Categories: क्रिकेट

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने जड़ा जीत का ‘चौका’, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया; रोहित शर्मा की बैक टू फिफ्टी

MI vs SRH, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 70 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए। बोल्ट को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल पर लंबी छलांग लगाई है। मुंबई इंडियंस अब 10 अंक और +0.673 नेट रन रेट के साथ पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। ये मुंबई की लगातार चौथी जीत रही। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर है। 

आईपीएल 2025 में हेनरिक क्लासेन के बल्ले से निकला पहला अर्द्धशतक

बात करें मुकाबले की तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी SRH की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर तक टीम ने ट्रेविस हेड और ईशान किशन का विकेट बहुत ही कम स्कोर पर खो दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने बनाए। क्लासेन ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रन बनाए। ये उनके IPL करियर का कुल 7वां और मौजूदा सीजन आईपीएल 2025 में पहला अर्द्धशतक रहा।  

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड 0, अभिषेक शर्मा 8, ईशान किशन 1, नीतीश कुमार रेड्डी 2, हेनरिक क्लासेन 71, अनिकेत वर्मा 12, अभिनव मनोहर 43, पैट कमिंस 1 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 143 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। दीपक चाहर 2 और बुमराह-पांड्या को 1-1 विकेट मिले। 

144 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका रयान रिकल्टन के रूप में लगा। रिकल्टन 11 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद से मुंबई की पारी को संभाला रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने। रोहित के बल्ले से इस सीजन की लगातार दूसरी फिफ्टी निकली। रोहित शर्मा 46 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। 

मुंबई इंडियंस की ओर से रयान रिकल्टन 11, रोहित शर्मा 70 रन, विल जैक्स 22 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाकर और तिलक वर्मा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया।

Source link

hindinewsblogs

Recent Posts

GST collections hit record two point three seven lakh crore in April

GST Collection in April: वैश्विक अनिश्चितता के बीच अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए…

44 minutes ago

New Noida: 21000  हेक्‍टेयर में बसेगा मॉडर्न शहर, रहने के साथ रोजी-रोटी कमाने का भी होगा पूरा इंतजाम

नई दिल्‍ली. नोएडा और ग्रेटर नोएडा का पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास हुआ…

51 minutes ago

vijender singh trolled after viral post on rajasthan royals player vaibhav suryavanshi age fraud | IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर तंज कसने के बाद ट्रोल हुए विजेंदर सिंह, लोगों ने कहा

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स प्लेयर वैभव सूर्यवंशी अपनी उम्र को लेकर शुरुआत से सवालों के घेरे…

55 minutes ago

Kedarnath Mandir opening today 2 May 2025 darshan of beautiful temple

केदानाथ मंदिर के द्वार आज 2 मई के खुल रहे हैं. चार धामों में से…

58 minutes ago