसीन बोली- सिर्फ बच्चों को जाने दिया राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली अफसीन जहांगीर ने कहा, “मेरी शादी कराची में हुई थी। मेरे बच्चे पाकिस्तानी नागरिक हैं। उन्हें तो बॉर्डर पार कर जाने दिया गया, लेकिन मुझे रोक दिया गया। बताइए, कौन सी सरकार मां को बच्चों से अलग करने का हक रखती है?”

अरूदा ने कहा कि एक महीने के लिए मैं भारत आई थी।

अरूदा बोली- यहीं बैठे रहेंगे, यहीं मर जाएंगे अरूदा ने बताया कि मेरी 20 साल पहले पाकिस्तान में शादी हुई थी। मेरे 2 बच्चे हैं, जो पाकिस्तानी नागरिक हैं। हम एक महीने के लिए अपने मां-बाप से मिलने भारत आए थे। हमारे पास 27 तारीख की वापसी का टिकट था, लेकिन हालात देखकर 4 दिन पहले ही निकलने की कोशिश की। हमें बॉर्डर पर रोक दिया गया, किसी ने ढंग से बात तक नहीं की। हम तो बस अपने घर, अपने बच्चों के पास लौटना चाहते हैं। हम यहीं मर जाएंगे, हम यहीं बैठेंगे, अब वापस नहीं जाएंगे।”

शनिजा ने कहा कि मैं माता-पिता से मिलने के लिए आई थी।

शनिजा ने कहा- शौहर वाघा बॉर्डर पर खड़े हैं शनिजा ने कहा, मेरी शादी 15 साल पहले कराची में हुई थी। मैं दिल्ली में अपने माता-पिता से मिलने आई थी, लेकिन अब वापस पाकिस्तान लौटना चाह रहे हैं, तो वाघा बॉर्डर पर उन्हें रोका जा रहा है। मेरे बच्चों को वीजा नहीं मिला, इसलिए मैं अकेली आई थी। अब मुझे वापसी की इजाजत नहीं दी जा रही। मेरा केस पाकिस्तान में जमा है। मेरे शौहर वाघा बॉर्डर के उस पार मेरा इंतजार कर रहे हैं। मेरी बस इतनी अपील है कि मुझे अपने बच्चों के पास जाने दिया जाए।”

ये तस्वीर 24 अप्रैल की है। अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) से पाकिस्तान लौटते लोग।

24 अप्रैल को 28 लोग पाकिस्तान लौटे एक दिन पहले 24 अप्रैल को 105 भारतीय पाकिस्तान से लौटे थे। वहीं 28 पाकिस्तानी नागरिक वापस अपने देश गए। गुरुवार को हुई रिट्रीट सेरेमनी के दौरान दोनों देशों के गेट नहीं खुले। बंद गेटों के बीच दोनों देशों के झंडे उतारे गए। इसके साथ BSF के जवानों ने पाक रेंजर्स से हाथ भी नहीं मिलाया। वहीं सेरेमनी में लोगों की संख्या भी कम रही। रोजाना करीब 20 हजार लोग पहुंचते थे, लेकिन गुरुवार को सिर्फ 10 हजार लोग ही सेरेमनी में पहुंचे।

==============

ये खबर भी पढ़ें :-

हिसार में पाकिस्तानी परिवार पकड़ा:वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहा था; सभी 15 सदस्यों को दिल्ली के पाकिस्तानी कैंप भेजा

हरियाणा में हिसार के बालसमंद से एक पाकिस्तानी हिंदू परिवार को दिल्ली भेज दिया गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस परिवार में कुल 15 सदस्य हैं। परिवार पिछले 7 महीने से बालसमंद में रह रहा था। पढ़ें पूरी खबर

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

Panchayat has achieved a big feat it is the first series to be included in the waves ANNA

Panchayat in Waves 2025: ग्रामीण जीवन, राजनीति और रिश्तों को हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में पेश…

24 minutes ago

Dharamshala Lucknow Super Giants Visit News Update | धर्मशाला पहुंची लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: 4 मई को पंजाब किंग्स से मुकाबला, IPL 2025 में 10 में से 5 मैच जीते – Dharamshala News

आईपीएल में अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम धर्मशाला…

30 minutes ago

किस क्रिकेटर के यूट्यूब चैनल पर हैं सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर? जानें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में कौन सबसे आगे

किस क्रिकेटर के यूट्यूब चैनल पर हैं सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर? जानें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में कौन…

31 minutes ago

जमीन को जहर देना छोड़, यूट्यूब से सीखा सबक, अब जैविक हल्दी से कमा रहे लाखों, पढ़ें कहानी

04 अब पूरी तरह से जैविक खेती की जा रही है. हालांकि, शुरुआत में काफी…

37 minutes ago

punjab kings got a big blow glenn maxwell was out of ipl

ANIमैक्सवेल ने छह पारियों में 8 की औसत और 97.95 की स्ट्राइक रेट से केवल…

38 minutes ago

new 2025 byd seal launched in india know price and features

2025 मॉडल-ईयर अपडेट के साथ BYD सील को अब 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च…

43 minutes ago