Jammu and Kashmir Pahalgam terror attack; Karnal Vinay Narwal Death | जेएंडके आतंकी हमला, हरियाणा के लेफ्टिनेंट शहीद: करनाल में 8 दिन पहले शादी हुई, इन्हीं की पत्नी ने बताया- आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी – Karnal News

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की फाइल फोटो। हमले के बाद उनके शव के पास बैठी पत्नी हिमांशी नरवाल।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हरियाणा के करनाल के रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की भी मौत हुई है। उनकी 8 दिन पहले ही हिमांशी नरवाल के साथ शादी हुई थी।

.

21 अप्रैल को विनय और हिमांशी हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार को जब में पहलगाम की बैसारन घाटी में घूम रहे थे, उसी दौरान आतंकियों ने विनय पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल सुरक्षित हैं। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हिमांशी कह रही हैं, “मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी।”

विनय के परिवार के लोगों को मंगलवार रात को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वे जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए। उनका शव आज करनाल लाया जा सकता है।

पति विनय नरवाल को गोली मारने के बारे में बताती हिमांशी नरवाल।

कोच्चि में थी ड्यूटी, शादी के लिए छुट्टी आए विनय नरवाल मूल रूप से करनाल के भुसली गांव के रहने वाले हैं, लेकिन उनका परिवार सेक्टर-7 में रहता है। बीटेक करने के बाद, वह 3 साल पहले नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी केरल के कोच्चि में थी। शादी के लिए वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। 19 अप्रैल को विनय और हिमांशी की रिसेप्शन पार्टी हुई थी। 21 अप्रैल को दोनों जम्मू के लिए रवाना हो गए।

22 अप्रैल को, पहलगाम में वे अपने होटल में ठहरे हुए थे। खाना खाने के बाद, वे नीचे डेस्टिनेशन पॉइंट पर घूमने के लिए गए थे। उसी दौरान आतंकी हमला हो गया।

पिता GST सुपरिंटेंडेंट, दादा पुलिस से रिटायर विनय नरवाल के पिता राजेश कुमार GST सेंट्रल में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी पानीपत में है। दादा हवा सिंह 2004 में हरियाणा पुलिस से रिटायर हुए थे। विनय की छोटी बहन सृष्टि दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। विनय की शादी गुरुग्राम की हिमांशी के साथ हुई थी। हिमांशी PHD कर रही हैं और साथ ही बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाती हैं। 2 महीने पहले ही विनय और हिमांशी का रिश्ता तय हुआ था।

विनय नरवाल का घर करनाल के सेक्टर-7 में है।

1 मई को जन्मदिन, परिवार पार्टी की तैयारी कर रहा था परिवार के सदस्य अमित ने बताया कि शादी से पहले ही दोनों ने यह तय कर लिया था कि वे हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जाएंगे। 1 मई को विनय का जन्मदिन था। परिवार के सदस्यों ने सोचा था कि हनीमून से लौटने के बाद विनय के लिए एक बड़ी पार्टी रखी जाएगी।

विनेय की परिवार के साथ 2 तस्वीरें…

ये तस्वीर 19 अप्रैल की है। करनाल में विनय और हिमांशी नरवाल की रिसेप्शन पार्टी हुई थी।

इस तस्वीर में विनय अपने दादा और चाचा के साथ में हैं।

हमले में 26 टूरिस्ट की मौत दरअसल, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक इटली और एक इजराइल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने एक टूरिस्ट से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है।

इमरजेंसी हेल्प डेस्क नंबर अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है। श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है।

Source link

hindinewsblogs

Share
Published by
hindinewsblogs

Recent Posts

ipl 2025 rajasthan royals player vaibhav suryavanshi reveals who is his idol cricketer

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी  का जन्म भी IPL शुरू होने के 3 साल…

19 minutes ago

Bipasha Basu and Karan Singh Grover daughter devi Goa Vacation Fun And Pool

गोवा में बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ मस्ती करती…

28 minutes ago

कानपुर में बहुमंजिला इमारत में लगी आग; दंपति के शव बरामद, तीन बेटियों के मारे जाने की आशंका

कानपुर के चमनगंज इलाके में सोमवार को एक बहु मंजिला इमारत में आग लगने से…

33 minutes ago

ईरान ने ठोस ईंधन वाली नयी बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया : खबरें

अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका की धमकियों की पृष्ठभूमि में ईरान के रक्षा मंत्रालय…

40 minutes ago

Yes Only 4 Second exercise burn belly fat| चार सेकेंड की एक्सरसाइज से शरीर का कायाकल्प

Last Updated:May 05, 2025, 10:33 IST4 Second Sprint Exercise Benefits: भले ही आपको यकीन न…

41 minutes ago