पाक नागरिक अपना पहचान पत्र दिखाते हुए।
हरियाणा में हिसार के बालसमंद से एक पाकिस्तानी हिंदू परिवार को दिल्ली भेज दिया गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस परिवार में कुल 15 सदस्य हैं। परिवार पिछले 7 महीने से बालसमंद में रह रहा था।
परिवार में 3 लड़कियां, 8 बच्चे, 3 महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। ये सभी पाकिस्तान के सिंध हैदराबाद से आए थे। परिवार 25 अगस्त 2024 से वीजा समाप्त होने के बाद भी यहीं रह रहा था। परिवार एक निजी अस्पताल की जमीन पर बने कमरे में रह रहा था। सभी सदस्य खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे। परिवार ने खुद को हिंदू बताया था।
परिवार का कहना है कि वे पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते। उनका आरोप है कि पाकिस्तान में उन्हें बहुत प्रताड़ित किया जाता है। वे भारत में ही रहना चाहते हैं। हिसार पुलिस ने पूरे परिवार को बस में बिठाकर दिल्ली स्थित पाकिस्तानी कैंप में भेज दिया है। आगे की कार्रवाई दिल्ली से की जाएगी।
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को दिया सार्क वीजा रद्द कर दिया है। इसके बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का टाइम दिया गया है।
पाकिस्तानी परिवार की 2 PHOTOS…
पाकिस्तान से भारत आया परिवार, जिसे वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है।
हिसार के गांव बालसमंद में रह रहा था पाकिस्तान से आया परिवार।
पाकिस्तान से ऐसे बालसमंद पहुंचा था परिवार राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान से आए कई परिवार कच्चे मकान बनाकर रह रहे थे। यहां उनकी मदद दिल्ली निवासी हरिओम करता था। हरिओम ने यहां रह रहे दयालदास ने की मदद की। इसके बाद दयाल दास ने हरिओम को बताया कि पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार और है, जो भारत आना चाहता है। इसके बाद यह परिवार पाकिस्तान से भारत आया और उसे हिसार के बालसमंद में बसा दिया गया। दयालदास 2011 से भारत में रह रहा था और वह भी पाक वीजा पर भारत आया था।
पाकिस्तानी परिवार बालसमंद में बने इस घर में रह रहा था।
पुलिस बोली- परिवार को दिल्ली भेजा हिसार पुलिस के बालसमंद चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि इस परिवार को हिसार पुलिस ने बस में बैठाकर दिल्ली भेज दिया है। दिल्ली के पाकिस्तानी कैंप में इन्हे छोड़ा गया है।
आगामी कार्रवाई भारत सरकार करेगी। वीजा समाप्ति के बाद भी भारत में रहे इस परिवार का 45 दिन का वीजा लगा था। भारत आने के बाद इस परिवार ने वापस अपने देश जाने से मना कर दिया था। वीजा समाप्ति के बाद इस परिवार ने दिल्ली से लॉन्ग टर्म वीजा भी अप्लाई किया था।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के फैसले…
Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार यादव ने अपना वही फार्म फिर से हासिल…
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के सीमित…
Hindi NewsJeevan mantraJyotishAaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (2 May 2025), Daily Zodiac…
Sandeep Sharma: आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से…
Last Updated:May 01, 2025, 20:37 ISTParag Parikh Flexi Cap Fund: अगर आप लॉन्ग टर्म में…
Rubina Dilaik Photos : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार रुबीना दिलैक एक बार…