Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल की जाट ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग की बल्कि शुरुआती दिनों में धाकड़ कमाई की जो शुरुआत की वो अभी तक बरकरार भी रखी. फिल्म को आज बॉक्स ऑफिस पर आधा महीना पूरा हो चुका है.
10 अप्रैल को रिलीज हुई जाट आज बॉक्स ऑफिस पर अपने 15वें दिन के लिए बिजनेस कर रही है. सनी पाजी का गुस्सैल एक्शन हीरो वाला अंदाज ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म की कमाई से जुड़े आज के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.
जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नीचे दी गई टेबल में आप फिल्म की कमाई से जुड़े हर दिन के आंकड़े अलग-अलग देख सकते हैं. बता दें कि इसमें 11 दिन का डेटा ऑफिशियल है और उसके बद से लेकर आज तक का डेटा सैक्निल्क के मुताबिक है.
11दिन में फिल्म ने टोटल 75.18 करोड़ रुपये कमाए थे. उसके बाद, 12वें 1.85, 13वें दिन 1.88 और चौदहवें दिन 1.3 करोड़ रुपये कमाए. वहीं आज यानी 15वें दिन से जुड़ा डेटा 4:05 बजे तक का है और फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( करोड़ रुपये में) |
Jaat Box Office Collection Day 1 | 9.62 |
Jaat Box Office Collection Day 2 | 7 |
Jaat Box Office Collection Day 3 | 9.95 |
Jaat Box Office Collection Day 4 | 14.05 |
Jaat Box Office Collection Day 5 | 7.30 |
Jaat Box Office Collection Day 6 | 6 |
Jaat Box Office Collection Day 7 | 4.05 |
Jaat Box Office Collection Day 8 | 4.27 |
Jaat Box Office Collection Day 9 | 3.95 |
Jaat Box Office Collection Day 10 | 3.90 |
Jaat Box Office Collection Day 11 | 5.09 |
Jaat Box Office Collection Day 12 | 1.85 |
Jaat Box Office Collection Day 13 | 1.88 |
Jaat Box Office Collection Day 14 | 1.3 |
Jaat Box Office Collection Day 15 | 0.49 |
टोटल | 80.70 |
जाट ने आधे महीने में बनाए 75 रिकॉर्ड
जाट ने आधे महीने में एक दो नहीं बल्कि 75 रिकॉर्ड बना दिए हैं. चलिए उन सब पर एक नजर डालते हैं.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने 100 करोड़ रुपये के ऊपर कमाकर सनी पाजी के करियर की दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है. इसके लिए फिल्म ने यमला पगला दीवाना (88 करोड़) को पीछे किया है. अब फिल्म से आगे सिर्फ गदर 2 और गदर हैं.
जाट के बारे में
गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी जाट में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा और सैयामी खेर अहम रोल में हैं. फिल्म का बजट 100 के आसपास है. मेकर्स ने साउथ के दो बड़े चेहरों जगपति बाबू और राम्या कृष्णन को भी फिल्म में जगह दी है.
बता दें कि फिल्म के साथ अक्षय कुमार की केसरी 2 भी बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है. इसके बावजूद जाट की ऐसी कमाई देखकर लग रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
Kathal Biryani Recipe in Hindi: अगर आप नॉनवेज नहीं खाते तो ये डिश आपकी फेवरेट…
Esha Deol: बॉलीवुड की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'काल' को रिलीज हुए आज पूरे 20 साल हो…
इस Video में हम Wagons Learning IPO के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जिसमें IPO…
Last Updated:April 30, 2025, 16:52 ISTदिग्गज अभिनेता संजय खान के बेटे एक्टर जायद खान ने…
कनाडा में परमानेंट रेजीडेंस का मौका, एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के नतीजों की हो गई घोषणा,…
कनाडा में बसने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए खुशी की खबर है. कनाडा…